विज्ञापन

हाथ और पैरों का दर्द होगा दूर, हड्डियां होंगी मजबूत, रोजाना खाएं खास तरीके से बना ये एक मखाना लड्डू | Video Recipe

हाथ-पैर दर्द और कमजोर हड्डियों से हैं परेशान? रोजाना खाएं गुड़ और मखाने से बना ये 1 हेल्दी लड्डू, जानें आसान रेसिपी और फायदे.

हाथ और पैरों का दर्द होगा दूर, हड्डियां होंगी मजबूत, रोजाना खाएं खास तरीके से बना ये एक मखाना लड्डू | Video Recipe
मखाना लड्डू रेसिपी
NDTV

क्या आप भी सर्दियों के मौसम में जोड़ों की जकड़न, कमर दर्द या दिनभर की सुस्ती से परेशान रहते हैं? मौसम बदलते ही अक्सर शरीर में कैल्शियम और हीमोग्लोबिन का स्तर घटने लगता है, जिससे थकावट जल्दी महसूस होती है. ऐसे में बार-बार दवाइयां खाने के बजाय अगर हम अपने खान-पान में थोड़े पारंपरिक बदलाव कर लें, तो सेहत को चमत्कारी फायदे मिल सकते हैं. @COOKWITHSUMANRATHORE ने अपने यूट्यूब चैनल एक ऐसी देसी और पोष्टिक मिठास तैयार करने जा रहे हैं, जो न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट है बल्कि आपके शरीर के लिए एक नेचुरल एनर्जी बूस्टर की तरह काम करेगी.

इसे बनाने में हमने मखाना, अलसी-खरबूजे के बीज, सूखे मेवे और गुड़ जैसी शुद्ध चीजों का इस्तेमाल किया है, इनमें भरपूर मात्रा में ओमेगा-3, फाइबर और प्रोटीन पाया जाता है.

देखें वीडियो...

सामग्री: 

  • मखाना (4 कप)
  • गुड़: (225 ग्राम बारीक कटा हुआ)
  • काजू और बादाम (25-30)
  • खरबूजे और कद्दू के बीज (1/4-1/4 कप)
  • सूखा कद्दूकस नारियल (1/2 कप)
  • देशी घी (2 से 3 बड़े चम्मच)
  • इलायची पाउडर (1/2 छोटा चम्मच)
  • पानी (1/4 कप)

बनाने का तरीका:

  1. कढ़ाई में 1 चम्मच घी डालकर काजू-बादाम को 2 मिनट भूनकर निकाल लें.
  2. उसी घी में दोनों बीज और कद्दूकस नारियल को भी अलग-अलग हल्का भूनकर निकाल लें.
  3. अब कढ़ाई में 1 बड़ा चम्मच घी डालकर मखानों को तब तक भूनें जब तक वे एकदम क्रिस्पी न हो जाएं.
  4. ठंडे होने पर मखानों को मिक्सी में दरदरा पीस लें.
  5. इसी तरह काजू, बादाम और बीजों को भी हल्का मोटा-मोटा पीस लें.
  6. एक बड़े बर्तन में पिसा मखाना, मेवे, नारियल, बचे हुए साबुत बीज और इलायची पाउडर अच्छी तरह मिला लें.
  7. कढ़ाई में गुड़, 1/4 कप पानी और 1 चम्मच घी डालकर पिघलाएं, उबाल आने पर एक मिनट और पकाएं.
  8. तैयार चाशनी को छानकर मेवे वाले मिश्रण में डालें और तुरंत अच्छी तरह मिला लें.
  9. मिश्रण के हल्का गर्म रहते ही हाथों से दबाते हुए गोल-गोल लड्डू बांध लें.
  10. पोषक तत्वों से भरपूर आपके हेल्दी लड्डू तैयार हैं.

इसे भी पढ़ें: इलेक्ट्रिक केटल को कैसे साफ करें? सिर्फ 2 रुपए की इस चीज से गंदा और जला मिनटों में होगा साफ

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Makhana Laddu Benefits, Makhana Ladoo Kaise Banaye, Makhana Ladoo Recipe Hindi, Food, Makhana Ladoo Khane Ke Fayde
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com