विज्ञापन

जल्दी नींद कैसे लाएं, जानें कौन सा अंग दबाने से अच्छी और गहरी नींद आती है?

अगर आपको भी सोने में परेशानी होती है, तो नीचे बताए गए ये पॉइंट्स आपकी इस समस्या का समाधान कर सकते हैं.

जल्दी नींद कैसे लाएं, जानें कौन सा अंग दबाने से अच्छी और गहरी नींद आती है?
जल्दी नींद कैसे लाएं?
NDTV

आजकल की भागदौड़ भरी लाइफ और टेंशन की वजह से रात को बिस्तर पर लेटने के बाद भी घंटों नींद नहीं आती है. कभी ऑफिस का स्ट्रेस दिमाग में घूमता रहता है, तो कभी फोन की स्क्रीन स्क्रॉल करते-करते रात के दो बज जाते हैं. करवटें बदलते-बदलते सुबह कब हो जाती है पता ही नहीं चलता. नींद न आने की इस बीमारी यानी इन्सोमनिया से आज हर दूसरा इंसान परेशान है. अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं और बिना किसी दवाई के जल्दी सोना चाहते हैं, तो इस स्टोरी को पूरा पढ़ें.

आन मियान पॉइंट:

आन मियान का मतलब ही होता है शांति से सोना. यह पॉइंट नींद के लिए सबसे असरदार माना जाता है. 

  • कहां होता है: कान के पीछे जो हड्डी का उभार होता है, उसके ठीक पीछे और गर्दन की मांसपेशियों के मिलने वाली जगह पर यह पॉइंट होता है.
  • कैसे दबाएं: अपनी तर्जनी और मध्यमा उंगली से इस जगह पर हल्का सा दबाव डालें और धीरे-धीरे सर्कुलर मोशन में 1 से 2 मिनट तक मालिश करें. इसे दबाते ही दिमाग का तनाव कम होने लगता है और भारीपन गायब हो जाता है.

एचटी 7 पॉइंट:

इसे स्पिरिट गेट या शेंगेन भी कहा जाता है. जब दिल और दिमाग बहुत ज्यादा बेचैन या घबराए हुए होते हैं, तब यह पॉइंट बहुत तेजी से असर दिखाता है.

  • कहां होता है: कलाई के ठीक नीचे, हथेली की तरफ छोटी उंगली की सीध में जो क्रीज होती है, वहीं यह पॉइंट स्थित होता है.
  • कैसे दबाएं: अंगूठे से इस पॉइंट पर करीब 1 से 2 मिनट तक हल्का सा प्रेशर दें. इसे दबाने से एंग्जायटी कम होती है और मन शांत होता है, जिससे नींद जल्दी आ जाती है.

एसपी 6 पॉइंट: 

यह पॉइंट महिलाओं और पुरुषों दोनों के लिए बहुत फायदेमंद है. यह शरीर की कई सारी नसों को जोड़ने का काम करता है.

  • कहां होता है: टखने की हड्डी से ठीक चार उंगली ऊपर, पैर की अंदरूनी सतह पर हड्डी के ठीक पीछे यह पॉइंट होता है.
  • कैसे दबाएं: अंगूठे से इस हिस्से को दबाएं और धीरे-धीरे मालिश करें. ध्यान रखें कि अगर आप प्रेगनेंट हैं, तो इस पॉइंट को दबाने से बचें. यह नसों को रिलैक्स करता है और थकान मिटाकर शरीर को सोने के लिए तैयार करता है.

एलवी 3 पॉइंट:

कई बार दिनभर की झुंझलाहट, गुस्सा या बहुत ज्यादा सोचने की आदत की वजह से रात को नींद नहीं आती. ऐसे में यह पॉइंट बहुत काम आता है.

  • कहां होता है: पैर के अंगूठे और उसके पास वाली उंगली के बीच में, जहां दोनों हड्डियां मिलती हैं, उससे थोड़ा नीचे गड्ढे जैसी जगह पर यह पॉइंट होता है.
  • कैसे दबाएं: अंगूठे से इस पॉइंट को दबाते हुए ऊपर की तरफ स्ट्रोक करें. इसे 2 से 3 मिनट तक दबाने से दिमाग का गुस्सा और ओवरथिंकिंग शांत हो जाती है.

केडी 3 पॉइंट:

किडनी से जुड़ा यह पॉइंट शरीर की अंदरूनी ऊर्जा को संतुलित करने का काम करता है. जब शरीर थका हुआ होता है लेकिन फिर भी नींद नहीं आती, तब यह पॉइंट बहुत राहत देता है.

  • कहां होता है: टखने की हड्डी और एड़ी के बीच के खाली हिस्से में यह पॉइंट होता है.
  • कैसे दबाएं: अपनी उंगली से इस पॉइंट पर दबाव बनाएं और कुछ देर गोल-गोल घुमाएं. इससे पैरों की थकान दूर होती है और नींद गहरी आती है.

यिन तांग पॉइंट:

यह बहुत ही पॉपुलर पॉइंट है जिसे थर्ड आई भी कहा जाता है. इसे दबाते ही आंखों की थकान और सिरदर्द मिनटों में गायब हो जाता है.

  • कहां होता है: दोनों भौहों के ठीक बीच में, नाक के ऊपरी हिस्से पर यह पॉइंट होता है.
  • कैसे दबाएं: अपनी उंगली से इस जगह पर हल्के हाथ से करीब 1 मिनट तक गोलाई में मसाज करें. इसे करते ही आंखें भारी होने लगती हैं और नींद का अहसास होने लगता है.

इसे भी पढ़ें: खाया-पिया पचेगा और स्किन भी करेगी ग्लो, रोजाना अंजीर खाने से मिलेंगे कई फायदे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Accupressure Point, How To Fall Asleep Fast, Sleep Points, Jaldi Kaise Soye, How To Fall Asleep Quickly
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com