दिवाली आने में अब बस कुछ ही दिन बाकी हैं. ऐसे में लोगों ने अपने घरों में साफ-सफाई करना शुरू कर दिया है. दिवाली के मौके पर लोग अपने घर के कोने-कोने को साफ करते हैं. माना जाता है कि साफ घर में मां लक्ष्मी का वास होता है. अब, घर की सफाई करते समय लोग फर्श, पंखे, खिड़कियों और पर्दों को तो साफ कर लेते हैं, लेकिन बेड के कुशन वाले सिरहाने यानी हेडबोर्ड की सफाई करना भूल जाते हैं. जबकि रोजाना इस्तेमाल होने के कारण इसपर भी धूल, मिट्टी, तेल के निशान, पसीने के निशान और दूसरी गंदगी जमा होने लगती है. धीरे-धीरे सिरहाने की चमक भी फीकी पड़ने लगती है. ऐसे में समय-समय पर इसकी सफाई करना भी जरूरी है. इसी कड़ी में डिजिटल क्रिएटर काजल भाटिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने बेड के कुशन वाले सिरहाने को साफ करने का एक आसान तरीका बताया है. इस तरीके से एक ही बार में सालों की फंसी गंदगी को साफ किया जा सकता है. आइए जानते हैं कैसे-
चाहिए होंगी ये चीजें-
- हेडबोर्ड यानी सिरहाने की सफाई के लिए आपको गर्म पानी
- 2 बड़े चम्मच बेकिंग सोडा
- कोई भी शैंपू और
- दो साफ माइक्रोफाइबर कपड़े की जरूरत होगी.
- सबसे पहले एक बर्तन में थोड़ा गर्मा पानी लें. पानी इतना गर्म होना चाहिए कि आप उसमें अपना हाथ आराम से डाल सकें.
- अब, इस पानी में थोड़ी मात्रा में बेकिंग सोडा और माइल्ड शैंपू मिलाएं. इन सभी चीजों को अच्छी तरह चलाते हुए मिक्स कर लें.
- घोल तैयार होने के बाद एक साफ माइक्रोफाइबर कपड़े को उसमें अच्छी तरह डुबोएं और फिर अच्छी तरह निचोड़ लें.
- अब, हेडबोर्ड पर जहां गंदगी या दाग दिखाई दे रहे हैं, वहां धीरे-धीरे इस कपड़े को घुमाते हुए सफाई करें.
- कपड़े को बहुत जोर से न रगड़ें, क्योंकि इससे हेडबोर्ड का कपड़ा खराब हो सकता है.
- आपको बस हल्के हाथों से कपड़े की मदद से सफाई करते जाना है. इसके बाद किसी दूसरे साफ माइक्रोफाइबर कपड़े को सादे पानी से हल्का गीला करके हेडबोर्ड को पोंछ लें.
- इतना करते ही आपके बेड़ का सिरहाना नया जैसा साफ हो जाएगा.
हेडबोर्ड की सफाई के बाद उसे पूरी तरह सूखने देना बहुत जरूरी है. इसके लिए आप कमरे में पंखा चलाकर छोड़ सकते हैं. गीले हेडबोर्ड में सीलन की बदबू बढ़ जाती है या नमी की वजह से फफूंद की समस्या भी हो सकती है. इसलिए जब सफाई हो जाए, तो पहले सिरहाने को अच्छी तरह सुखाएं, इसके बाद ही बेड पर बैठें.
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी
यहां देखें वीडियो-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं