काले, शाइनी, घने और लंबे बाल किसको नहीं पसंद हैं? लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अपनी डाइट में हेल्दी चीजें शामिल करके और बालों का नियमित रूप से ध्यान रखने के बाद भी बालों के न बढ़ने से परेशान हैं. बालों का न लंबा होने का क्या कारण है? इस विषय पर एनडीटीवी ने बात की डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांट, युजेनिक्स हेयर साइंसेज के सह-संस्थापक डॉ. प्रदीप सेठी से. वे बीते कई सालों से इस क्षेत्र में सक्रिय हैं. डॉक्टर सेठी का कहना था कि बालों को हेल्दी बनाए रखने और लंबा करने के लिए सिर्फ एक हेल्दी डाइट ही काफी नहीं है. हो सकता है आपके शरीर में किसी विटामिन की कमी हो.
बाल नहीं बढ़ने का क्या कारण है | Kis Vitamin Ki Kami Se Baal Lambe Nahi Hote
डॉ. प्रदीप सेठी कहते हैं कि बालों के न बढ़ने का कारण आपके शरीर में नीचे बताए गए विटामिन्स की कमी हो सकती है:
- विटामिन D
- विटामिन B12
- बायोटिन
विटामिन डी की कमी से क्या होता है | Deficiency Of Vitamin D Causes
डॉक्टर सेठी बताते हैं कि विटामिन डी नए हेयर फॉलिकल्स को बनाने में मदद करता है. ऐसे में शरीर में इस विटामिन की कमी से न सिर्फ बाल टूट सकते हैं, बल्कि उनकी ग्रोथ भी प्रभावित हो सकती है. डॉक्टर का मानना है कि अगर शरीर में विटामिन डी की कमी पूरी करनी है, तो कुछ देर रोजाना सुबह धूप में जरूर बैठें और अपनी डाइट में मशरूम, टोफू, अंडे की जर्दी और सी-फूड जैसी चीजों को शामिल करें.
विटामिन बी 12 की कमी से क्या होता है | Vitamin B12 Deficiency
डॉक्टर का मानना है कि यह विटामिन उन सेल्स को बनाने में मदद करता है, जो बालों की जड़ों तक ऑक्सीजन और जरूरी पोषक तत्व पहुंचाने में मदद करते हैं. ऐसे में जब शरीर में इस विटामिन की कमी हो जाती है, तो बालों को पर्याप्त पोषण नहीं मिल पाता. जिसकी वजह से बालों की ग्रोथ स्लो हो जाती है. शरीर में विटामिन बी 12 की कमी पूरी करने के लिए दूध और डेयरी प्रोडक्ट, अंडा, पालक, चुकंदर, भुने चने जैसी चीजों का सेवन कर सकते हैं.
बायोटिन की कमी से क्या होता है | What Happens Due To Biotin Deficiency?
डॉक्टर का कहना है कि बायोटिन को हेयर विटामिन कहा जाता है, जो केराटिन नामक प्रोटीन के उत्पादन में मदद करता है, जिससे बाल स्ट्रॉन्ग और मजबूत बने रहते हैं. साबुत अनाज, सूखे मेवे और बीज, एवोकाडो, मछली, मशरूम, बाजरा, पालक, केला, ब्रोकोली और शकरकंद को अपनी डाइट में शामिल करके आप बायोटिन की कमी को दूर कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें: क्या आपका बच्चा भी घंटों मोबाइल चलाता है? एक्सपर्ट ने किया अलर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं