Healthy Heart Diet: हमारी डाइट का हार्ट हेल्थ पर प्रभाव पड़ता है और एक हेल्दी डाइट हार्ट डिजीज के रिस्क को कम कर सकती है. आप जो कुछ भी खाते हैं वह ब्लड प्रेशर, ट्राइग्लिसराइड्स, सूजन और कोलेस्ट्रॉल लेवल सहित कई चीजों को प्रभावित कर सकता है. हार्ट डिजीज के लिए कई जोखिम कारक हैं. अपनी डेली डाइट में छोटे बदलाव करने से आपकी हार्ट हेल्थ में सुधार हो सकता है और कई रोगों के जोखिम को कम किया जा सकता है. इस लेख में हम कुछ हार्ट हेल्दी फूड्स के बारे में बता रहे हैं जिन्हें आप अपने हार्ट हेल्थ को बढ़ावा देने के लिए रोजाना खा सकते हैं.
फूड्स जो आपकी हार्ट को बढ़ावा देते हैं | Foods That Boost Your Heart
1) अखरोट
रोजाना कुछ अखरोट खाने से कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद मिल सकती है. यह आपके हार्ट में धमनी की सूजन से भी रक्षा कर सकता है. अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड, मोनोअनसैचुरेटेड फैट, प्लांट स्टेरोल और फाइबर प्रचुर मात्रा में होते हैं. हालांकि, दिन में केवल कुछ ही खाएं क्योंकि इन छोटे-छोटे टुकड़ों में कैलोरी बहुत अधिक होती है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
गर्मियों में बेजान और ऑयली हो जाती है स्किन, इन टिप्स को अपनाकर रखें स्किन को हर टाइम चमकदार और जवां
2) जैतून का तेल
कुचले हुए जैतून से बना यह तेल हेल्दी फैट का एक अच्छा स्रोत है. इसमें हार्ट हेल्थ को बढ़ावा देने वाले एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में होते हैं. बटर जैसे सेचुरेटेड फैट की जगह पर उपयोग किए जाने पर जैतून का तेल कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम कर सकता है. इसे टोस्ट, पकी हुई सब्जियों और सलाद के साथ आजमाएं.
3) संतरे
संतरे मीठे और रसीले होते हैं और उनमें कोलेस्ट्रॉल कम करने वाला फाइबर पेक्टिन होता है. इनमें पोटेशियम भी होता है, जो ब्लड प्रेशर के रेगुलेशन में सहायक होता है. एक अध्ययन के अनुसार, हर दिन दो कप संतरे का सेवन से ब्लड वेसल्स हेल्थ में सुधार होता है.
Weight Loss Tips: वजन घटाना है तो आज से फॉलो करें ये 10 Easy Tips
4) साबुत अनाज
साबुत अनाज में शामिल फाइबर और अन्य पोषक तत्व ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने और हार्ट हेल्थ को बनाए रखने में मदद करते हैं. प्रोसेस्ड ग्रेन प्रोडक्ट्स के लिए आसान विकल्प अपनाकर आप हार्ट हेल्दी डाइट में साबुत अनाज के अनुपात को बढ़ा सकते हैं.

Photo Credit: iStock
5) फलियां
बीन्स, मटर, छोले और मसूर सभी लो डेंसिटी वाले लिपोप्रोटीन (एलडीएल) के ब्लड लेवल को कम कर सकते हैं, जिसे "खराब कोलेस्ट्रॉल" भी कहा जाता है. उनमें हाई प्रोटीन लेवल, फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट पॉलीफेनोल्स भी शामिल हैं, जो सभी हार्ट के लिए अच्छे हैं.
6) हरी पत्तेदार सब्जियां
विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर पत्तेदार हरी सब्जियों में पालक, केल और कोलार्ड ग्रीन्स शामिल हैं. इसके अलावा उनमें बहुत सारे डाइट नाइट्रेट शामिल हैं, जो हाई ब्लड प्रेशर को कम कर सकता है.
7) टमाटर
टमाटर में लाइकोपीन होता है जो ऑक्सीडेटिव डैमेज और सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं. एंटीऑक्सिडेंट खतरनाक कणों का मुकाबला करने के लिए काम करते हैं. लाइकोपीन की कमी दिल के दौरे और स्ट्रोक के बढ़ते जोखिम से जुड़ी हुई है.
8) लहसुन
लहसुन का उपयोग सदियों से कई अलग-अलग बीमारियों के घरेलू उपचार के रूप में किया जाता रहा है. यह हार्ट हेल्थ में भी मदद कर सकता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं