Balo Ka Jhadna Rokne Ka Oil: आजकल बालों का झड़ना और पतली चोटी होना एक आम समस्या बन गई है. गलत खान-पान, तनाव, प्रदूषण और केमिकल वाले प्रोडक्ट्स बालों को कमजोर बना रहे हैं. लगातार बालों का झड़ना कई बार तनाव की स्थिति पैदा कर सकता है. इसलिए बहुत से लोग बालों का झड़ना रोकने के उपाय, बालों को लंबा और मजबूत के उपाय, बालों का झड़ना रोकने के घरेलू उपाय तलाश करते हैं. अगर आप अपने बालों को नेचुरल तरीके से मजबूत और घना बनाना चाहते हैं, तो घर पर बने इस खास तेल का इस्तेमाल करें. यह तेल न सिर्फ बालों का झड़ना रोकने में मदद कर सकता है बल्कि उन्हें घना और चमकदार भी बना सकता है.
होममेड ऑयल बनाने की विधि
सामग्री
- नारियल तेल - 1 कप
- प्याज का रस - 2 बड़े चम्मच
- आंवला पाउडर - 1 बड़ा चम्मच
- करी पत्ते - 10-12
- मेथी दाने - 1 चम्मच
- एलोवेरा जेल - 2 बड़े चम्मच
यह भी पढ़ें: रात को सोने से पहले ये काम करने से बढ़ जाता है बीमारियों का रिस्क, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ का बड़ा खुलासा -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया
ऑयल बनाने का तरीका
- एक पैन में नारियल तेल को धीमी आंच पर गर्म करें.
- इसमें करी पत्ते और मेथी दाने डालें और 5-7 मिनट तक पकाएं.
- अब इसमें प्याज का रस, आंवला पाउडर और एलोवेरा जेल डालकर अच्छे से मिलाएं.
- इस मिश्रण को 10 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें.
- ठंडा होने के बाद इसे छान लें और एक कांच की बोतल में भरकर स्टोर करें.
तेल लगाने का सही तरीका
- हफ्ते में 2-3 बार इस तेल को हल्का गर्म करें.
- इसे स्कैल्प पर अच्छी तरह लगाकर उंगलियों से 5-10 मिनट तक मसाज करें.
- मसाज के बाद तेल को 2-3 घंटे के लिए छोड़ दें या रातभर बालों में लगा रहने दें.
- इसके बाद माइल्ड शैम्पू से बाल धो लें.
इस होममेड ऑयल के फायदे
- प्याज का रस: यह सल्फर से भरपूर होता है, जो बालों के ग्रोथ को बढ़ाने में मदद करता है.
- आंवला: बालों को मजबूती और प्राकृतिक चमक देता है.
- मेथी दाना: डैंड्रफ को कम करता है और स्कैल्प की हेल्थ सुधारता है.
- करी पत्ते: बालों को सफेद होने से रोकते हैं और उनमें जान भरते हैं.
- एलोवेरा: बालों को मॉइश्चराइज करता है और स्कैल्प की ड्राइनेस दूर करता है.
यह बी पढ़ें: सुबह खाली पेट पानी में मिलाकर पी लीजिए ये पीली चीज, नसों में जमा गंदा कोलेस्ट्रॉल पिघलकर निकल जाएगा बाहर
हेयर फॉल रोकने के लिए इन टिप्स को भी अपनाएं
- अपने खान-पान में प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर चीजें शामिल करें.
- ज्यादा केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से बचें.
- रोजाना 8-10 गिलास पानी पिएं और तनाव से बचें.
अगर आप इस तेल को सही तरीके से इस्तेमाल करेंगे, तो आपके बाल फिर से घने, मजबूत और खूबसूरती की दिशा में आगे बढ़ेंगे. तो देर किस बात की? आज ही इस होममेड ऑयल को बनाएं और फर्क महसूस करें.
Watch Video: किन लोगों को होती है फैटी लिवर की बीमारी? डॉक्टर सरीन से जानिए...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं