Hidden Sugars: आजकल लोग हेल्दी रहने के लिए पैकेट पर सबसे पहले 'नो शुगर' या शुगर फ्री देखना पसंद करते हैं. जैसे ही उन्हें लेबल पर शुगर नहीं दिखती, वे उस प्रोडक्ट को बिना ज्यादा सोचे खरीद लेते हैं. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि कई बार ये 'नो शुगर' सिर्फ एक मार्केटिंग ट्रिक होती है? असल में उस प्रोडक्ट में ऐसी चीजें होती हैं, जो शरीर में शुगर से भी तेजी से असर करती हैं. इनमें सबसे आम नाम है डेक्सट्रोज. यह एक तरह की शुगर ही है, जो शरीर में बहुत तेजी से घुलकर ब्लड शुगर को बढ़ा सकती है. इसलिए जरूरी है कि आप सिर्फ नो शुगर देखकर नहीं, बल्कि पूरी सच्चाई जानकर ही कोई फूड प्रोडक्ट खरीदें.
'नो शुगर' का मतलब हमेशा सेफ नहीं होता
बहुत से लोग सोचते हैं कि अगर पैकेट पर 'नो एडेड शुगर' लिखा है, तो वह पूरी तरह हेल्दी होगा. लेकिन, सच्चाई यह है कि इसमें प्राकृतिक या प्रोसेस्ड शुगर के दूसरे रूप मौजूद हो सकते हैं. कंपनियां अलग-अलग नामों से शुगर को छिपा देती हैं, जिससे आम उपभोक्ता भ्रमित हो जाता है.
ये भी पढ़ें: एक गोली और भारी खतरा! यौन क्षमता बढ़ाने वाली दवाएं कितनी सुरक्षित? एक्सपर्ट ने बताया सच
डेक्सट्रोज क्या है और क्यों है खतरनाक? | What is Dextrose, and Why is it Dangerous?
डेक्सट्रोज असल में ग्लूकोज का ही एक रूप है, जो सीधे शरीर में जाकर एनर्जी में बदलता है. लेकिन, इसकी सबसे बड़ी समस्या यह है कि यह बहुत तेजी से ब्लड शुगर लेवल बढ़ा देता है.
- यह तुरंत ब्लड में घुल जाता है.
- इंसुलिन पर अचानक दबाव डालता है.
- डायबिटीज के मरीजों के लिए खासतौर पर जोखिम भरा हो सकता है.
यानी भले ही आपने शुगर से बचने के लिए प्रोडक्ट लिया हो, लेकिन डेक्सट्रोज उससे भी तेज असर दिखा सकता है.

छिपे हुए शुगर के ये नाम जरूर पहचानें:
पैकेट पर सिर्फ शुगर ही नहीं लिखा होता, बल्कि कई और नामों से भी शुगर मौजूद होती है. जैसे: डेक्सट्रोज, माल्टोज, कॉर्न सिरप, फ्रुक्टोज, ग्लूकोज़ सिरप. अगर आप इन नामों को नहीं पहचानते, तो आसानी से धोखा खा सकते हैं.
ये भी पढ़ें: फल‑सब्जियां भी बन सकती हैं सेहत के लिए खतरा? नई स्टडी ने बढ़ाई चिंता
लेबल पढ़ने का सही तरीका क्या है?
सिर्फ सामने लिखा शगुर फ्री देखना काफी नहीं है. हमेशा पीछे दिए गए इंग्रेडिएंट्स सेक्शन को ध्यान से पढ़ें. अगर डेक्सट्रोज या कोई सिरप शुरुआत में लिखा है, तो समझ लें उसमें शुगर ज्यादा है. एडेड शुगर जीरो ग्राम होने का मतलब यह नहीं कि उसमें नेचुरल शुगर नहीं है. न्यूट्रिशनल टेबल में टोटल कार्बोहाइड्रेट भी चेक करें.
कैसे करें सही चुनाव?
अगर आप सच में शुगर से बचना चाहते हैं, तो कुछ आसान बातें अपनाएं:
- पैकेज्ड फूड कम खाएं.
- ताजे फल और घर का बना खाना प्राथमिकता दें.
- ज्यादा प्रोसेस्ड स्नैक्स से दूरी रखें.
- लो शुगर या नो शुगर के बजाय पूरी जानकारी देखें.
आज के समय में हेल्दी रहना सिर्फ दिखावे पर भरोसा करने से नहीं, बल्कि सही जानकारी रखने से संभव है. नो शुगर का लेबल देखकर तुरंत भरोसा करना आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है.
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं