विज्ञापन

तिल की चटनी कैसे बनाते हैं? घर पर बनाएं तीखे, खट्टे-स्मोकी फ्लेवरफुल नेपाली तिल की चटनी

तिल की चटनी घर पर बनाना बहुत ही आसान है. ये अपने फ्लेवर के लिए बहुत ही मशहूर है. यहां जानते हैं नेपाली स्टाइल में तिल की चटनी बनाने का सही तरीका क्या है?

तिल की चटनी कैसे बनाते हैं? घर पर बनाएं तीखे, खट्टे-स्मोकी फ्लेवरफुल नेपाली तिल की चटनी
Til Chutney Recipe : तिल की चटनी कैसे बनाएं?

Nepali Sesame Chutney Recipe: मोमोज का स्वाद उसकी चटनी के बिना अधूरा माना जाता है. खासकर नेपाली स्टाइल तिल की चटनी अपने तीखे, खट्टे और स्मोकी फ्लेवर के लिए काफी जानी जाती है. अगर आप भी घर पर रेस्टोरेंट जैसा स्वाद चाहते हैं, तो ये आसान रेसिपी ट्राई कर सकते हैं. इस रेसिपी को यूट्यूब चैनल Khasta Kitchen से ली गई है. यहां जानते हैं नेपाल की स्मोकी और तीखी तिल की चटनी बनाने का सही तरीका क्या है?

वीडियो में देखें रेसिपी...

तिल की चटनी कैसे बनाएं?

आवश्यक सामग्री

  • तेल - 2 बड़े चम्मच 
  • मध्यम आकार का प्याज - 1 कटा हुआ
  • सफेद तिल -1 बड़ा चम्मच 
  • लहसुन- 15 कलियां 
  • टमाटर - 1 मध्यम आकार का कटा हुआ
  • कश्मीरी लाल मिर्च - 4
  • सूखी लाल मिर्च - 2 
  • नमक - स्वादानुसार 
  • हल्दी पाउडर - चुटकीभर 
  • नींबू का रस - 1 
  • पानी - 3 से 5 बड़े चम्मच 

विधि

सबसे पहले एक पैन में तेल गर्म करें. तेल गर्म होने के बाद गैस की आंच धीमी कर दें. अब इसमें प्याज, टमाटर, लहसुन, कश्मीरी लाल मिर्च, सूखी लाल मिर्च और तिल डालें. चाहें तो हल्दी पाउडर भी मिला सकते हैं.

इसके बाद स्वादानुसार नमक डालकर गैस की आंच तेज कर दें और मिश्रण को लगातार चलाते हुए 3 से 4 मिनट तक भूनें. इससे चटनी में अच्छा फ्लेवर आता है और सब्जियां नरम हो जाती हैं. जब प्याज और टमाटर अच्छी तरह सॉफ्ट हो जाएं, तो गैस बंद कर दें और मिश्रण को ठंडा होने के लिए अलग बर्तन में निकाल लें.

मिश्रण ठंडा होने के बाद इसे मिक्सर जार में डालें. इसमें नींबू का रस और करीब 3 बड़े चम्मच पानी डालकर बारीक पीस लें. अगर चटनी ज्यादा गाढ़ी लगे तो मिक्सर जार में 2 बड़े चम्मच पानी डालकर जार में लगा हुआ पेस्ट भी निकाल लें और चटनी में मिला दें. इससे चटनी की कंसिस्टेंसी एकदम परफेक्ट हो जाएगी. तैयार तिल की चटनी को मोमोज के साथ सर्व करें. इसका तीखा और खट्टा स्वाद मोमोज का मजा कई गुना बढ़ा देता है. चाहें तो इसे स्प्रिंग रोल्स या स्टीम्ड स्नैक्स के साथ भी परोस सकते हैं.

ये भी पढ़ें - सीढ़ियां चढ़ते समय मेरी सांस क्यों फूलती है?


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Til Chutney, Sesame Chutney, Food, Lifestyle
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com