विज्ञापन

किस विटामिन की कमी से नींद ज्यादा आती है?

क्या आपको अक्सर नींद की शिकायत रहती है? अगर हां, तो इसकी वजह से कुछ विटामिन की कमी हो सकती है. यहां जानते हैं किस विटामिन की कमी से अक्सर नींद की शिकायत बनी रहती है?

किस विटामिन की कमी से नींद ज्यादा आती है?
which vitamin deficiency causes excessive sleepiness : किस विटामिन की कमी से नींद बहुत ज्यादा आती है?

क्या आप काम करते-करते सो जाते हैं? क्या आपको कही बैठते ही नींद आ जाती है? अगर हां, तो ये नॉर्ल नहीं है. जी हां, जिन लोगों को ज्यादा या फिर बैठे-बैठे नींद आ जाती है और जो लोग हर वक्त जम्हाई लेते रहते हैं, तो उसके पीछे कई आसामान्य कारण भी हो सकते हैं, जिसमें शरीर में कुछ विटामिन्स की कमी शामिल है. हां, शरीर में कुछ विटामिन्स की कमी के कारण आपको अक्सर नींद की शिकायत रहती है. यहां फॉर्टिस हॉस्पिटल के न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. विनीत बांगा से  जानते हैं कि किस विटामिन की कमी से हमें ज्यादा नींद आती है और इसकी पूर्ति कैसे करें?

विटामिन B12 की कमी और ज्यादा नींद

शरीर में विटामिन बी12 की कमी होने पर कुछ लोगों को नींद काफी ज्यादा आती है. दरअसल, विटामिन B12 शरीर में रेड ब्लड सेल्स के निर्माण और नर्वस सिस्टम को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. जब शरीर में इसकी कमी हो जाती है, तो पर्याप्त ऑक्सीजन टिश्यूज तक नहीं पहुंच पाती, जिससे व्यक्ति को हर समय थकान और नींद महसूस हो सकती है.

हमारे शरीर में जब विटामिन बी12 की कमी हो जाती है, तो नींद ज्यादा आने के साथ-साथ कुछ अन्य लक्षण दिखाई दे सकते हैं, जिसमें शरीर में काफी ज्यादा सुस्ती, ध्यान केंद्रित करने में परेशानी, ब्रेन फॉग और हाथ-पैरों में झनझनाहट जैसे लक्षण दिखाई देते हैं. विटामिन B12 के लिए की पूर्ति के लिए अपने आहार में दूध, दही, अंडे, मछली, पनीर और फोर्टिफाइड अनाज को जोड़ें. 

विटामिन D की कमी भी बढ़ा सकती है नींद

विटामिन D को अक्सर हड्डियों से जोड़कर देखा जाता है, लेकिन यह शरीर की ऊर्जा, इम्यून सिस्टम और नींद-जागने के चक्र को भी प्रभावित करता है. कई स्टडी में पाया गया है कि विटामिन D का स्तर कम होने पर व्यक्ति को थकान, सुस्ती और दिनभर नींद महसूस हो सकती है.

विटामिन D की कमी न सिर्फ नींद ज्यादा आना, बल्कि बिना कारण थकान, मांसपेशियों में दर्द, आलस, कमजोरी, मूड खराब रहना और दिन में बार-बार नींद आना जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं. विटामिन D के लिए सुबह की धूप लें. इसके साथ-साथ अंडे की जर्दी, फैटी फिश और फोर्टिफाइड दूध का सेवन करें.

आयरन की कमी भी हो सकती है वजह

आयरन विटामिन नहीं, बल्कि एक जरूरी मिनरल है, लेकिन इसकी कमी से होने वाली एनीमिया लगातार थकान और ज्यादा नींद आने का एक प्रमुख कारण मानी जाती है. शरीर में आयरन कम होने पर पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाती, जिससे व्यक्ति सुस्त महसूस करता है. शरीर में आयरन की पूर्ति के लिए हरी पत्तेदार सब्जियां, गुड़, चना और दालें, गुड़, अनार और बीन्स का सेवन करें. 

ये भी पढ़ें - देर से सोना और एक्‍सरसाइज न करना... रोजाना की वो 6 आदतें जो मूड, नींद और याददाश्त को बना रही कमजोर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Excessive Sleepiness, Excessive Sleepiness Causes, Excessive Sleepiness Explained, Excessive Sleepiness Is A Sign Of, Vitamin D
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com