हमारे शरीर का सबसे जरूरी हिस्सा है लिवर (Liver). लेकिन आज की हमारी लाइफस्टाइल और अनहेल्दी खानपान का सबसे ज्यादा असर लिवर पर पड़ता है. लिवर हमारे शरीर की गंदगी को बाहर निकालने का काम करता है, लेकिन जब इसमें कचरा जमा होने लगे, तो पूरा शरीर बीमार पड़ने लगता है. डॉ. नितिन बंसल ने लिवर की सेहत को लेकर कई जरूरी बातें शेयर की हैं. उनका कहना है कि अगर समय रहते लिवर की सफाई न की जाए, तो यह गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है. अच्छी बात यह है कि लिवर को साफ करने के लिए आपको किसी मंहगे इलाज की जरूरत नहीं है, बल्कि हमारे घर की किचन में ही ऐसी कई चीजें मौजूद हैं जो मदद कर सकती हैं. तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं लिवर की सफाई के लिए कौन से ड्रिंक पिएं.
लिवर हेल्थ (Liver Health) को बेहतर बनाए रखने के लिए संतुलित खानपान और सही जीवनशैली बेहद जरूरी मानी जाती है. अगर आप फैटी लिवर डाइट (Fatty Liver Diet) फॉलो कर रहे हैं, तो कुछ लिवर फ्रेंडली ड्रिंक्स (Liver Friendly Drinks) जैसे नींबू पानी, ग्रीन टी, चुकंदर का जूस और अनार का जूस अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं.
इन्हें अक्सर फैटी लिवर के घरेलू उपाय (Fatty Liver Home Remedies) के रूप में भी देखा जाता है, क्योंकि इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और पोषक तत्व शरीर के सामान्य लिवर फंक्शन (Liver Function) को सपोर्ट करने में मदद कर सकते हैं. नियमित व्यायाम और हेल्दी डाइट के साथ ये लिवर के लिए हेल्दी ड्रिंक्स (Healthy Drinks For Liver) आपकी ओवरऑल सेहत को बेहतर बनाए रखने में सहायक हो सकते हैं.
लिवर को साफ कैसे करें- (Liver Ko Kaise Saaf Kare)
1. नींबू पानी-
डॉ. नितिन बंसल के कहते हैं कि सुबह उठकर सबसे पहले गुनगुना पानी पीना लिवर के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. इसमें अगर थोड़ा सा नींबू का रस मिला लिया जाए, तो सोने पर सुहागा हो जाता है. नींबू में विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो लिवर की सफाई करने में मदद कर सकते हैं. यह पेट को साफ रखता है और शरीर की सारी गंदगी पेशाब के रास्ते बाहर निकल जाती है.
2. ग्रीन टी-
ग्रीन टी में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो लिवर में जमा एक्सट्रा चर्बी को घटाने का काम करते हैं. फैटी लिवर की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए यह बहुत फायदेमंद है. यह आपके शरीर को तरोताजा रखती है और एनर्जी बनाए रखती है.

ग्रीन टी को लिवर के लिए फायदेमंद माना जाता है.Photo Credit: Pexels
3. चुकंदर का जूस-
चुकंदर का जूस पीने से खून साफ होता है और लिवर की कार्यक्षमता बढ़ती है. डॉक्टर भी मानते हैं कि चुकंदर शरीर में नए खून को बनाने के साथ-साथ लिवर को अंदर से मजबूत करता है.
4. अनार का जूस-
अनार पॉलीफेनोल और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है. अगर आप रोजाना अनार के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे लिवर को साफ रखने में मदद मिल सकती है.
किस समय करें इन ड्रिंक्स का सेवन-
डॉ. नितिन बंसल के कहते हैं कि सुबह उठकर इन ड्रिंक का सेवन करना सबसे अच्छा माना जाता है.
इन चीजों से बनाएं दूरी-
डॉ. नितिन बंसल सलाह देते हैं कि सिर्फ ड्रिंक्स पीने से ही काम नहीं चलेगा, आपको अपनी कुछ आदतों को भी बदलना होगा. मैदे से बनी चीजें, जरूरत से ज्यादा तेल-मसाला और शराब जैसी चीजों से हमेशा दूरी बनाकर रखें.
डॉ. नितिन कुमार बंसल एक प्रतिष्ठित लेप्रोस्कोपिक, बैरिएट्रिक एवं गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल (GI) सर्जन हैं, जिन्हें एडवांस्ड मिनिमली इनवेसिव सर्जरी के क्षेत्र में व्यापक अनुभव प्राप्त है. वे हरियाणा में लेप्रोस्कोपिक बैरिएट्रिक सर्जरी के अग्रणी सर्जनों में गिने जाते हैं और मरीजों को सुरक्षित, आधुनिक एवं प्रभावी सर्जिकल उपचार प्रदान करने के लिए जाने जाते हैं.
ये भी पढ़ें- कौन से विटामिन की कमी से गैस बनती है? डॉक्टर नितिन बंसल से जानें कैसे करें इलाज
FAQs
1. क्या कोई ड्रिंक लिवर को पूरी तरह साफ कर सकती है?
लिवर शरीर का प्राकृतिक डिटॉक्स अंग है. स्वस्थ खानपान और अच्छी जीवनशैली लिवर के सामान्य कार्य को सपोर्ट कर सकती है.
2. लिवर के लिए सबसे अच्छे ड्रिंक्स कौन से हैं?
लेख में नींबू पानी, ग्रीन टी, चुकंदर जूस और अनार जूस का उल्लेख किया गया है.
3. क्या ग्रीन टी फैटी लिवर में फायदेमंद हो सकती है?
लेख के अनुसार ग्रीन टी लिवर में अतिरिक्त चर्बी कम करने में मददगार मानी जाती है.
4. लिवर हेल्थ के लिए सुबह क्या पीना चाहिए?
लेख में सुबह इन ड्रिंक्स का सेवन करने की सलाह दी गई है.
5. लिवर को नुकसान पहुंचाने वाली चीजें कौन सी हैं?
लेख के अनुसार अत्यधिक तेल-मसालेदार भोजन, मैदे से बनी चीजें और शराब से बचने की सलाह दी गई है
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं