विज्ञापन

चश्मा कैसे साफ करें? जानिए लेंस से लेकर नोज पैड तक साफ करने का सही तरीका

चश्मा अगर गंदा हो जाता है तो सही से देखने में समस्याएं पैदा हो सकती है. ऐसे में नियमित रूप से चश्मे को साफ करना बेहद जरूरी हो जाता है. आइए जानते हैं चश्मे को साफ करने का सही और आसान तरीका.

चश्मा कैसे साफ करें? जानिए लेंस से लेकर नोज पैड तक साफ करने का सही तरीका
चश्मा का ग्लास कैसे साफ करें?
Photo Credit: NDTV

Chashma Ka Shisha Kaise Saaf Karen: आजकल के दौर में बच्चों से लेकर बड़ों तक अधिकतर लोग चश्मे का इस्तेमाल करते हैं. कुछ लोग आंखों की रोशनी कमजोर होने की वजह से पावर वाला चश्मा पहनते हैं, तो कई लोग स्क्रीन से निकलने वाली ब्लू लाइट और यूवी किरणों से बचाव के लिए इसका यूज करते हैं. रोजाना इस्तेमाल के कारण चश्मे के लेंस पर धूल, उंगलियों के निशान और गंदगी जमा हो जाती है, जिससे साफ दिखाई देने में परेशानी होने लगती है. ऐसे में लेंस के साथ-साथ फ्रेम और नोज पैड की भी सही तरीके से सफाई करना जरूरी है. इसी कड़ी में आज हम आपको चश्मे को साफ करने काा सही और आसान तरीका बताने जा रहे हैं. आइए जानते हैं...

कैसे साफ करें चश्मे के लेंस?

हेल्थलाइन की रिपोर्ट के अनुसार चश्मे को बिना नुकसान पहुंचाए अच्छी तरह साफ करने के लिए माइक्रोफाइबर कपड़े का इस्तेमाल सबसे बेहतर माना जाता है. ये लेंस पर लगी धूल, गंदगी और उंगलियों के निशान को आसानी से साफ कर देता है और स्क्रैच पड़ने का खतरा भी नहीं रहता. इसके अलावा रिपोर्ट में बताया गया है कि सफाई के लिए चश्मे के लिए बने खास क्लीनिंग स्प्रे का उपयोग कर सकते हैं, जो लेंस और कोटिंग के लिए सेफ होता है. आइए जानते हैं लेंस को साफ करने का तरीका.

  • हेल्थलाइन की रिपोर्ट में बताया गया कि सबसे पहले अपने हाथ अच्छी तरह धो लें, ताकि हाथों की धूल, गंदगी और बैक्टीरिया चश्मे पर न लगें.
  • फिर चश्मे को हल्के गुनगुने पानी से धोएं, जिससे लेंस पर जमी धूल और छोटे कण निकल जाएं. अगर आपके इलाके में पानी हार्ड है, तो बेहतर होगा कि डिस्टिल्ड पानी का इस्तेमाल करें.
  • इसके बाद माइक्रोफाइबर कपड़े से चश्मे को धीरे-धीरे पोंछें, ताकि लेंस पर खरोंच न पड़ेे.
  • दोनों तरफ लेंस पर क्लीनिंग सॉल्यूशन स्प्रे करें. अगर क्लीनिंग स्प्रे नहीं है, तो बिना लोशन वाले लिक्विड डिश सोप की एक-एक बूंद लेंस पर लगाकर हल्के हाथों से साफ करें. इसके बाद साफ पानी से धो लें.
  • पानी को हल्के से झटककर निकाल दें और माइक्रोफाइबर कपड़े से सुखा लें.

यह भी पढ़ें: कारपेट की सफाई कैसे करें? कालीन साफ करने के लिए कौन सा ब्रश अच्छा है, जान‍िए यहां

Latest and Breaking News on NDTV

नोज पैड और फ्रेम को कैसे साफ करें?

हेल्थलाइन की रिपोर्ट के अनुसार चश्मे के फ्रेम में स्क्रू, स्प्रिंग और हिंज जैसे कई छोटे-छोटे हिस्से होते हैं, जिनमें चेहरे से निकलने वाला पसीना, तेल और गंदगी जमा हो जाती है. इसलिए सिर्फ लेंस ही नहीं, बल्कि फ्रेम और नोज पैड की सफाई भी नियमित रूप से करना बेहद जरूरी है. आपको बता दें कि नोज पैड लगातार स्किन के संपर्क में रहता है. ऐसे में गंदगी और बैक्टीरिया त्वचा से जुड़ी छोटी-मोटी समस्याओं का कारण बन सकते हैं. आइए जानते हैं इसे साफ करने का सही तरीका.

  • हेल्थलाइन की रिपोर्ट के अनुसार पहले फ्रेम को गुनगुने पानी के नीचे धोएं. इसके बाद बिना लोशन वाले हल्के लििक्विड डिश सोप को उंगलियों की मदद से फ्रेम पर लगाकर साफ करें.
  • फिर फ्रेम को अच्छी तरह पानी से धो लें, ताकि साबुन न रह जाए.
  • इसके बाद नोज पैड और कानों के पीछे टिकने वाले हिस्से को साफ करें. इसके लिए रबिंग अल्कोहल वाले वाइप या कॉटन का इस्तेमाल किया जा सकता है.

प्रोफेशनली कब साफ कराएं चश्मा?

हेल्थलाइन की रिपोर्ट के अनुसार अगर बार-बार साफ करने के बाद भी चश्मे के नोज पैड या कानों के पीछे टिकने वाले हिस्सों पर तेेल और गंदगी जमा रहती है, या फिर जहां चश्मा त्वचा को छूता है वहां मुंहासे और बाकी त्वचा संबंधी समस्याएं होने लगती हैं. ऐसे में प्रोफेशनल क्लीनिंग करवाना काफी फायदेमंद होता है. इसके अलावा जब भी आप चश्मेे को एडजस्ट कराने जाएं या आंखों की जांच करवाएं, तब चश्मे की सफाई भी करवा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: असली चांदी और सोने की पहचान कैसे करें? क्या असली सोना चुंबक से चिपकता है, जान‍िए यहां

यह भी पढ़ें: कॉकरोच को मार ग‍िराएगा बोर‍िक पाउडर स्‍प्रे, 3 चीजों से घर पर तैयार हो जाएगा 5 म‍िनट में

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News, Cleaning Hacks
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com