विज्ञापन

मात्र 100 रुपए में मिलेगा सामान! भारत की 3 इन मार्केट में मिलते हैं सबसे सस्ते गिफ्ट, जानें कैसे पहुंचें!

Top Cheapest Gift Markets: अगर आप से होम डेकोर, स्टेशनरी, खिलौने, शो-पीस, आर्टिफिशियल ज्वेलरी या बैग जैसी चीजें किसी को भी गिफ्ट करना चाहते हैं, तो इन बाजारों में जरूर जाएं.

मात्र 100 रुपए में मिलेगा सामान! भारत की 3 इन मार्केट में मिलते हैं सबसे सस्ते गिफ्ट, जानें कैसे पहुंचें!
गिफ्ट की होलसेल दुकान

Top Cheapest Gift Markets: अगर आप कम बजट में अच्छे , ट्रेंडी और क्वालिटी गिफ्ट खरीदना चाहते हैं, तो भारत में कुछ ऐसी मार्केट जैन जिन्हें आप एक्सप्लोर कार सकते हैं. यहां 100 से 200 रुपए के बीच हजारों तरह के गिफ्ट आइटम मिल जाते हैं. अगर आप से होम डेकोर, स्टेशनरी, खिलौने, शो-पीस, आर्टिफिशियल ज्वेलरी या बैग जैसी चीजें किसी को भी गिफ्ट करना चाहते हैं, तो इन बाजारों में जरूर जाएं. चलिए बिना देरी किए जानते हैं हैं कौन सी हैं वो 3 मार्केट जहां कीमत कम होती है और वैरायटी बहुत ज्यादा.

Latest and Breaking News on NDTV

सदर बाजार (दिल्ली)

भारत की सबसे सस्ती मार्केट में से एक है सदर बाजार. यहां होम डेकोर, गिफ्ट सेट, किचन आइटम, खिलौने, स्टेशनरी से लेकर त्योहारों का सजाने वाला सामान किफायती दामों में मिल जाता है. अगर आप दिल्ली में रहते हैं और दामों में अच्छा सामान खरीदना चाह रहे हैं, तो ये बाजार आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. 

  • कब बंद रहती है: रविवार 
  • खुलने का समय: सुबह 11:00 से शाम 6:00 या 8:00 तक
  • कैसे पहुंचें: सबसे पास तीस हजारी मेट्रो स्टेशन पड़ेगा.

चिकपेट मार्केट (बेंगलुरु)

चिकपेट मार्केट अपने होलसेल रेट, बेहद बड़ी वैरायटी और बजट-फ्रेंडली गिफ्ट आइटम के लिए बेहद मशहूर है. अगर आप कम दामों में अच्छा सामान खरीदना चाहते हैं, तो ये मार्केट आपकी लिस्ट में जरूर होनी चाहिए. यहां आपको गिफ्ट आइटम, खिलौने, डेकोर, स्टेशनरी सभी चीजें कम दामों में मिल जाएंगी.

  • कब बंद रहती है: रविवार 
  • खुलने का समय: सुबह 9:30 से 10:00 बजे से रात 8:30 से 9:00 तक
  • कैसे पहुंचें: सबसे पास चिकपेट मेट्रो स्टेशन पड़ेगा. स्टेशन से बाहर निकलते ही मार्केट शुरू हो जाती है.

जौहरी बाजार (जयपुर)

जयपुर का नाम आते ही सबसे पहले याद आती है जौहरी बाजार. अगर आप राजस्थानी ज्वेलरी, घर सजाने के आइटम, हैंडमेड चीजें, छोटे–छोटे गिफ्ट और लैहंगा चूड़ी सेट जैसी चीजें खरीदना चाहते हैं, तो इस मार्केट में जा सकते हैं. यहां सस्ते में समान मिल जाता है.

  • कब बंद रहती है: रविवार 
  • खुलने का समय: सुबह 10:00 से रात 11:00 बजे तक
  • कैसे पहुंचें: सबसे पास चांदपोल मेट्रो स्टेशन पड़ेगा.

इसे भी पढ़ें : चाहे छाछ हो या आलू चाट, घर पर बना ये बाहर जैसा काला चाट मसाला, हर डिश का मजा कर देगा दोगुना!

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cheapest Gift Items, Sabse Sasta Gift Kaha Milta Hai, Sasti Gift Markets, Gift Wholesale Sadar Bazar, Gifts Wholesale Market
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com