विज्ञापन

सांभर मसाला बनाने की विधि क्या है? घर पर ऐसे बनाएं साउथ-इंडिया का स्वादिष्ट सांभर मसाला

घर पर ताजा और खुशबूदार सांभर मसाला बनान बहुत ही आसान है. यहां जानते हैं सांभर मसाला घर पर किस तरह तैयार करें, बनाने की आसान विधि क्या है?

सांभर मसाला बनाने की विधि क्या है? घर पर ऐसे बनाएं साउथ-इंडिया का स्वादिष्ट सांभर मसाला
Sambar Masala Recipe : सांभर मसाला कैसे बनाएं?

सांभर बनाते समय अक्सर हम उसका मेन मसाला मार्केट से लाते हैं, जिसमें कई तरह की मिलावट हो सकती है. वहीं, सांभर का ऑथेंटिक टेस्ट भी नहीं आता है. अगर आप चाहते हैं कि आप अपने पर बिल्कुल साउथ इंडियन में सांभर बनाए, तो इसके लिए आप मसाला घर पर ही तैयार करें. यहां हम आपको सांभर मसाला बनाने की आसान विधि बताएंगे. बाजार में मिलने वाले सांभर पाउडर की जगह आप घर पर ताजा और खुशबूदार सांभर मसाला तैयार कर सकते हैं. ये न सिर्फ स्वाद में बेहतर होता है, बल्कि काफी किफायती भी पड़ता है. इस रेसिपी को यूट्यूब चैनल Shaluzlovebook Kitchen से ली गई है. यहां जानते हैं घर पर सांभर मसाला बनाने का सही तरीका क्या है?

वीडियो में देखें पूरी रेसिपी...


सांभर मसाला बनाने का क्या तरीका है?

विधि

साबुत धनिया - 4 बड़े चम्मच 
मेथी दाना - आधा चम्मच 
सरसों के दाने - 1 चम्मच 
साबुत काली मिर्च - आधा चम्मच 
 धुली उड़द दाल - 2 बड़े चम्मच
चना दाल - 2 बड़े चम्मच 
जीरा - आधा चम्मच 
हल्दी पाउडर - 1 चम्मच 
हींग - 1 चौथाई चम्मच
कश्मीरी सूखी लाल मिर्च - 10-12 
करी पत्ते - 15-20 

सांभर मसाला बनाने की विधि

सबसे पहले एक पैन को गर्म करें और आंच को लो से मीडियम रखें. अब साबुत धनिया डालकर ड्राई रोस्ट करें. जब धनिया का रंग हल्का बदलने लगे और अच्छी खुशबू आने लगे तो इसे एक बर्तन में निकाल लें. उसी पैन में मेथी दाना और सरसों डालें. लगभग 1 से 2 मिनट तक भूनें. सरसों चटकने लगे और मेथी से खुशबू आने लगे तो इन्हें भी धनिया वाले बर्तन में निकाल लें.

अब पैन में उड़द दाल और चना दाल डालें. इन्हें हल्का सुनहरा होने तक भूनें. इससे मसाले में गहराई और नट्टी फ्लेवर आता है. दालों के साथ जीरा डालकर कुछ सेकेंड भूनें. फिर कश्मीरी लाल मिर्च डालें और 1 मिनट तक ड्राई रोस्ट करें. कश्मीरी मिर्च सांभर मसाले को शानदार रंग देती है और ज्यादा तीखी भी नहीं होती.

अब करी पत्तों को पैन में डालकर 1 से 2 मिनट तक ड्राई रोस्ट करें. जब पत्ते कुरकुरे हो जाएं, तो गैस बंद कर दें. सभी भुने हुए मसालों को एक बड़े बाउल में मिला लें और पूरी तरह ठंडा होने दें. अब इसमें काली मिर्च, हल्दी पाउडर और हींग डालें. सभी सामग्री को मिक्सर जार में डालकर बारीक पाउडर तैयार कर लें. तैयार सांभर मसाले को एयरटाइट कंटेनर में भरकर रखें. यह कई हफ्तों तक आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें - नींबू निचोड़ने का सही तरीका क्या है? ऐसे निचोड़ें नींबू, दोगुना निकलेगा रस

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
South Indian, South Indian Accent, Sambar Masala, Sambar Masala Banane Ki Vidhi, Sambar Masala Kaise Banaye
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com