विज्ञापन

ना दवा, ना टॉनिक! ये छोटे बीज देंगे उम्रभर की ताकत - हर दिन बस एक चम्मच, शरीर बनेगा पावरहाउस

Pumpkin Seeds Benefits: एक्सपर्ट बताते हैं कि रोजाना कद्दू के बीज खाने से शरीर में ताकत आती है और ये बीज हार्ट हेल्थ से लेकर इम्यूनिटी बढ़ाने तक कई गजब के फायदे देते हैं. आइए जानते हैं इन बीजों के बारे में सब कुछ.

ना दवा, ना टॉनिक! ये छोटे बीज देंगे उम्रभर की ताकत - हर दिन बस एक चम्मच, शरीर बनेगा पावरहाउस
Pumpkin Seeds Health Benefits: कद्दू के बीज खाने से मिलते हैं जबरदस्त फायदे.

Kaddu Ke Beej Fayde: आजकल हर कोई लंबी उम्र, ताकत और एनर्जी चाहता है, लेकिन इसके लिए लोग महंगे सप्लीमेंट्स और दवाओं की तरफ भागते हैं. जबकि सच यह है कि असली ताकत हमारे किचन में ही छिपी होती है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक कुछ छोटे-छोटे बीज ऐसे हैं जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं और उम्र बढ़ने के असर को धीमा करते हैं. इन्हीं में से एक खास बीज को खरा सोना कहा जाता है, क्योंकि इसके फायदे हैरान कर देने वाले हैं. सही मात्रा और सही तरीके से सेवन करने पर यह बीज शरीर को ताकतवर बनाए रखने में मदद कर सकता है. आइए जानते हैं क्या है यह बीज और कैसे करता है शरीर पर कमाल.

कौन सा है ये खरा सोना जैसा बीज?

एक्सपर्ट्स के अनुसार कद्दू के बीज (Pumpkin Seeds) को अगर खरा सोना कहा जाय तो गलत नहीं होगा. ये छोटे, हरे रंग के बीज होते हैं, लेकिन पोषण के मामले में बेहद ताकतवर हैं.

ये भी पढ़ें: हीटवेव में बच्चों की एक गलती पड़ सकती है भारी, इन बातों का रखें खास ध्यान

क्यों हैं ये बीज इतने खास?

न्यूट्रिशन एक्सपर्ट्स बताते हैं कि कद्दू के बीज में भरपूर पोषक तत्व पाए जाते हैं:

जिंक - इम्युनिटी और ताकत बढ़ाता है.
मैग्नीशियम - हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत करता है.
प्रोटीन - शरीर को एनर्जी देता है.
एंटीऑक्सीडेंट्स - बुढ़ापे के असर को कम करते हैं.

इसी वजह से ये बीज शरीर को अंदर से मजबूत बनाकर लंबे समय तक एक्टिव रखते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Canva

हमेशा ताकत कैसे बनाए रखते हैं?

एक्सपर्ट्स के मुताबिक नियमित रूप से कद्दू के बीज खाने से हड्डियां मजबूत रहती हैं, हार्ट हेल्दी रहता है, मांसपेशियों में ताकत आती है, नींद बेहतर होती है, थकान और कमजोरी कम होती है. ये सभी फायदे मिलकर शरीर को उम्र बढ़ने के बाद भी फिट और एनर्जेटिक बनाए रखते हैं.

ये भी पढ़ें: टीनएजर्स के लिए बैलेंस डाइट क्यों जरूरी? जानिए डाइट प्लान

कैसे करें इसका सेवन?

  • कद्दू के बीज का सही तरीके से सेवन करना जरूरी है रोजाना 1-2 चम्मच कच्चे या हल्के भुने बीज खाएं.
  • इन्हें सलाद, ओट्स या स्मूदी में मिलाकर लिया जा सकता है.
  • सुबह या शाम स्नैक के रूप में लेना फायदेमंद होता है.

किन लोगों को खास फायदा?

  • जिन्हें कमजोरी या थकान रहती है.
  • बढ़ती उम्र के लोग.
  • जो इम्युनिटी मजबूत करना चाहते हैं.
  • जो नेचुरल तरीके से फिट रहना चाहते हैं.

एक्सपर्ट की सलाह

हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि कद्दू के बीज को अगर रोजाना बैलेंस मात्रा में डाइट में शामिल किया जाए, तो यह शरीर के लिए नेचुरल एनर्जी बूस्टर की तरह काम करता है.

कद्दू के बीज दिखने में छोटे जरूर हैं, लेकिन इनके फायदे किसी खजाने से कम नहीं. अगर इन्हें सही मात्रा और सही तरीके से खाया जाए, तो ये लंबे समय तक शरीर को ताकतवर और हेल्दी बनाए रख सकते हैं.

ये भी पढ़ें: 1, 2 नहीं गर्मियों में शिकंजी पीने से मिलते हैं अनगिनत लाभ, जानें किन लोगों को और क्यों करना चाहिए इसका सेवन

Sugar Free लिखा देखकर खरीद रहे हैं समान? तो सावधान! अंदर छुपे इस मीठे जहर का जान लीजिए पूरा सच

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pumpkin Seeds Benefits, Kaddu Ke Beej Fayde, 1 Tbsp Pumpkin Seeds Daily, Pumpkin Seeds For Immunity, Pumpkin Seeds For Stamina, Pumpkin Seeds Nutrition, Protein In Pumpkin Seeds, Zinc Rich Foods, Magnesium Benefits, Natural Strength Foods, How To Eat Pumpkin Seeds, Pumpkin Seeds For Men, Pumpkin Seeds For Hair, Pumpkin Seeds For Sleep, Kaddu Ke Beej Benefits, Kaddu Seeds Khane Ka Tarika, Pumpkin Seeds Health Benefits Hindi, Benefits Of Eating Pumpkin Seeds Daily
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com