विज्ञापन

खाली पेट सौंफ का पानी पीने के क्या फायदे हैं?

सौंफ का पानी सुबह खाली पेट पीने से शरीर को कई फायदे हो सकते हैं. इससे पाचन तंत्र को सपोर्ट मिलने के साथ-साथ स्किन की भी परेशानी दूर हो सकती है. यहां जानते हैं इसके फायदे-

खाली पेट सौंफ का पानी पीने के क्या फायदे हैं?
Fennel Water : सौंफ का पानी पीने के फायदे

सुबह की शुरुआत हम में से अधिकतर लोग चाय के साथ करते हैं. लेकिन इस आदत को छोड़कर अगर आप कुछ हेल्दी आदतों को अपनाते हैं, तो शरीर में कई तरह के बदलाव देखने को मिल सकते हैं. इन आदतों में सुबह उठकर चाय पीने के बजाय सौंफ का पानी पीना शामिल है. अगर आप अपने मॉर्निग रूटीन में नियमित रूप से सौंफ का पानी एड करते हैं, तो इससे पाचन तंत्र को सपोर्ट मिलने के साथ-साथ आपका वजन भी कंट्रोल हो सकता है. यहां हम आपको सुबह खाली पेट सौंफ का पानी पीने से शरीर को होने वाले फायदे के बारे में विस्तार से बताएंगे. आइए जानते हैं-

पाचन तंत्र को मिलता है सपोर्ट

नियमित रूप से अगर आप सुबह खालीपेट सौंफ का पानी पीते हैं, तो इससे आपके पाचन तंत्र को सपोर्ट मिलता है. मुख्य रूप से अगर आपको अक्सर पेट फूलने, गैस बनने या खाना ठीक से न पचने की शिकायत रहती है, तो सौंफ का पानी आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. सौंफ को लंबे समय से डाइजेशन से जुड़ी समस्याओं के लिए घरेलू नुस्खों में इस्तेमाल किया जाता रहा है. सुबह खाली पेट इसका पानी पीने से पेट हल्का महसूस हो सकता है और पाचन प्रक्रिया को सपोर्ट मिल सकता है. 

वजन कम करने में हो सकता है मददगार

शरीर के बढ़ते वजन से अगर आप काफी ज्यादा परेशान हैं, तो सौंफ का पानी आपके लिए काफी मददगार हो सकता है. दरअसल, जब आप इसे सुबह खाली पेट पीते हैं, तो इससे आपका पेट भरा-भरा महसूस होता है. इससे बार-बार कुछ खाने की आदत कम हो सकती है. ऐसे में बार-बार स्नैकिंग कम होती है, तो कैलोरी इनटेक भी घटता है. ऐसे में नजन कम करने में प्रभावी हो सकता है.

शरीर को रखे फ्रेश और हाइड्रेट

सुबह उठने के बाद शरीर कई घंटों से बिना पानी के रहता है. ऐसे में सौंफ का पानी न सिर्फ शरीर में पानी की कमी को पूरा करने में मदद करता है, बल्कि दिन की शुरुआत भी फ्रेश फीलिंग के साथ कराता है. गर्मियों में तो ये और भी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. 

स्किन पर भी दिख सकता है असर

गट हेल्थ सही रहने से शरीर हाइट्रेट रहता है. इसका असर आपकी स्किन पर भई दिखता है. वहीं, सौंफ में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, तो आपकी स्किन को फ्री रेडिकल्स से सुरक्षित रख सकते हैं. इससे स्किन पर ग्लो आ सकता है. 

घर पर कैसे बनाएं सौंफ का पानी?

सौंफ का पानी बनाना बहुत ही आसान है. इसे तैयार करने के लिए 1 गिलास पानी में एक से डेढ़ चम्मच सौंफ डालें और इसे रातभर भिगोकर छोड़ दें. सुबह पानी को छानकर खाली पेट पी लें. चाहें तो भीगी हुई सौंफ को चबाकर भी खा सकते हैं. जिन लोगों को गुनगुना पानी पसंद है, वे इसे थोड़ा गर्म करके भी पी सकते हैं.

ये भी पढ़ें - सुबह खाली पेट अजवाइन खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं?


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Fennel Water Benefits, Fennel Water Detox, Fennel Water Detox Drink, Fennel Water Empty Stomach Benefits, Fennel Water For Acidity
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com