विज्ञापन

जनकपुरधाम-अयोध्या ट्रेन 23 नवंबर से होगी शुरू, टाइम टेबल हुआ जारी, नेपाल-बिहार-यूपी में 11 स्टेशनों पर रुकेगी

जनकपुरधाम-अयोध्या ट्रेन को 23 नवंबर को दोनों देशों के प्रधानमंत्री ऑनलाइन माध्यम से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे, यह कार्यक्रम लखनऊ में आयोजित किया गया है.

जनकपुरधाम-अयोध्या ट्रेन 23 नवंबर से होगी शुरू, टाइम टेबल हुआ जारी, नेपाल-बिहार-यूपी में 11 स्टेशनों पर रुकेगी
Janakpurdham Ayodhya train Time table stoppage
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स
  • जनकपुरधाम-अयोध्या ट्रेन 23 नवंबर से होगी शुरू.
  • नेपाल से बिहार होते हुए यूपी में अयोध्या पहुंचेगी.
  • जनकपुरधाम-अयोध्या ट्रेन 11 स्टेशनों पर रूकेगी.

नेपाल के जनकपुरधाम और अयोध्या के बीच सीधी रेल सेवा के लिए भारतीय रेल मंत्रालय और रेलवे बोर्ड ने एक नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन को मंजूरी दे दी है. रेलवे बोर्ड के संयुक्त निदेशक (कोचिंग) राजेश कुमार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 17 कोचों वाली यह विशेष ट्रेन जनकपुरधाम से प्रत्येक शनिवार और अयोध्या कैंट से प्रत्येक सोमवार को संचालित की जाएगी. 23 नवंबर को दोनों देशों के प्रधानमंत्री ऑनलाइन माध्यम से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे, यह कार्यक्रम लखनऊ में आयोजित किया गया है.

जनकपुरधाम-अयोध्या कैंट साप्ताहिक एक्सप्रेस का शेड्यूल

निर्धारित टाइम टेबल के मुताबिक, ट्रेन नंबर 15595 जनकपुरधाम-अयोध्या कैंट साप्ताहिक एक्सप्रेस प्रत्येक शनिवार को जनकपुरधाम से दोपहर 1:10 बजे रवाना होगी. इसके बाद यह ट्रेन दोपहर 2:10 बजे जयनगर, शाम 7:00 बजे सीतामढ़ी और रात 10:50 बजे नरकटियागंज पहुंचेगी. वहां से आगे बढ़ते हुए सुबह 3:55 बजे गोरखपुर होते हुए रविवार सुबह 8:10 बजे अयोध्या कैंट पहुंचेगी.

वापसी दिशा में यह ट्रेन प्रत्येक सोमवार को अयोध्या कैंट से शाम 5:50 बजे रवाना होगी. यह रात 10:13 बजे गोरखपुर, देर रात 1:50 बजे नरकटियागंज और तड़के 4:42 बजे सीतामढ़ी पहुंचेगी, जिसके बाद मंगलवार सुबह 8:30 बजे जयनगर होते हुए दोपहर 12:40 बजे जनकपुरधाम पहुंचेगी.

जनकपुरधाम-अयोध्या कैंट साप्ताहिक एक्सप्रेस का स्टॉपेज

रेलवे बोर्ड के अनुसार, जनकपुरधाम से रवाना होने के बाद यह ट्रेन 11 स्टेशनों पर रूकेगी. इसमें जयनगर, मधुबनी, दरभंगा के शीशो, सीतामढ़ी, रक्सौल, नरकटियागंज, गोरखपुर, बस्ती, मनकापुर और अयोध्याधाम स्टेशन शामिल है. ट्रेन का प्राथमिक रखरखाव जयनगर में किया जाएगा, जबकि नरकटियागंज और गोरखपुर में पानी भरने की व्यवस्था रहेगी.

प्रस्तावित रेल सेवा और यात्री सुरक्षा को देखते हुए जयनगर-जनकपुर रेलखंड पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं. नेपाल सशस्त्र पुलिस बल (एपीएफ) के डीआईजी विष्णु प्रसाद भट्ट और एसपी भीम बिष्ट ने जनकपुर से जयनगर तक के स्टेशनों और हॉल्ट का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. इस साप्ताहिक सेवा के शुरू होने से भारत और नेपाल के श्रद्धालुओं तथा यात्रियों को दोनों प्रमुख तीर्थस्थलों के बीच आवागमन का एक सीधा और सुगम माध्यम मिल सकेगा.

यह भी पढ़ें | वंदे भारत के ऑटोमैटिक दरवाजे बंद होने पर ट्रेन से उतर नहीं पाए तो घबराएं नहीं, जानें जुर्माने से बचने का तरीका

यह भी पढ़ें | गोड्डा-सुबेदारगंज के बीच चलेगी जनरल स्पेशल ट्रेन, 19 से 26 नवंबर तक संचालित इस ट्रेन के दिल्ली तक 20 स्टॉपेज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Janakpur Nepal, Janakpur To Ayodhya Train, Janakpur-Ayodhya Train Timing, Janakpur-Ayodhya Train Ticket, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com