विज्ञापन

छोटे गमले में नींबू का पौधा कैसे उगाएं? जानिए नींबू के पौधे में क्या डालने से जल्दी बड़ा होता है और लगाने का आसान तरीका

आज के समय में 1 नींबू भी 10 रुपये का हो गया है. ऐसे में अगर आप अपने ही घर पर नींबू का पौधा लगा लें और उसमें भरपूर नींबू आएं तो कैसा रहेगा. यहां जानिए छोटे गमले में नींबू का पौधा कैसे लगाएं.

छोटे गमले में नींबू का पौधा कैसे उगाएं? जानिए नींबू के पौधे में क्या डालने से जल्दी बड़ा होता है और लगाने का आसान तरीका
छोटे गमले में नींबू का पौधा कैसे उगाएं?
file photo

घर में सब्जी या फिर किसी अन्य खाने वाली चीज को उगाकर खाया जाए तो अलग ही मजा आता है, जो बाजार से खरीदकर खाने में नहीं आता. आज की महंगाई के दौर में नींबू की कीमत भी अधिक हो गई है. एक समय था, जब सब्जी के साथ 1-2 नींबू ऐसे ही फ्री में दे दिए जाते थे, लेकिन आज के समय में 1 नींबू भी 10 रुपये का हो गया है. ऐसे में अगर आप अपने ही घर पर नींबू का पौधा लगा लें और उसमें भरपूर नींबू आएं तो कैसा रहेगा. इसके लिए आपको बहुत बड़े बगीचे या बहुत बड़े गमले की जरूरत नहीं है. ज्यादातर लोग जगह की कमी के चलते इस सब चीजों से दूर भागते हैं. हालांकि, नींबू को एक छोटे से गमले में भी लगाया जा सकता है. चलिए आपको बताते हैं नींबू का पौधा छोटे से गमले में कैसे लगाएं?

सही और छोटी किस्म का नींबू का पौधा चुनें

हर नींबू का पौधा गमले में अच्छी तरह नहीं बढ़ता, इसलिए शुरुआत में सही किस्म चुनना बहुत जरूरी है. छोटे गमलों के लिए ड्वार्फ और ग्राफ्टेड नींबू की किस्में सबसे अच्छी मानी जाती हैं. खासकर ड्वार्फ मेयर लेमन का पौधा आकार में छोटा रहता है, लेकिन इसमें सामान्य आकार के नींबू लगते हैं. अगर, आप जल्दी फल पाना चाहते हैं, तो बीज से पौधा उगाने के बजाय नर्सरी से ग्राफ्टेड पौधा खरीदें. ऐसे पौधों में आमतौर पर 2-3 साल के भीतर फल आने लगते हैं, जबकि बीज से उगाए गए पौधों को फल देने में कई साल लग सकते हैं.

शुरुआत के लिए सही छोटा गमला चुनें

अक्सर लोग सोचते हैं कि बड़ा गमला बेहतर होगा, लेकिन नींबू के पौधे के लिए यह सोच गलत हो सकती है. शुरुआत में 10 से 14 इंच चौड़ा गमला, खासकर लगभग 12 इंच का गमला, नए पौधे के लिए पर्याप्त होता है. बहुत बड़े गमले में ज्यादा मिट्टी होने के कारण नमी लंबे समय तक बनी रहती है, जिससे जड़ें सड़ने का खतरा बढ़ जाता है. नींबू की जड़ें पहले नीचे की ओर बढ़ती हैं, इसलिए सिर्फ चौड़े गमले की बजाय गहरा गमला चुनना ज्यादा फायदेमंद होता है. इसके अलावा, हल्के रंग का गमला बेहतर रहता है, क्योंकि यह धूप में कम गर्म होता है.

अच्छी मिट्टी तैयार करें

छोटे गमले में नींबू का पौधा उगाते समय मिट्टी का सही होना बहुत जरूरी है. नींबू के पौधे को हल्की और अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी पसंद होती है. इसके लिए बगीचे की मिट्टी, कंपोस्ट और रेत को बराबर मात्रा में मिलाकर इस्तेमाल करें.

धूप वाली जगह रखें

नींबू के पौधे को रोजाना कुछ घंटे की सीधी धूप चाहिए. इसलिए गमले को बालकनी, छत या ऐसी जगह रखें जहां भरपूर धूप आती हो.

जरूरत के अनुसार पानी दें

छोटे गमले की मिट्टी बड़े गमलों की तुलना में जल्दी सूख जाती है. इसलिए पौधे को कब पानी देना है, इसे समय-समय पर चेक करते रहें. पानी देने से पहले उंगली से मिट्टी की ऊपरी 2 इंच परत जांचें. अगर मिट्टी सूखी महसूस हो, तभी पानी दें. पानी इतना दें कि वह गमले के नीचे बने छेदों से बाहर निकलने लगे. हर दिन या तय समय पर बिना जांचे पानी देने की गलती न करें.

यह भी पढ़ें:- प्लास्टिक की बाल्टी कैसे साफ करें, घर पर पीले दाग, गंदगी और खारे पानी के निशान हटाने के आसान तरीके

यह भी पढ़ें:- कॉकरोच और कीड़े-मकोड़े को भगाने के लिए 5 केमिकल-फ्री उपाय, तुरंत दिखेगा असर

यह भी पढ़ें:- तेल की बोतल की चिकनाहट कैसे साफ करें? जानिए तेल की डोली के बाहर चिपचिपापन हटाने का आसान तरीका

यह भी पढ़ें:-  पानी की बोतल को अंदर से कैसे साफ करें? एक्सपर्ट से जानें स्टेनलेस स्टील और पीतल की बोतल साफ करने का आसान तरीका

यह भी पढ़ें:- रसोई के गंदे और चिकनाई भरे तौलिए मिनटों में होंगे साफ, अपनाएं ये आसान घरेलू तरीके

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lemon, Nimbu Benefits, Lifestyle
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com