Yoga For Eyesight: आंखें हमारे शरीर के सबसे नाजुक हिस्सों में से एक होती हैं. इसलिए इनका खास ख्याल रखने की जरूरत होती है. आज के समय में लोगों का अधिकतक समय मोबाइल और लैपटॉप की स्क्रीन के सामने गुजरता है. जिसका असर आंखों पर पड़ता है और नजर कमजोर होने लगती है. लेकिन अपनी सही लाइफस्टाइल और खानपान के जरिए आप आंखों की रोशनी को बढ़ा सकते हैं. इसके साथ ही कुछ योगासन आपकी आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद भी कर सकते हैं. इन योगासनों को करने से आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद मिलेगी और आंखें स्वस्थ रहेंगी.
आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए योगासन ( How to Increase Eye Sight)

हलासन

हलासन एक ऐसा योगा है जो आपकी आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद कर सकता है. इस आसन को करने के लिए जमीन पर पीठ के बल लेट जाएं. अब अपने हाथों को सीधे और हथेलियों को जमीन की तरफ रख लें. अब सांस को अंदर लेते हुए पैरों को ऊपर की तरफ उठाएं और 90 डिग्री का कोण बना लें. अब अपनी पीठ को ऊपर की तरफ उठाते हुए सांस बाहर छोड़ें. पैरों को धीरे-धीरे पीछे ले जाते हुए पंजों से जमीन को छूने की कोशिश करें. जितना पैर पीछे जा पाए वहां तक ले जाएं. सपोर्ट के लिए आप हाथों से कमर को सपोर्ट कर सकते हैं. इस पोजीशन पर लगभग 30 सेंकड के लिए रहें. फिर वापस से जमीन पर सीधे लेट जाएं.
-
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश
पश्चिमोत्तानासन

इस आसन को करने के लिए सबसे पहले योगा मौट पर सुखासन में बैठ जाएं. अब अपने दोरों पैरों को सामने की तरफ सीधा करें. दोनों एड़ियों को आपस में मिला लें. इसके बाद सांस को छोड़ते हुए अपने दानों हाथों से पैरों के अंगूठे की छूने की कोशिस करें. अंगूठे को पकड़ते हुए माथे को घुटनों से लगाएं और कोहनियों को जमीन पर छुने की कोशिस करें. 30 सेकेंड तक इसी पोजीशन में रहें. फिर वापस सीधे बैठ जाएं.
सर्वांगासन

इस आसन को करने के लिए पीठ के बल लेट जाएं. अब अपने दोनों पैरों को ऊपर उठाने की कोशिश करें. अपने दोनों हाथों से कमर को सपोर्ट दें. इस वक्त अपने पैरों को बिल्कुल सीधा रखें. इस पोजीशन में 30-50 सेकेंड के लिए रहें.
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं