विज्ञापन

मकई के दाने से पॉपकॉर्न कैसे बनाएं? जानें बिना मशीन के पॉपकॉर्न बनाने का तरीका

खास बात यह है कि पॉपकॉर्न बनाने के लिए आपको बहुत ज्यादा चीजों की या किसी अलग से इंग्रेडिएंट की जरूरत भी नहीं पड़ेगी. आइए जानते हैं घर पर मकई के दाने से पॉपकॉर्न बनाने का तरीका-

मकई के दाने से पॉपकॉर्न कैसे बनाएं? जानें बिना मशीन के पॉपकॉर्न बनाने का तरीका
पॉपकॉर्न बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए?
(Photo Credit: NDTV)

पॉपकॉर्न खाना बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी को पसंद होता है. खासकर मूवी देखते हुए पॉपकॉर्न मिल जाएं, तो मजा दोगुना हो जाता है. अब, थिएटर में तो पॉपकॉर्न मिल जाते हैं लेकिन आप चाहें, तो घर पर भी इन्हें आसानी से बना सकते हैं. यहां हम आपको बिना किसी मशीन के घर पर कुकर में पॉपकॉर्न बनाने का आसान तरीका बता रहे हैं. खास बात यह है कि पॉपकॉर्न बनाने के लिए आपको बहुत ज्यादा चीजों की या किसी अलग से इंग्रेडिएंट की जरूरत भी नहीं पड़ेगी. आइए जानते हैं घर पर मकई के दाने से पॉपकॉर्न बनाने का तरीका- 

पॉपकॉर्न बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए?

घर पर मसालेदार पॉपकॉर्न बनाने के लिए आपको- 

  • मकई के दाने 
  • थोड़ा सा तेल 
  • नमक 
  • हल्दी पाउडर 
  • काली मिर्च पाउडर 
  • चाट मसाला 
  • धनिया पाउडर  
  • जीरा पाउडर और 
  • थोड़ा सा बटर चाहिए.
कुकर में ऐसे बनाएं पॉपकॉर्न
  • सबसे पहले गैस पर कुकर रखें और उसे अच्छी तरह गर्म होने दें. 
  • अब, इसमें थोड़ा सा तेल डालें. इसके बाद नमक, हल्दी, काली मिर्च, चाट मसाला, धनिया पाउडर और जीरा पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें. 
  • इसके बाद इसमें मकई के दाने डालें और सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर दें, ताकि मसाले दानों पर अच्छी तरह लग जाएं.
  • जब एक-दो मकई के दाने चटककर फूलने लगें, तब समझ जाएं कि पॉपकॉर्न बनने लगे हैं. 
  • अब, कुकर का ढक्कन लगा दें. ध्यान रखें कि कुकर की सीटी निकाल दें, ताकि अंदर भाप और प्रेशर न बने. 
  • कुछ सेकंड तक कुकर को गैस पर रखें और बीच-बीच में हल्के हाथों से हिलाते रहें. इससे दाने अच्छी तरह फूलेंगे और नीचे चिपकेंगे नहीं.
  • जब पॉपकॉर्न के चटकने की आवाज आनी बंद हो जाए, तब गैस बंद कर दें. 
  • अब, कुकर को सावधानी से खोलें. इसके बाद पॉपकॉर्न के ऊपर बटर के कुछ छोटे टुकड़े डालें. कुकर को दोबारा ढककर करीब दो मिनट के लिए रख दें. इससे बटर पिघलकर पॉपकॉर्न में अच्छी तरह मिल जाएगा.
  • बस इतना करते ही आपके स्वाद में लाजवाब पॉपकॉर्न बनकर तैयार हो जाएंगे.

यहां देखें वीडियो- 

यह भी पढ़ें- घर पर गरम मसाला कैसे बनाएं? नोट कर लें आसान रेसिपी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Food News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com