विज्ञापन

सर्दी शुरू होते ही थमी उत्तर प्रदेश के एक्सप्रेसवेज की रफ्तार, जानें किस एक्सप्रेस वे पर कितनी तय की गई है स्पीड लिमिट

उत्तर प्रदेश यातायात निदेशालय ने सर्दियों के मौसम में घने कोहरे और सड़क हादसों को रोकने के लिए राज्य के प्रमुख एक्सप्रेस वे पर नई शीतकालीन गति सीमा लागू कर दी है. यह नियम 15 नवंबर 2026 से 15 फरवरी 2027 तक प्रभावी रहेंगे. यात्रा करने से पहले गाड़ी की नई स्पीड लिमिट जरूर जान लें.

सर्दी शुरू होते ही थमी उत्तर प्रदेश के एक्सप्रेसवेज की रफ्तार, जानें किस एक्सप्रेस वे पर कितनी तय की गई है स्पीड लिमिट
उत्तर प्रदेश के एक्सप्रेस वे पर शीतकालीन गति सीमा हुई लागू.
NDTV
  • UP यातायात निदेशालय ने प्रमुख एक्सप्रेसवेज पर सर्दियों में वाहन गति सीमा निर्धारित कर दी है.
  • नई गति सीमा के मुताबिक कारों की अधिकतम गति अस्सी किमी प्रति घंटे तय की गई है.
  • कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम होने से सड़क दुर्घटनाओं टालने व सुरक्षा के लिए गति सीमाएं लागू की गई हैं.
लखनऊ:

 UP Winter Speed Limits:उत्तर प्रदेश में ठंड की दस्तक के साथ ही मौसम का मिजाज बदलने लगा है. सुबह और शाम के समय छाने वाले कोहरे की वजह से विजिबिलिटी काफी कम हो जाती है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है. इसे ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश यातायात निदेशालय ने राज्य के प्रमुख एक्सप्रेसवेज पर वाहनों की रफ्तार पर लगाम लगा दी है. अगर आप भी इन एक्सप्रेस वे से गुजरने वाले हैं, तो तय सीमा से तेज गाड़ी चलाना भारी पड़ सकता है. यातायात निदेशालय की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, यह शीतकालीन रफ्तार की सीमा 15 नवंबर 2026 से लेकर 15 फरवरी 2027 तक लागू रहेगी.

वाहन चालकों के लिए यह नियम दिन के एक निश्चित समय यानी सुबह 8 बजे से रात के बजे तक प्रभावी रहेगा. इस अवधि के दौरान सभी ड्राइवरों को अपनी गाड़ियों की स्पीड तय सीमा के अंदर ही रखनी होगी, ताकि सुरक्षित सफर सुनिश्चित किया जा सके. दरअसल, सर्दियों के मौसम में उत्तर प्रदेश का बड़ा हिस्सा अक्सर कोहरे की घनी चादर में लिपटा रहता है. कई बार तो धुंध इतनी बढ़ जाती है कि हाथ को हाथ भी नहीं दिखाई देता है और विजिबिलिटी जीरो तक पहुंच जाती है. इसके पीछे मुख्य वजह गंगा के मैदानी इलाकों की खास बनावट और उत्तर से आने वाली ठंडी हवाएं मानी जाती है.

 प्रमुख एक्सप्रेस वे पर वाहनों के लिए नई स्पीड लिमिट

एक्सप्रेसवे का नाम

कार

यात्री बस

मालवाहक वाहन

आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे80 किमी/घंटा60 किमी/घंटा50 किमी/घंटा
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे80 किमी/घंटा60 किमी/घंटा50 किमी/घंटा
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे80 किमी/घंटा60 किमी/घंटा50 किमी/घंटा
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे80 किमी/घंटा60 किमी/घंटा50 किमी/घंटा
गंगा एक्सप्रेसवे 80 किमी/घंटा60 किमी/घंटा| 50 किमी/घंटा

 यात्रियों के लिए जरूरी निर्देश और सावधानी

इसके साथ ही प्रशासन की ओर से अपील की गई है कि सभी वाहन चालक ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन करें. कोहरे के दौरान गाड़ी चलाते समय इंडिकेटर और फॉग लाइट्स का इस्तेमाल करें और आगे चल रहे वाहन से उचित दूरी बनाए रखें, ताकि किसी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके.

यूपी में कैसे बनता है यह कोहरा?

दरअसल, यहां आमतौर पर रेडिएशन फॉग देखने को मिलता है. सर्दियों की लंबी और सर्द रातों में जब जमीन की सतह तेजी से ठंडी होती है और हवा में नमी बनी रहती है, तब यह घना कोहरा तैयार होता है. इसका दौर लगभग नवंबर के मध्य से शुरू होकर जनवरी के आखिर तक चलता है. दिन के मुकाबले देर रात और तड़के सुबह इसका असर सबसे ज्यादा होता है. तराई के इलाकों जैसे बहराइच, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर, कुशीनगर और बरेली के साथ-साथ पश्चिमी यूपी के जिलों जैसे मेरठ, मुरादाबाद, सहारनपुर और नोएडा में कोहरा सबसे ज्यादा घना होता है.  हालांकि, दिल्ली-एनसीआर और बड़े औद्योगिक शहरों के आसपास यह कोहरा धुएं और धूल के कणों के साथ मिलकर जहरीले स्मॉग में बदल जाता है, जिससे हवा की गुणवत्ता काफी खराब हो जाती है और सांस लेना मुश्किल हो जाता है.

यह भी पढ़ें-  अयोध्या में आज रात 1:21 बजे से शुरू होगी 14 कोसी परिक्रमा, शहर में लागू हुआ ट्रैफिक डायवर्जन; जानें रूट्स

आम जनजीवन पर पड़ता है बुरा प्रभाव

घने कोहरे की वजह से हाईवे पर गाड़ियां रेंगती हुई नजर आती हैं और सड़क हादसों का डर बना रहता है. इसका सीधा असर रेल और हवाई यातायात पर भी पड़ता है. कोहरे की वजह से ट्रेनें घंटों देरी से चलती हैं और कई उड़ानें रद्द करनी पड़ती हैं. कई बार कोहरा इतना जिद्दी होता है कि पूरे दिन छंटता ही नहीं. धूप न निकलने की वजह से दिन में भी रात जैसी ठिठुरन बनी रहती है, जिसे मौसम विज्ञान की भाषा में कोल्ड डे कहा जाता है.

यह भी पढ़ें- छठ के बाद काम पर लौटना होगा आसान, दिल्ली-मुंबई और पुणे के लिए चल रही हैं ये 15 स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lucknow Expressway, UP Traffic Police, UP Traffic Police Advisory,  Uttar Pradesh, Ganga Expressway
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com