विज्ञापन
This Article is From Mar 12, 2026

ईरान युद्ध: सरकार ने बताया- होर्मुज बंद होने के बाद कहां-कहां से ला रहे हैं तेल और गैस?

लोकसभा में बुधवार को मिडिल ईस्ट और देश में एलपीजी-क्रूड के संकट को लेकर चर्चा हुई. राहुल गांधी ने इस मुद्दे को उठाया. केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने इस पर जवाब दिया.

ईरान युद्ध: सरकार ने बताया- होर्मुज बंद होने के बाद कहां-कहां से ला रहे हैं तेल और गैस?
  • लोकसभा में मिडिल ईस्ट के तनाव के कारण भारत के तेल और गैस संकट पर गंभीर चर्चा हुई और विपक्ष ने चिंता जताई
  • हरदीप पुरी ने कहा कि भारत की क्रूड तेल आपूर्ति सुरक्षित है और संकट से पहले होर्मुज स्ट्रेट से 45% तेल आता था
  • भारत ने अपनी क्रूड सप्लाई के लिए विविध स्रोतों को बढ़ाकर 40 देशों से तेल आयात कर रहा है
नई दिल्ली:

मिडिल ईस्ट में तनाव की वजह से देश में आए तेल-गैस के संकट पर गुरुवार को लोकसभा में चर्चा हुई. लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने इस मुद्दे को उठाया और कहा कि यह तो बस शुरुआत है. इसके बाद केंद्रीय पेट्रोलियम और नैचुरल गैस मंत्री हरदीप पुरी ने इसका जवाब दिया. हरदीप पुरी ने कहा कि इतिहास में दुनिया ने ऐसा समय पहले कभी नहीं देखा. उन्होंने कहा कि संकट से पहले भारत का लगभग 45% कच्चा तेल होर्मुज स्ट्रेट से आता था और हमें उतना तेल मिल रहा है जितना होर्मुज से आ सकता था.

लोकसभा में इस मुद्दे को उठाते हुए राहुल गांधी ने कहा, 'मिडिल ईस्ट में जंग छिड़ गई है. अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग में हैं. इस जंग के दूरगामी नतीजे होंगे. होर्मुज स्ट्रेट से 20% तेल आता है, वह बंद हो गया है. इसका बहुत बड़ा असर होगा, खासकर हम पर क्योंकि हमारे तेल और गैस का एक बहुत बड़ा हिस्सा होर्मुज स्ट्रेट से आता है. दर्द तो अभी शुरू हुआ है. रेस्टोरेंट बंद हो रहे हैं. LPG को लेकर बहुत ज्यादा पैनिक है. ये तो बस शुरुआत है.'

इसका जवाब केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने दिया. हरीदप पुरी ने कहा, 'इतिहास में दुनिया ने ऐसा समय पहले कभी नहीं देखा. भारत की क्रूड सप्लाई सुरक्षित है. संकट से पहले भारत का लगभग 45% क्रूड इम्पोर्ट होर्मुज के रास्ते से होता था. प्रधानमंत्री की शानदार डिप्लोमैटिक पहुंच और सद्भावना से भारत ने उतनी मात्रा में क्रूड हासिल कर लिया है, जितना होर्मुज से मिल सकता था.'

लोकसभा में उन्होंने कहा, 'रिफाइनरियां हाई कैपेसिटी पर काम कर रही हैं. कई मामलों में 100 से ज्यादा. पेट्रोल, डीजल, केरोसिन, ATF या फ्यूल ऑयल की कोई कमी नहीं है. पेट्रोल, डीजल, एविएशन, टर्बाइन फ्यूल, केरोसिन और फ्यूल ऑयल पूरी तरह से उपलब्ध है.'

उन्होंने कहा कि जंग शुरू होने से पहले भारत का 55% क्रूड दूसरे रास्तों से आता था और अब यह बढ़कर 70% पर पहुंच गया है. उन्होंने कहा, '2006-07 में 27 देशों से क्रूड इम्पोर्ट करते थे लेकिन अब 40 देशों से क्रूड आ रहा है. हमारे पास ऐसे ऑप्शन हैं, जो दूसरे देशों के पास नहीं है.'

सरकार ने बताया- कहां से आ रहा है तेल-गैस?

हरदीप सिंह पुरी ने कहा, 'बड़े-बड़े LNG कार्गो लगभग रोजाना दूसरे रास्तों से आ रहा है. भारत के पास गैस प्रोडक्शन और सप्लाई के इतने इंतजाम हैं कि लंबे समय तक लड़ाई चलने पर भी यह स्थिति बनी रहेगी. हर घर और इंडस्ट्री के लिए बिजली का प्रोडक्शन पूरी तरह से सुरक्षित है. कार्गो अमेरिका, नॉर्वे, कनाडा, अल्जीरिया और रूस से मंगाए जा रहे हैं.'

घरेलू गैस की किल्लत को लेकर उठी चिंताओं पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा, 'पिछले 5 दिनों में रिफाइनरियों में LPG का प्रोडक्शन 28% बढ़ाया गया है. मोदी सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता यह है कि भारत के 33 करोड़ परिवारों, खासकर गरीबों और जरूरतमंदों की रसोई में किसी भी तरह की कमी न हो. घरेलू सप्लाई पूरी तरह से सुरक्षित है और डिलीवरी साइकिल में कोई बदलाव नहीं हुआ है.'

उन्होंने आगे कहा, 'यह अफवाह फैलाने या झूठी बातें करने का समय नहीं है. भारत इतिहास के सबसे गंभीर वैश्विक ऊर्जा संकट से गुजर रहा है. फलों की सप्लाई हो रही है, घरों और खेतों के लिए गैस को प्राथमिकता दी जा रही है, LPG का प्रोडक्शन 28% बढ़ा दिया गया है.'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
LPG, Iran, Parliament Budget Session, Rahul Gandhi, Hardeep Singh Puri
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com