विज्ञापन

आज क्या बनाऊं: बिना तेल और धूप के छाछ में भिगोकर हरी मिर्च का अचार कैसे बनाएं? नोट करें सीक्रेट रेसिपी

तीखा खाने के शौकीन हैं? तो एक बार जरूर ट्राई करें छाछ वाली हरी मिर्च का चटपटा अचार.

आज क्या बनाऊं: बिना तेल और धूप के छाछ में भिगोकर हरी मिर्च का अचार कैसे बनाएं? नोट करें सीक्रेट रेसिपी
छाछ वाली हरी मिर्च का अचार.
NDTV

क्या आप भी खाने के साथ तीखा और चटपटा खाना पसंद करते हैं, तो यह आर्टिकल खास आपके लिए है. क्योंकि आज देसी तरीके से छाछ या मट्ठे वाली हरी मिर्च का अचार बनाने की रेसिपी बता रहे हैं. इस अचार को देखकर ही मुंह में पानी आ जाता है और यह खाने के स्वाद को कई गुना बढ़ा देता है. आइए जानते हैं कि इस खास खट्टे-तीखे अचार को घर पर कैसे आसानी से बनाया जा सकता है.

​छाछ में भिगोने का देसी तरीका-

​इस अचार को बनाने की शुरुआत बहुत ही अलग तरीके से होती है. सबसे पहले ताजी हरी मिर्चों को पानी से अच्छी तरह धोकर साफ कर लिया जाता है, ताकि उन पर लगी धूल-मिट्टी निकल जाए. इसके बाद मिर्चों को कपड़े से पोंछकर एक कांच या स्टील के बर्तन में डाला जाता है. फिर इसमें लगभग ढाई किलो छाछ या मट्ठा मिलाया जाता है, ताकि मिर्चें छाछ के अंदर पूरी तरह डूब जाएं. ​मिर्चों को छाछ के अंदर डुबोए रखने के लिए बर्तन के अंदर एक प्लास्टिक का ढक्कन या गिलास उल्टा करके रखा जाता है, ताकि मिर्चें ऊपर न तैरें. इसके बाद बर्तन को ढककर लगभग 4 दिनों के लिए छोड़ दिया जाता है, जिससे छाछ में भीगकर मिर्चें अंदर से मुलायम हो जाती हैं और उनका रंग हल्का पीला पड़ने लगता है. 

Latest and Breaking News on NDTV

​कैसे बनाएं अचारी मसाला- 

​चार दिन बाद जब मिर्चें छाछ में भीग जाती हैं, तब उन्हें छाछ से बाहर निकालकर साफ पानी से दो-तीन बार धोया जाता है, ताकि छाछ की सारी चिकनाई निकल जाए. इसके बाद मिर्चों को कपड़े से पोंछकर एक दिन के लिए धूप में सुखाया जाता है, जिससे उनकी सारी नमी खत्म हो जाए.

  • ​सौंफ- 10 चम्मच
  • ​काली सरसों- 7 चम्मच
  • ​पीली राई- 10 चम्मच
  • ​जीरा, अजवाइन और कलौंजी: एक-एक चम्मच
  1. ​इन सभी मसालों को धीमी आंच पर हल्का सा गर्म किया जाता है ताकि इनमें गर्माहट आ जाए. 
  2. इसके बाद इन मसालों को दरदरा पीस लिया जाता है. पिसे हुए मसाले में अमचूर पाउडर, हींग, हल्दी और नमक मिलाया जाता है. 
  3. मसाले को बांधने के लिए इसमें थोड़ा सा शुद्ध सरसों का तेल मिलाया जाता है, जिससे मसाला एकदम गीला और परफेक्ट बने.

​मिर्चों में मसाला भरने का तरीका-

  • ​धूप में सूखी हुई हरी मिर्चों में बीच से चीरा लगाया जाता है, और तैयार किए गए मसाले को उंगलियों की मदद से मिर्चों के अंदर अच्छी तरह भर दिया जाता है.
  • मसाला भरने के बाद इन मिर्चों को किसी साफ कांच के बर्तन या डिब्बे में भरकर रख दिया जाता है.
  • ​बस दो से तीन दिनों के अंदर यह चटपटा और खट्टा-तीखा छाछ वाली हरी मिर्च का अचार पूरी तरह खाने के लिए तैयार हो जाता है. 
  • आप इसे पराठों, पूरी या दाल-चावल के साथ मजे से खा सकते हैं. इसे बिना फ्रिज के भी महीनों तक स्टोर करके रखा जा सकता है.

ये भी पढ़ें- बिना तेल के पानी वाला मिर्च का आचार कैसे बनाएं? नोट करें राजस्थान की सीक्रेट रेसिपी

यहां देखें वीडियो- 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hari Mirch Ka Achar, Hari Mirch Ka Achar Kaise Banta Hai, Hari Mirch Ka Achar Recipe Video, Pickle Without Oil
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com