विज्ञापन

बाजार वाली कैंडी भूल जाएंगे, आंवला और गुड़ से घर पर बनाएं खट्टी-मीठी चटपटी कैंडी, नोट करें रेसिपी

बच्चे आंवला खाने में आनाकानी करते हैं तो घर पर गुड़ और मसालों से चटपटी आंवला कैंडी बना सकते हैं. इसका खट्टा-मीठा स्वाद बच्चों को पसंद आ सकता है. जानिए इसे बनाने की आसान रेसिपी और जरूरी सावधानियां.

बाजार वाली कैंडी भूल जाएंगे, आंवला और गुड़ से घर पर बनाएं खट्टी-मीठी चटपटी कैंडी, नोट करें रेसिपी
आंवला और गुड़ से घर पर बनाएं खट्टी-मीठी चटपटी कैंडी
ndtv

सर्दियों में आंवला खाना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है. इसमें विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो शरीर को जरूरी पोषण देने में मदद करते हैं. लेकिन बच्चों को कच्चा आंवला खिलाना किसी चुनौती से कम नहीं होता. इसके खट्टे स्वाद की वजह से बच्चे अक्सर इसे खाने से मना कर देते हैं. ऐसे में आप आंवले से घर पर ही टेस्टी कैंडी तैयार कर सकते हैं. खास बात यह है कि इसमें गुड़, काला नमक और कुछ मसालों का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे इसका स्वाद खट्टा-मीठा और चटपटा हो जाता है. आइए जानते हैं घर पर आंवला और गुड़ की कैंडी बनाने की आसान रेसिपी.

आंवला कैंडी बनाने के लिए सामग्री

इस कैंडी को बनाने के लिए आपको ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं होगी. सबसे पहले ताजा आंवला 500 ग्राम, गुड़ स्वादानुसार, कॉर्न फ्लोर जरूरत के अनुसार, काली मिर्च पाउडर आधा छोटा चम्मच, काला नमक आधा छोटा चम्मच, चाट मसाला आधा छोटा चम्मच, लाल मिर्च पाउडर थोड़ा सा, हल्दी एक चुटकी और नारियल का बुरादा कोटिंग के लिए आदि.

पहले आंवले को धोकर करें स्टीम

सबसे पहले ताजे आंवले को दो से तीन बार अच्छी तरह पानी से धो लें. अब इन्हें करीब 15 से 20 मिनट तक स्टीम करें. आंवले नरम हो जाएं तो ठंडा करके इनके बीज निकाल दें. इसके बाद आंवले को मिक्सर में थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर पीस लें.

गुड़ और मसाले मिलाकर पकाएं

अब एक कड़ाही में आंवले का पेस्ट डालें. इसमें गुड़, काली मिर्च, काला नमक, चाट मसाला, लाल मिर्च और हल्दी मिलाएं. सभी चीजों को धीमी आंच पर लगातार चलााते हुए पकाएं. जब मिश्रण गाढ़ा होने लगे तो कॉर्न फ्लोर को पानी में घोलकर इसमें डालें. इसे लगातार चलाएं, तााकि गांठें न बनें. मिश्रण जमने लायक गाढ़ा हो जाए तो गैस बंद कर दें.

ये भी पढ़ें- मूली के पत्तों से बनाएं तीखी-चटपटी चटनी, खाएं बाजरे से लेकर मक्के की रोटी के साथ, बढ़ जाएगा खाने का स्वाद

रातभर जमने के लिए छोड़ दें

इसके अलावा, अब एक बर्तन में बटर पेपर लगाकर तैयार मिश्रण फैला दें. इसे रातभर जमने के लिए छोड़ दें. अगले दिन किनाारों पर चाकू लगाकर इसे बर्तन से निकाल लें और मनपसंद आकार में छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें.

नारियल के बुरादे से करें कोटिंग

बता दें कि आखिर में कैंडी के टुकड़ों को नारियल के बुरादे में लपेट दें. आप चाहें तो हल्की चीनी की कोटिंग भी कर सकते हैं. तैयार कैंडी को साफ और एयरटाइट डिब्बे में भरकर फ्रिज में रखें. इसके अलावा, आंवले में विटाामिन सी होता है लेकिन पकाने और गर्म करने से इसकी कुछ मात्रा कम हो सकती है. गुड़ भी चीनी का ही एक स्रोत है, इसलिए बच्चों को कैंडी सीमित मात्रा में दें. इसकी शेल्फ लाइफ तय नहीं होती, इसलिए खरााब होने की गंध, स्वाद या फफूंदी दिखने पर इसका सेवन न करें.

ये भी पढ़ें- मेथी प्याज का लच्छा पराठा ऐसा कि खाते रह जाओगे, हर कोई बार-बार बनाने की करेगा डिमांड

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amla Candy Benefits, Amla Candy Banane Ka Tarika
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com