विज्ञापन

क्या ग्रेड-1 फैटी लिवर में चाय पी सकते हैं? डॉक्टर ने बताया सच

क्या फैटी लिवर ग्रेड-1 में चाय पी सकते हैं? आपके मन में भी ये सवाल है, तो यहां गैस्ट्रॉलोजिस्ट से जानते हैं इसका जवाब-

क्या ग्रेड-1 फैटी लिवर में चाय पी सकते हैं? डॉक्टर ने बताया सच
Fatty Liver Grade-1: क्या ग्रेड-1 फैटी लिवर में चाय पी सकते हैं क्या?

Chai in Grade 1 Fatty Liver : आज के समय में फैटी लिवर की परेशानी काफी तेजी से बढ़ती जा रही है. ये परेशानी न सिर्फ बुजुर्गों और युवाओं में देखने को मिल रहा है, बल्कि छोटे-छोटे बच्चे भी फैटी लिवर के शिकार हो रहे हैं. फैटी लिवर की गंभीरता ग्रेड के हिसाब से पता चलती है. इन्हीं ग्रेड में से ग्रेड-1 फैटी लिवर भी शामिल है. रिपोर्ट में ग्रेड-1 फैटी लिवर आने पर अक्सर लोग अपने खाने-पीने को लेकर परेशान हो जाते हैं. खासतौर हमारे देश में जहां दिन की शुरुआत चाय से होती है, लोग इसी के बारे में सबसे ज्यादा सोचते हैं कि क्या फैटी लिवर में चाय पी सकते हैं? इसकी जानकारी के लिए हमने सीके बिड़ला हॉस्पिटल के  गैस्ट्रॉलोजिस्ट डॉ. अनुकल्प प्रकाश से बातचीत की है। यहां जानते हैं डॉक्टर से विस्तार से-

क्या होता है ग्रेड-1 फैटी लिवर?

डॉक्टर का कहना है कि ग्रेड-1 फैटी लिवर, लिवर डिजीज की शुरुआती स्थिति मानी जती है. इस स्थिति में लिवर की सेल्स में थोड़ी मात्रा में फैट जमा होने लगती है. अच्छी बात ये है कि बेहतर लाइफस्टाइल और खानपान में बदलाव करके इस स्थिति को काफी हद तक रिवर्स किया जा सकता है.

क्या ग्रेड-1 फैटी लिवर में चाय पी सकते है?

गैस्ट्रॉलोजिस्ट बताते हैं कि अगर आपको ग्रेड-1 फैटी लिवर है, तो इस स्थिति में आप चाय पी सकते हैं. लेकिन दूध और चीनी वाली नहीं,  ब्लैक टी पीया जा सकता है. ब्लैक टी में मौजूद पॉलीफेनॉल और एंटीऑक्सीडेंट्स लिवर की कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और सूजन से बचाने में मदद कर सकते हैं. डॉक्टर कहते हैं फैटी लिवर में चाय नहीं, बल्कि असली समस्या चाय में मौजूद चीनी होती ह. इसलिए अगर आप फैटी लिवर को रिवर्स करना चाहते हैं, तो ब्लैक टी का सेवन करें.

डॉक्टर कहते हैं कि व्हाइट शुगर में मौजूद फ्रुक्टोज सीधे लिवर में पहुंचता है. जब इसकी मात्रा ज्यादा होती है तो लिवर अतिरिक्त शुगर को फैट में बदलना शुरू कर देता है, जिससे फैटी लिवर की समस्या बढ़ सकती है.

फैटी लिवर में कैसी चाय पीना बेहतर?

अगर आपको ग्रेड-1 फैटी लिवर है, तो चाय पीते समय कुछ बातों पर ध्यान दें, जैसे-

  • फैटी लिवर ग्रेड-1 की स्थिति में दूध और चीनी वाली चाय पीने से बचें.
  • फ्लेवर के लिए आप स्टीविया मिक्स कर सकते हैं.
  • आप इस स्थिति में अदरक, लौंग, दालचीनी जैसी चाय का सेवन कर सकते हैं. 
  • अदरक, दालचीनी, लौंग और इलायची जैसे मसाले चाय में शामिल करें.
  • फुल-क्रीम दूध की जगह लो-फैट, स्किम्ड या बिना चीनी वाले प्लांट बेस्ड मिल्क का इस्तेमाल करें.
  • पहले पानी में चायपत्ती और मसालों को उबालें, बाद में थोड़ा दूध मिलाएं.

ये भी पढ़ें - फैटी लिवर स्टेज-1 से स्टेज-4 तक कैसे बढ़ता है? कब बढ़ सकता है लिवर डैमेज होने का खतरा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Fatty Liver, Fatty Liver Risk, Fatty Liver And Diabetes, Tea, Tea Acidity
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com