विज्ञापन

खाली पेट नींबू पानी फायदे ही नहीं, शरीर को पहुंचाता है नुकसान

Side Effects of Lemon: नींबू पानी का सेवन स्वास्थ्य के लिए हेल्दी होता है. लेकिन कुछ लोगों के लिए यह नुकसानदायक हो सकता है. यहां जानते हैं नींबू पानी का सेवन करने से होने वाली नुकसान-

खाली पेट नींबू पानी फायदे ही नहीं, शरीर को पहुंचाता है नुकसान
Lemon Water side Effects : नींबू पानी पीने के नुकसान

Lemon Water Side Effects : सुबह उठते ही कुछ लोग चाय पीना पसंद करते हैं. वहीं, कुछ लोग दिन की शुरुआत नींबू पानी के साथ करते हैं. उनका मानना है कि अगर खाली पेट नींबू पानी नियमित रूप से पिएं, तो इससे शरीर का वजन कम होता है. साथ ही शरीर डिटॉक्स होने के साथ-साथ पाचन में भी सुधार आता है. हालांकि, हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि हर व्यक्ति के लिए खाली पेट नींबू पानी फायदेमंद नहीं होता. कुछ लोगों में इसके सेवन से परेशानी भी परेशानी बढ़ा भी सकता है.

क्यों हो सकता है नुकसान?

नींबू में सिट्रिक एसिड भरपूर रूप से मौजूद होता है. इसी वजह से अगर आप इसका अधिक मात्रा में या खाली पेट सेवन करते हैं, तो इससे शरीर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है. यहां जानते हैं इसके कुछ नुकसान-

एसिडिटी और सीने में जलन 

नींबू पानी का अधिक सेवन करने से एसिडिटी और सीने में जलन की परेशानी कम होती है. मुख्य रूप से अगर आपको एसिड रिफ्लक्स, गैस या सीने में जलन की समस्या रहती है, खाली पेट नींबू पानी का सेवन करने से बचें. इसमें सिट्रिक एसिड होता है, तो पेट में एसिड का स्तर बढ़ा सकता है, जिससे जलन और बेचैनी महसूस हो सकती है.

दांतों की ऊपरी परत को नुकसान

नींबू का एसिडिक नेचर दांतों की एनामेल लेयर को धीरे-धीरे कमजोर कर सकता है. रोजाना खाली पेट नींबू पानी पीने वालों में दांतों में सेंसिटिविटी बढ़ने का खतरा रहता है.

पेट में दर्द और मिचली

कुछ लोगों का पाचन तंत्र ज्यादा संवेदनशील होता है. ऐसे लोगों को नींबू पानी पीने के बाद पेट दर्द, मिचली या असहजता महसूस हो सकती है.

माइग्रेन ट्रिगर होने का खतरा

कुछ रिसर्च में पाया गया है कि खट्टे फलों का अत्यधिक सेवन माइग्रेन से पीड़ित लोगों में सिरदर्द को ट्रिगर कर सकता है. हालांकि यह हर व्यक्ति पर लागू नहीं होता.

किन लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए?

  • एसिडिटी या GERD के मरीज
  • पेट के अल्सर से पीड़ित लोग
  • दांतों में संवेदनशीलता वाले लोग
  • बार-बार माइग्रेन की समस्या वाले लोग
  • जिनका पेट अक्सर खराब रहता है

ये भी पढ़ें - क्या आप जानते हैं दुनिया का सबसे सेहतमंद फल कौन सा है? वैज्ञानिको नें बताया ऐसा नाम सुनकर हो जाएंगे हैरान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lemon, Lemon Side Effects, Acidity, Acidity Treatment, Lemon Benefits
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com