Bad Cholesterol Control: हमारे शरीर में दो तरह का कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है गुड कोलेस्ट्रॉल और बैड कोलेस्ट्रॉल. आपको बता दें कि बैड कोलेस्ट्रॉल, यानी लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन शरीर के लिए हानिकारक होता है. बैड कोलेस्ट्रॉल क्या होता है? आज हम आपको इनसे जुड़े सवालों का जवाब देंगे. साथ ही यह भी बताएंगे कि इसे कंट्रोल करने के लिए कौन से उपाय करने होंगे. बैड कोलेस्ट्रॉल फैट और प्रोटीन से मिलकर बना एक लिपोप्रोटीन होता है. इसमें कोलेस्ट्रॉल की मात्रा अधिक और प्रोटीन की मात्रा कम होती है. बैड कोलेस्ट्रॉल को शरीर के लिए हानिकारक माना जाता है, क्योंकि इसकी अधिक मात्रा स्ट्रोक, हार्ट अटैक और अन्य बीमारी की समस्या को बढ़ाती है.
बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मददगार हैं ये चीजें- These Thing To Control Bad Cholesterol:
बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए आपको कुछ उपायों को अपनाना चाहिए. इसमें लाइफस्टाइल और खान-पान में बदलाव के जरिए काफी सुधार लाया जा सकता है. इसके अलावा अजवाइन और हरी सब्जियों का सेवन बहुत महत्वपूर्ण है. इसके अलावा सिगरेट पीने की आदत को छोड़ देना चाहिए. ये तीन मुख्य काम करने से बैड कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में काफी मदद मिल सकती है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
1. अजवाइन-
शरीर में मौजूद बैड कोलेस्ट्रॉल से लड़ने के लिए अजवाइन का सेवन करना काफी लाभकारी माना गया है. अजवाइन में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं.
ये भी पढ़ें- आपकी खराब गट हेल्थ आपकी आंखों को करती है कमजोर, सदगुरू ने बताया कैसे डालती है असर

Photo Credit: iStock
2. हरी सब्जियां-
हरी सब्जियां भी इसके लिए काफी कारगर मानी गई हैं. जानकारी के मुताबिक, हरी सब्जियों में शामिल फूलगोभी, पत्ता गोभी, पालक, टमाटर, बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में कारगर साबित हो सकते हैं.
3. स्मोकिंग-
स्मोकिंग करने की आदत को कई बीमारियों का कारण माना गया है. बैड कोलेस्ट्रॉल की बड़ी वजह का कारण भी सिगरेट पीना होता है. इसलिए अगर आप सिगरेट पीते हैं तो तुरंत ही उसे बंद कर दें. इसकी जगह फिजिकल एक्टिविटी को बढ़ाएं, जो शरीर के लिए लाभकारी साबित हो सकता है.
4. ऑयल-
सीड ऑयल का इस्तेमाल करें. वनस्पति घी, अधिक मात्रा में देसी घी, डीप फ्राई जंक फूड आदि जैसी चीजों का सेवन बंद कर दें. इसके अलावा, बैड कोलेस्ट्रॉल का पता लगाने के लिए शरीर का लिपिड प्रोफाइल टेस्ट समय-समय पर कराना चाहिए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं