गेहूं के आटा लगभग हर भारतीय किचन की सबसे जरूरी चीज होती है. इससे रोटी, पराठे से लेकर कई तरह के पकवान तैयार किए जाते हैं. ऐसे में लगभग हर रोज गेहूं के आटे का इस्तेमाल किया जाता है. इसलिए कई बार लोग एक साथ ज्यादा आटा खरीद लेते हैं या फिर गेहूं पिसवा लेते हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर गेहूं का आटा कितने दिनों या महीनों तक सुरक्षित रखा जा सकता है? क्या कोई ऐसा तरीका है, जिससे गेहूं के आटे के ज्यादा से ज्यादा टाइम तक सुरक्षित रखा जा सकता है? यहां हम आपको विस्तार से इस बारे में बताएंगे-
गेहूं का आटा कितने टाइम तक सुरक्षित रहता है?
गेहूं का आटा आमतौर पर कमरे के तापमान पर करीब 2 से 3 महीने तक सुरक्षित रह सकता है. वहीं, अगर आप इसे किसी एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करते हैं या फिर फ्रिज में स्टोर करके रखते हैं, तो इसकी शेल्फ लाइफ 6 से 8 महीने तक बढ़ सकती है. वहीं, फ्रीजर में रखने पर ये एक साल से भी ज्यादा सुरक्षित रह सकता है. हालांकि, आटे की गुणवत्ता इस बात पर भी निर्भर करती है कि उसे किस तरह पैक और स्टोर किया गया है. नमी, गर्मी और हवा के संपर्क में आने से आटा जल्दी खराब होने लगता है.
-
मोहिनी डे के म्यूजिक से सजी NDTV वर्ल्ड समिट 2026 की शुरुआत -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी से जयशंकर तक... NDTV के मंच पर आज दुनिया की नजर -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
NDTV World Summit का हुआ आगाज... डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड समेत पहले दिन किन मुद्दों पर हो रही बात? -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
खराब आटे की पहचान कैसे करें?
आटा खराब होने की पहचान आप कुछ आसान से तरीके से कर सकते हैं, जैसे-
- खट्टी या बासी गंध आना
- रंग में बदलाव दिखना
- कीड़े या छोटे-छोटे लार्वा दिखाई देना
- आटे में नमी या गांठें बन जाना
- स्वाद में कड़वापन महसूस होना, इत्यादि.
अगर आप इस तरह के आटे का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे आपकी सेहत को नुकसान हो सकता है.
आटे को किस तरह से स्टोर करके रखें?
- आटे को हमेशा अच्छी क्वालिटी के एयरटाइट डिब्बे में रखें. इससे हवा और नमी अंदर नहीं जा पाएगी.
- आटे का डिब्बा ऐसी जगह रखें जहां सीधी धूप न आती हो. गर्मी और नमी आटे को जल्दी खराब कर सकती है.
- अगर परिवार छोटा है, तो 1-2 महीने की जरूरत के हिसाब से ही आटा खरीदें. इससे खराब होने का खतरा कम रहेगा.
- नया आटा लाने पर उसे पुराने आटे में तुरंत न मिलाएं. पहले पुराना स्टॉक खत्म करें, फिर नया इस्तेमाल करें.
ये भी पढ़ें - आटा गूंथते समय गेहूं के Atte में मिलाएं ये 2 चीजें, रोटियां बनेंगी सुपर हेल्दी टेस्टी और सॉफ्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं