- क्रीम-बेस्ड प्रोडक्ट्स की बजाय जेल-बेस्ड और वॉटर बेस्ड प्रोडक्ट्स चुनें.
- एंटीऑक्सिडेंट सीरम आपकी त्वचा को हाइड्रेट करने के लिए अद्भुत काम करते हैं
- गर्मियों के दौरान हर समय हाइड्रेशन जरूरी होती है.
Skin Care Routine For Summer: जैसे-जैसे चिलचिलाती गर्मी आती है, हमारी स्किन में बदलाव का अनुभव होने लगता है. पूरे दिन गर्मी और उमस के साथ स्किन बेजान होने लगती है. सनबर्न से लेकर जिद्दी ऑयली स्किन तक कई स्किन प्रोब्लम्स हैं जो गर्मियों में होने लगती हैं. इसलिए यह जरूरी है कि आप गर्मियों में होने वाली त्वचा की समस्याओं से दूर रहने के लिए तुरंत अपना स्किनकेयर रूटीन बदलें. अगर आप गर्मियों में भी वही चमक और खिलखिलाती स्किन रखना चाहते हैं तो यहां समर स्किन केयर रूटीन और टिप्स हैं जो आपको अपनाना चाहिए.
गर्मियों में बेजान स्किन से छुटकारा पाने के लिए टिप्स | Tips To Get Rid Of Dull Skin In Summer
1) एक्स्ट्रा ऑयल हटाने के लिए फेस वाश करें
गर्मियों में ऑयली स्किन और ज्यादा ऑयली हो सकती है. अपनी त्वचा के प्रकार के हिसाब से एक फेस वाश का उपयोग करें जो सभी गंदगी और जमी हुई गंदगी को गहराई से साफ कर सके. ड्राई स्किन वाले लोगों को एक नॉन-फोमिंग क्लीन्जर की जरूरत होगी. माइल्ड, अल्कोहल-फ्री और पीएच संतुलित क्लींजर चुनें.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
वजन घटाना है तो आज से फॉलो करें ये 10 Easy Tips
2) अच्छा स्किन केयर रूटीन चुनें
एक स्किन केयर डाइट बनाए रखें. क्रीम-बेस्ड प्रोडक्ट्स की बजाय जेल-बेस्ड और वॉटर बेस्ड चुनें. दिन में दो बार क्लींजिंग, टोनिंग और मॉइश्चराइजिंग आपकी त्वचा को साफ और तरोताजा रखने में मदद करेगा.
3) स्किन केयर रिजीम में एंटीऑक्सीडेंट शामिल करें
एंटीऑक्सिडेंट सीरम आपकी त्वचा को हाइड्रेट करने के लिए अद्भुत काम करते हैं. इसके अलावा, वे आपकी त्वचा को एनवायरमेंटल डैमेज से बचाते हैं. कोलेजन को बढ़ावा देने में मदद करते हैं और त्वचा को नुकसान से बचाने के लिए फ्री रेडिकल्स को साफ करते हैं. अपने समर स्किनकेयर रूटीन में एक अच्छा एंटीऑक्सीडेंट सीरम शामिल करें. आप खट्टे फल, हरी पत्तेदार सब्जियां, ग्रीन टी आदि का सेवन कर सकते हैं.
4) अपनी त्वचा को हाइड्रेटेड रखें
गर्मियों के दौरान हर समय हाइड्रेशन जरूरी होती है. सोते समय कुछ एक्स्ट्रा हाइड्रेशन के लिए रात में अपना चेहरा धोने के बाद आप हाइड्रेटिंग फेस मास्क का उपयोग कर सकते हैं. नियमित अंतराल पर अपनी त्वचा को तरोताजा करने के लिए अपने चेहरे पर बार-बार पानी के छींटे मारें.

5) एक्सफोलिएट करें
त्वचा से अतिरिक्त गंदगी और तेल को हटाने के लिए हफ्ते में कम से कम दो बार फेस स्क्रब का प्रयोग करें. अपनी त्वचा के प्रकार के लिए अच्छे स्क्रब का उपयोग करें और धीरे से गोलाकार गति में स्क्रब से मालिश करें.
6) सनस्क्रीन पहनें
सूरज की यूवी-ए और यूवी-बी किरणें बहुत कठोर हो सकती हैं. आपको एक जिद्दी टैन देने के अलावा वे समय से पहले बुढ़ापा, उम्र के धब्बे, फाइन लाइन्स और झुर्रियां पैदा कर सकते हैं. एक अच्छा सनस्क्रीन गर्मियों के महीनों में सभी प्रकार की त्वचा के लिए जरूरी है. भले ही आप ज्यादातर समय घर के अंदर रहते हों.
7) हैवा मेकअप से बचें
हैवी मेकअप त्वचा को सांस लेने से रोकता है. ये आपके स्किन पोर्स को बंद कर सकता है और इससे मुंहासे हो सकते हैं. इसलिए गर्मियों में हैवी मेकअप से बचें.
8) अच्छे टोनर का इस्तेमाल करें
एक अच्छा टोनर खुले पोर्स को बंद करने में कारगर हो सकता है. पसीने और तेल को इन रोमछिद्रों को बंद होने से बचाने के लिए एलोवेरा या कुकुम्बर-बेस्ड टोनर का उपयोग करें क्योंकि ये हल्के होते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं