विज्ञापन

आज क्या बनाऊं: न दाल भिगोने का झंझट, न घंटों इंतजार, सूजी-चावल के आटे से बनाएं इंस्टेंट डोसा

बिना झंझट के होटल जैसा क्रिस्पी डोसा घर पर कैसे बनाएं? जानिए बेहद आसान तरीका.

आज क्या बनाऊं:  न दाल भिगोने का झंझट, न घंटों इंतजार, सूजी-चावल के आटे से बनाएं इंस्टेंट डोसा
इंस्टेंट डोसा कैसे बनाएं.
NDTV

क्या आप भी सुबह की भागदौड़ में कुछ ऐसा नाश्ता बनाना चाहते हैं, जिसे बहुत ही कम समय में झटपट तैयार किया जा सके, तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं. क्योंकि आज हम आपको एक ऐसी ही डोसा की रेसिपी बता रहे हैं. आमतौर पर डोसा बनाने के लिए दाल को घंटों भिगोना पड़ता है, फिर उसे पीसकर खमीर उठाना पड़ता है, जिसमें काफी समय लग जाता है. लेकिन इस एक ट्रिक से आप बिना किसी झंझट के सिर्फ 10 मिनट में बाजार जैसा कुरकुरा डोसा तैयार कर सकते हैं. 

​इसे बनाने के लिए आपको न तो दाल भिगोने की जरूरत है और न ही घंटों इंतजार करने की आइए जानते हैं इस आसान और झटपट बनने वाले इंस्टेंट डोसे की सरल रेसिपी.

यहां देखें वीडियो- 

​कैसे बनाएं हेल्दी और क्विक डोसा-

  • ​एक कप चावल का आटा 
  • ​आधा कप सूजी 
  • ​दो कप पानी
  • ​बारीक कटी हुई गाजर और प्याज 
  • ​बारीक कटा हुआ हरा धनिया 
  • ​थोड़ा सा जीरा
  • ​स्वादानुसार नमक 
  • ​सेंकने के लिए थोड़ा सा तेल या घी 

विधि-

  1. ​सबसे पहले एक बड़े बर्तन में एक कप चावल का आटा और आधा कप सूजी लें.
  2. अब इसमें दो कप पानी डालकर एक एकदम पतला बैटर बना लें. 
  3. ध्यान रहे कि इस बैटर में बिल्कुल भी गांठें नहीं रहनी चाहिए, इसलिए इसे अच्छे से मिलाएं ताकि एक स्मूथ और लम-फ्री बैटर तैयार हो जाए. 
  4. ​अब इस तैयार बैटर में बारीक कटे हुए प्याज, गाजर और ढेर सारा हरा धनिया डाल दें. 
  5. इसके बाद इसमें थोड़ा सा जीरा और अपने स्वाद के हिसाब से नमक मिला दें. 
  6. इन सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें. अगर आपके पास थोड़ा समय है, तो बैटर को 5 से 10 मिनट के लिए सेट होने के लिए रख सकते हैं, नहीं तो आप इसे तुरंत भी बना सकते हैं. 
  7. अब गैस पर तवा गर्म करें और उस पर थोड़ा सा तेल या घी लगाकर उसे अच्छे से ग्रीस कर लें. 
  8. इसके बाद डोसे के बैटर को तवे के ऊपर चारों तरफ फैलाते हुए पोर करें.
  9. ध्यान रखें कि बैटर को एक ही जगह पर ज्यादा इकट्ठा न करें, बल्कि इसे पतला फैलाएं. 
  10. ऐसा करने से आपका डोसा एकदम जालीदार और सुपर क्रिस्पी बनेगा. 
  11. अब डोसे के दोनों तरफ थोड़ा सा तेल या घी लगाकर इसे सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंक लें. 
  12. बस, आपका एकदम गरमागरम और क्रिस्पी इंस्टेंट डोसा बनकर तैयार है. 
  13. ​इसे आप अपनी मनपसंद नारियल की चटनी या सांभर के साथ गर्मागर्म सर्व कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- आज क्या बनाऊं: बिना तेल और धूप के छाछ में भिगोकर हरी मिर्च का अचार कैसे बनाएं? नोट करें सीक्रेट रेसिपी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Instant Dosa, Rice Dosa, Instant Dosa Recipe
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com