विज्ञापन
This Article is From Dec 26, 2025

15 दिनों तक रोज सुबह खाली पेट पी लें मेथी का पानी, पलट जाएगी शरीर की काया, मिलेंगे 6 हैरान करने वाले लाभ

Methi Water Benefits: अगर आप रोजाना खाली पेट 15 दिन तक मेथी का पानी पीते हैं, तो शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मदद मिल सकती है.

15 दिनों तक रोज सुबह खाली पेट पी लें मेथी का पानी, पलट जाएगी शरीर की काया, मिलेंगे 6 हैरान करने वाले लाभ
Methi Water: मेथी का पानी पीने के फायदे.

Methi Water Benefits: भारतीय किचन में मौजूद मसाले न सिर्फ खाने के स्वाद को बढ़ाने का काम करते हैं बल्कि, शरीर को सेहतमंद भी रख सकते हैं. आज हम जिस मसाले के बारे में बाद कर रहे वो है मेथी दाना. मेथी दाना को आमतौर पर तड़का लगाने और अचार जैसी चीजों में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है. आयुर्वेद में मेथी को अमृत तुल्य औषधि बताया गया है. इसके छोटे-छोटे बीजों में सेहत के बड़े-बड़े लाभ छुपे हैं. मेथी (methi pani) में फाइबर, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, विटामिन बी6, और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं. मेथी के बीजों (Methi Seeds) में मौजूद सैपोनिन और फेनोलिक कंपाउंड शरीर को कई लाभ पहुंचा सकते हैं.

कैसे बनाएं मेथी का पानी-  How To Make Methi Water:

इस पानी को बनाने के लिए सबसे पहले एक गिलास साफ पानी लेना है फिर इसमें 2-3 टी स्पून मेथी के दाने डालना है. इन्हें रात भर भिगोकर रख दें. फिर अगली सुबह इस पानी को उबालकर और छानकर पी लें. इसे आप बिना उबाले भी पी सकते हैं. स्वाद को बढ़ाने के लिए आप इसमें नींबू का रस और शहद का इस्तेमाल भी कर सकते हैं.

मेथी का पानी पीने के फायदे-(Methi Ka Pani Pine Ke Fayde) 

1. वजन घटाने-

मेथी का पानी मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और भूख को कम कर सकता है, जिससे आप कम कैलोरी लेते हैं और वजन घटाने में मदद मिल सकती है.

ये भी पढ़ें- सेब से 10 गुना ताकतवर और 2 गुना सस्ता, कब्ज-मोटापा समेत अमरूद है इन 5 बीमारियों का काल 

Latest and Breaking News on NDTV

2. जोड़ों के दर्द-

मेथी में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी (सूजन-रोधी) गुण जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं.

3. स्किन-

मेथी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट स्किन को डिटॉक्स करने और मुंहासे कम करने में मदद कर सकता है. 

4. कोलेस्ट्रॉल-

मेथी का पानी खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को घटाकर अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) को बढ़ाने में मदद कर सकता है. 

5. पाचन-

मेथी का पानी फाइबर से भरपूर होने के कारण कब्ज, गैस, एसिडिटी और पेट फूलने जैसी समस्याओं से राहत दिला सकता है.

6. पीरियड्स-

जिन महिलाओं को पीरियड्स से जुड़ी समस्याएं हैं उनके लिए मेथी का पानी फायदेमंद साबित हो सकता है. 

World Heart Day: दिल की बीमार‍ियां कैसे होंगी दूर, बता रहे जाने-माने पद्मभूषण डॉक्‍टर TS Kler

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Methi Water Reduce Belly Fat And Bad Cholesterol, Methi Ka Pani Pine Ke Fayde, Methi Water, Methi Water Benefits Hindi, Methi Water Recipe
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com