जब शरीर में पानी की कमी की बात आती है, तो हम अक्सर सोचते हैं कि दिनभर में बस ज्यादा से ज्यादा पानी या जूस पी लिया जाए. पर क्या आप जानते हैं कि हमारे शरीर को रोजाना मिलने वाले पानी का लगभग 20 हिस्सा सिर्फ हमारे खान-पान यानी फूड से ही पूरा हो जाता है? मजे की बात यह है कि खाने के जरिए पानी हमारे शरीर में धीरे-धीरे सोखता है, जिससे बॉडी लंबे समय तक हाइड्रेट रहती है और साथ में जरूरी विटामिन्स भी मिल जाते हैं.
गाजर:
देखने में सख्त और कुरकुरी लगने वाली गाजर को देखकर शायद आपको यकीन न हो, लेकिन इसमें लगभग 90 प्रतिशत पानी होता है. इतना ही नहीं, इसमें मौजूद बीटा-कैरोटीन और एंटीऑक्सीडेंट्स हमारे दिल को मजबूत बनाने में मदद करते हैं और गंभीर बीमारियों से बचाव करते हैं.

Photo Credit: Image Credit: Pexels
खीरा:
सलाद की शान बढ़ाने वाला खीरा करीब 95 प्रतिशत पानी से भरपूर होता है और इसमें कैलोरी भी बहुत कम होती हैं. अगर आप नियमित रूप से इसका सेवन करते हैं, तो शरीर की सूजन कम हो सकती है और एजिंग को धीमा कर सकता है.

तोरी या जुकिनी:
तोरी या जुकिनी भी पानी के मामले में किसी से पीछे नहीं है, इसमें 95 प्रतिशत तक नमी होती है. यह आंखों की रोशनी बढ़ाने वाले तत्वों और सेल्स को डैमेज होने से बचाने वाले गुणों से भरपूर होती है. आप इसे हल्का भूनकर या ग्रिल करके अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं.

पालक:
पालक का नाम सुनते ही सेहत का ख्याल आ जाता है. लेट्यूस जितना पानी इसमें नहीं होता, पर ताकत उससे कहीं ज्यादा है. आयरन, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर पालक को सलाद में कच्चा खाइए या हल्का सा भूनकर सब्जी बनाइए, दोनों तरह से ये शरीर की सूजन कम करने और इम्यूनिटी बढ़ाने में कमाल करती है.

Photo Credit: NDTV
फूलगोभी:
फूलगोभी को देखकर कोई नहीं कहेगा कि ये पानी का भी सोर्स है, पर इसमें 92% पानी होता है.इतना ही नहीं, विटामिन सी और के के साथ-साथ ये कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में भी मदद करती है. बस इसे उबालकर गलाने की बजाय ओवन में रोस्ट करेंगे तो स्वाद भी बढ़ेगा और पोषण भी बना रहेगा.

इसे भी पढ़ें: घर पर बनाएं ढाबा स्टाइल काले पंजाबी छोले, बस अपनाएं शेफ की ये सीक्रेट ट्रिक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं