विज्ञापन
This Article is From Aug 22, 2022

Kids Health: बच्चे अगर नाक, कान और आंख में फंसा लें कोई चीज, तो तुरंत करें ये काम

ऐसा कई बार होता है जब आपके बच्चे खेल-खेल में अपने नाक क्या मुंह में कुछ चीज फंसा लेते हैं. ऐसे में जल्दबाजी कर चीजों को बाहर न निकालें. कई बार जल्दबाजी में गलतियां हो जाती हैं. इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ बेहद आसान टिप्स.

Kids Health: बच्चे अगर नाक, कान और आंख में फंसा लें कोई चीज, तो तुरंत करें ये काम

नाक, कान, आंख और गला शरीर के बेहद नाजुक अंग माने जाते हैं. ये बॉडी पार्ट्स जितने इम्पोर्टेंट हैं उतने ही सेंसटिव भी इसलिए इनका खास ख्याल रखा जाना चाहिए, खासतौर पर किसी बाहरी वस्तु के प्रवेश पर. दरअसल ऐसा कई बार होता है जब आपके बच्चे खेल-खेल में अपने नाक क्या मुंह में कुछ चीज फंसा लेते हैं. ऐसे में जल्दबाजी कर चीजों को बाहर न निकालें.  कई बार जल्दबाजी में बड़ों से ये गलतियां हो जाती हैं. इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ बेहद आसान टिप्स जिनसे आप बच्चों के नाक और मुंह में फंसी हुई चीजों को आसानी से निकाल सकते हैं.

ये 5 संकेत बताते हैं कि पार्टनर आपको चीट नहीं बल्कि हील कर रहा है, ऐसे करें बेस्ट रिलेशनशिप की पहचान

1) आंख में कबाड़ जानें पर करें ये उपाय

अगर आंख में कोई चीज चली गई है तो यह बहुत जरूरी है कि आंखों को बार-बार मले नहीं बल्कि अपनी आंखों को ठंडे पानी में रखकर बार-बार खोलें और बंद करें. अगर आंखों में कोई कचरा चला गया है तो अपनी साफ रुमाल के कोने को तेल या ग्लिसरीन में भिगोकर आंखों को साफ़ करने की कोशिश करें. आंखों में शीशे के कण घुसने पर अरंडी या जैतून के तेल का उपयोग किया जा सकता है.

वायरस से कैसे बचा जा सकता है, क्या है फ्लू का इलाज, जानें क्यों मानसून में हर कोई पड़ रहा बीमार

2) कान में कुछ फंस जाए तो क्या करें

अगर बच्चे के कान में कुछ फंस जाए तो जैतून, तिल या सरसों का तेल डालें. इससे कोई भी फंसी हुई बाहरी वस्तु ऊपर तैरकर कान के सतह तक पहुंच जाएगी. अगर ऐसा न हो तो फौरन मेडिकल सलाह लें. 

3) नाक में कुछ फंस जाने पर करें ये उपाय

यह स्थिति अक्सर बच्चों के साथ होती ही है. खेलते-खेलते बच्चे कब छोटी-छोटी चीजों को नाक में डाल लेते हैं, पता ही नहीं चलता. ऐसी स्थिति में फौरन फंसी हुई चीजों को बाहर निकालने का प्रयास करें. कान या नाक में फंसी बाहर से दिखने वाली चीजें तो आसानी से निकाली जा सकती हैं लेकिन जो नहीं दिख रहा है उसे निकालना मुश्किल होता है. अगर कान में फंसी हुई चीज नहीं दिख रही है तो कुछ वक्त के लिए सांस लेने से रोके और तंबाकू सुंघाएं. ऐसा करने से छींक आएगी  और अंदर फंसी हुई चीज बाहर निकल आएगी.

बच्चों के शरीर पर टमाटर जैसे लाल फफोले नए वायरस का आतंक, यहां जानें टोमैटो फ्लू के बारे में सब कुछ

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Home Remedies, Foreign Object In The Ear, Child Put Something Up Nose, How To Remove Food Stuck In Nose, Small Piece Of Tissue Stuck In Nose, Eye Health, Nose Health, Ear Health Tips
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com