तुलसी का पौधा लगभग हर भारतीय घर में पाया जाता है. ये पौधा धार्मिक नजरिए से खास माना जाता है, इसके साथ ही तुलसी के कई फायदे होते हैं. इन फायदों के लिए भी लोग अपने घर में तुलसी का पौधा लगाकर रखते हैं. लेकिन कई बार पानी देने के बाद भी तुलसी का पौधा बढ़ नहीं पाता है. पौधा कमजोर दिखता है, नई शाखाएं नहीं आती हैं या तुलसी जल्दी मुरझा जाती है. अगर आपके पौधे के साथ भी अक्सर ऐसा होता है, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है. मशहूर गार्डनिंग एक्सपर्ट तरुण चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने तुलसी के पौधे को घना बनाने और इसकी देखभाल करने का सही तरीका बताया है. आइए जानते हैं इसके बारे में-
तुलसी के पौधे को घना बनाने के लिए क्या करें?
गार्डनिंग एक्सपर्ट के मुताबिक, तुलसी के पौधे को घना बनाने के लिए उसकी नियमित छंटाई करना जरूरी है. जब पौधे में फूलों जैसी मंजरी आने लगे, तो उसे काट देना चाहिए. मंजरी आने के बाद पौधे की ग्रोथ थोड़ी रुक जाती है. इसलिए अगर पौधे पर मंजरी दिखे, तो उसकी छंटाई कर दें. इससे फिर पौधे पर नई कोपलें और शाखाएं निकलने लगेंगी.
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
गार्डनिंग एक्सपर्ट कहते हैं, तुलसी का पौधा अच्छी तरह बढ़े, इसके लिए इसे सही गमले में लगाना भी जरूरी है. एक्सपर्ट के अनुसार, तुलसी को कम से कम 12 से 15 इंच के गमले में लगाना चाहिए. छोटे गमले में पौधे की बढ़त अच्छी तरह नहीं हो पाती है. साथ ही, गमले में पानी निकलने के लिए छेद जरूर होने चाहिए, ताकि पौधे की मिट्टी में पानी जमा न हो. जब मिट्टी में पानी जमा रहता है, तो पौधे की जड़ें गलने लगती हैं. इससे भी पौधा बढ़ नहीं पाता है.
गर्मियों और सर्दियों में तुलसी की देखभाल कैसे करें?तरुण चोपड़ा कहते हैं, तुलसी के पौधे को तेज गर्मी और बहुत ठंड से भी बचाना जरूरी होता है. गर्मियों के दौरान सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक की तेज धूप से पौधे को बचाएं. इस समय आप तुलसी के पौधे को किसी छांव वाली जगह पर रख सकते हैं. वहीं, ठंड के मौसम में खासकर रात के समय तुलसी को ढककर रखें. आस चाहें, तो इसपर कोई साफ कपड़ा ढ़क सकते हैं. बहुत तेज ओस या ठंड के कारण भी तुलसी मुरझाने लगती है. इसलिए दोनों मौसम में पौधे को सही जगह पर रखना जरूरी है.
तुलसी के पौधे में कौन सी खाद डालनी चाहिए?गार्डनिंग एक्सपर्ट कहते हैं, तुलसी के पौधे को भी खाद की जरूरत होती है. अगर पौधे की ग्रोथ बढ़ नहीं रही है या पौधा लंबा तो हो रहा है लेकिन घना नहीं, तो इसमें खाद जरूर डालें. आप इसमें वर्मीकम्पोस्ट डाल सकते हैं. इसके लिए पौधे की ऊपर की मिट्टी को धीरे से हटाएं. इसके बाद इसमें वर्मीकम्पोस्ट डालकर हल्के हाथ से मिला दें. ध्यान रखें कि आपको पौधे के तने के बिल्कुल पास खाद नहीं डालना है. खाद डालने के बाद पौधे को अच्छी तरह पानी जरूर दें. गार्डनिंग एक्सपर्ट कहते हैं कि 12 से 15 इंच के गमले के लिए 2-3 मुट्ठी वर्मीकम्पोस्ट काफी होता है.
इससे अलग आप तुलसी के पौधे में गोबर की खाद डाल सकते हैं. यह मिट्टी को उपजाऊ बनाने में मदद करती है. बस ध्यान रखें कि ताजा गोबर सीधे गमले में न डालें, क्योंकि इससे जड़ों को नुकसान पहुंच सकता है.
गार्डनिंग एक्सपर्ट कहते हैं कि तुलसी की मिट्टी को बेहतर बनाए रखने के लिए साल में दो से तीन बार खाद दी जा सकती है. खासकर इस पौधे में अक्टूबर और फरवरी-मार्च के आसपास खाद देना सबसे अच्छा होता है.
इस तरह कुछ छोटी-छोटी बातों को ध्यान में रखकर आप अपने तुलसी के पौधे की ग्रोथ को बढ़ा सकते हैं, पौधे को सूखने से बचा सकते हैं और तुलसी के पौधे को घना भी बना सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं