विज्ञापन

विटामिन बी12 की कमी में क्या नहीं खाना चाहिए? 

शरीर में विटामिन बी12 की कमी होने पर हमें कुछ खाद्य पदार्थों से दूरी बनाकर रखना चाहिए. यहां जानते हैं विटामिन बी12 की कमी होने पर क्या नहीं खाना चाहिए?

विटामिन बी12 की कमी में क्या नहीं खाना चाहिए? 
Vitamin b12 deficiency foods to avoid: विटामिन बी12 की कमी होने पर क्या न खाएं?

दिनभर कामकाज के चलते थकान और कमजोरी आना काफी कॉमन है. लेकिन अगर आपको ये परेशानी लंबे समय तक बनी रहती है और इसके साथ अन्य समस्याएं जैसे- चक्कर आना, हाथ-पैरों में झनझनाहट और याददाश्त कमजोर जैसे लक्षण दिखाई देते हैं, तो एक बार जांच जरूरी हो जाता है. अक्सर लोग इस तरह के लक्षणों को कमजोरी या बढ़ती उम्र का असर समझकर नजरअंदाज कर देते हैं. जबकि इसके पीछे शरीर में विटामिन B12 की कमी एक बड़ी वजह हो सकती है. यशोदा हॉस्पिटल के कंसल्टेंट जनरल फिजिशियन डॉ. श्री करण उद्देश तनुगुला का कहना है कि शरीर में विटामिन B12 की कमी होने पर रेड ब्लड सेल्स के निर्माण, नर्वस सिस्टम और डीएनए की भूमिका पर असर पड़ सकता है. शरीर में इसकी कमी होने पर कुछ खाद्य पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी जाती है. वहीं, कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ भी हैं, जिससे दूरी बनाकर रहने के लिए कहा जाता है. यहां हम आपको विटामिन बी12 की कमी होने पर क्या नहीं खाना चाहिए, इस बारे में विस्तार बताएंगे. आइए जानते हैं विटामिन बी12 कम होने पर क्या न खाएं?

शराब के सेवन से बचें 

शरीर में विटामिन बी12 की कमी होने पर शराब का सेवन बिल्कुल भी न करें. डॉक्टर का कहना है कि ज्यादा शराब का सेवन करने से पेट की आंतरिक परत को नुकसान पहुंच सकता है. इससे शरीर के लिए विटामिन B12 को अवशोषित करना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में विटामिन बी12 की कमी बढ़ जाती है. इसलिए कोशिश करें कि इस स्थिति में शराब का सेवन बिल्कुल भी न करें. 

प्लांट बेस्ड फूड पर न रहें निर्भर

जनरल फिजिशियन का कहना है कि अगर आपके शरीर में विटामिन बी12 की कमी है, तो सिर्फ प्लांट बेस्ड फूड पर निर्भर न रहें. कोशिश करें कि वेज के साथ-साथ मीट, मछली, अंडे और डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन करें. अगर आप वेजिटेरियन और वीगन है हैं, तो डॉक्टर की सलाह पर सप्लीमेंट्स जरूर लें.

कम खाएं जंक और प्रोसेस्ड फूड

शरीर में विटामिन बी12 की कमी होने पर जंक और प्रोसेस्ड फूड का कम से कम सेवन करें. इस तरह के आहार का सेवन करने से शरीर को जरूरी विटामिन और मिनरल्स नहीं मिल पाता है. इससे आपके शरीर में विटामिन बी12 बढ़ने के बजाय कम हो सकता है. इसलिए कोशिश करें कि अपने आहार में पोषण से भरपूर चीजों को शामिल करें. 

कच्ची या अधपकी मछली खाने से बचें

कुछ लोग विटामिन बी12 बढ़ाने के लिए मछली का सेवन करते हैं. ध्यान रखें कि मछली फायदेमंद होती है, लेकिन कोशिश करें कि मछलियों को अच्छे से पकाकर खाएं. कभी भी अधपकी या फिर कच्ची मछलियों का सेवन न करें. इस तरह के फूड में टेपवर्म इंफेक्शन हो सकता है, जिससे शरीर में विटामिन B12 की कमी बढ़ सकती है. 

ये भी पढ़ें - किस विटामिन की कमी से ठंड ज्यादा लगती है? इन चीजों को खाकर करें कमी दूर


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vitamin B12, Vitamin B12 Absorption Tips, Vitamin B12 Food, Vitamin B12 Food List, Health
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com