पीरियड्स क्या है, क्यों हर महीने होते हैं पीरियड्स और किसी लड़की को मासिक धर्म शुरु होने की सही उम्र क्या है? डॉक्टर से जानें सबकुछ

What is Periods and why they Happens : महिलाओं में पीरियड्स होना एक सामान्य प्रक्रिया है. एक निश्चित उम्र के बाद हर एक महिला इस स्थिति से गुजरती है. पीरियड्स क्या हैं और ये क्यों आते हैं?

पीरियड्स क्या है, क्यों हर महीने होते हैं पीरियड्स और किसी लड़की को मासिक धर्म शुरु होने की सही उम्र क्या है? डॉक्टर से जानें सबकुछ

What is Periods and why they Happens :पीरियड्स क्या है, क्यों होते हैं और क्या है इसकी सही उम्र?

What is Periods and why they Happens : कहते हैं इस धरती पर भगवान की सबसे खूबसूरत संरचना एक स्त्री है और कुदरत ने मां बनने का वरदान भी सिर्फ और सिर्फ एक महिला को ही दिया है, लेकिन मां बनने का सौभाग्य पीरियड्स आने के बाद ही संभव हो पाता है. इसे ऐसे भी समझा जा सकता है कि पीरियड्स आने के बाद ही महिलाओं का शरीर भविष्य में मां बनने के लिए तैयार होता है. यह एक प्राकृतिक प्रक्रिया है जिससे हर महिला एक निश्चित उम्र के बाद गुजरती है. आखिर यह पीरियड्स होते क्या हैं, क्यों आते हैं और इनके शुरू होने की सही उम्र क्या है? अगर आप इन सभी सवालों के जवाब पाना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को पूरा पढें. एनडीटीवी ने FMRI की प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की  निदेशक, डॉ नुपुर गुप्ता से इस बारे में बातचीत की.


पीरियड्स क्या है और क्यों होते हैं (What is Periods and why they Happens)


पीरियड्स क्या है (What are periods?)

लड़का हो जाए लड़कियों दोनों का जो डेवलपमेंट होता है उसको प्यूबर्टी कहते हैं. लड़कियों में प्यूबर्टी का डेवलपमेंट तीन भागों में होता है, सबसे पहले ब्रेस्ट का डेवलपमेंट फिर बालों का डेवलपमेंट जो की प्यूबिक और एक्सिलरी हेयर होते हैं, और तीसरा पीरियड्स स्टार्ट होता है. सबसे पहले ब्रेस्ट डेवलपमेंट होता है उसके 2 साल के अंदर अंदर यह दोनों चीज होती है हेयर का डेवलपमेंट और पीरियड्स आना. पीरियड आना इसको मीनारकी कहते हैं मतलब पीरियड आना शुरू हो गया. इस समय में शरीर में कुछ हार्मोंस बदलते हैं जिसकी वजह से पीरियड आने लगते हैं. 

अपनी लाड़ली को पीरियड्स के बारे में किस उम्र में बताएं, जानें इससे जुड़ी कुछ जरूरी बातें

पीरियड क्यों आते हैं (Why Do Women Have Periods?)

महिलाओं के अंडाशय में से एक अंडा रिलीज होता है ये अंडा इसलिए रिलीज होता है कि प्रेगनेंसी हो जाए. अगर प्रेगनेंसी नहीं होती तो वह जो अंडा है वह खत्म हो जाता है और यूट्रस में जो तैयारी होती है बच्चा ठहरने की जो उसकी लाइनिंग मोटी हो जाती है, जब अंडा नहीं टिकता तो वह यूटरस की लाइनिंग शेड हो जाती है. जिसको हम माहवारी, मेंसेस या पीरियड के नाम से जानते हैं. शुरुआत में जब पीरियड शुरू होते हैं तो कभी-कभी इरेगुलर होते हैं.

महिलाओं को क्यों और कैसे होते हैं पीरियड्स, क्या है इसकी प्रोसेस और क्या है इसकी सही उम्र 

पीरियड्स की सही उम्र क्या है (What Age Do Girls Get Their Period?)

पीरियड की सही उम्र है 9 साल से 12 साल. इस उम्र में पीरियड स्टार्ट होना चाहिए. आजकल एनवायरनमेंट का इनफ्लुएंस,  हमारी डाइट, स्ट्रेस आदि बहुत सारे फैक्टर हैं जिसकी वजह से पीरियड की जो उम्र है वह टाइम से पहले होने लगी. अगर किसी को 8 साल से पहले पीरियड्स आते हैं, 8 साल से पहले ब्रेस्ट डेवलपमेंट शुरू होता है तो डॉक्टर को दिखाना चाहिए. अगर 16 साल तक पीरियड नहीं आते हैं तो ये भी चिंता का विषय है.

पीरियड्स क्या है? क्यों आते हैं हर माह Periods,पहली बार पीरियड्स आने पर क्या करें | What are periods?



Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)