विज्ञापन

Pumpkin Seed Milk Recipe And Benefits: 50 रुपये में घर पर बनाएं हेल्दी 'पम्पकिन सीड मिल्क', PCOS और हार्मोन हेल्थ के लिए भी माना जाता है फायदेमंद

Pumpkin Seed Milk Recipe And Benefits: कई लोग डेयरी दूध की जगह प्लांट बेस्ड मिल्क का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं. खासतौर पर PCOS, एक्ने या हार्मोन से जुड़ी समस्याओं में डॉक्टर कई बार डेयरी प्रोडक्ट कम करने की सलाह देते हैं. बाजार में बादाम या ओट मिल्क आसानी से मिल जाता है, लेकिन इनकी कीमत काफी ज्यादा होती है. ऐसे में एक सस्ता और आसान विकल्प है सीड मिल्क, जिसे आप घर पर सिर्फ 10 मिनट में बना सकते हैं.

Pumpkin Seed Milk Recipe And Benefits: 50 रुपये में घर पर बनाएं हेल्दी 'पम्पकिन सीड मिल्क', PCOS और हार्मोन हेल्थ के लिए भी माना जाता है फायदेमंद
Pumpkin Seed Milk Recipe And Benefits
AI

Pumpkin Seed Milk Recipe And Benefits: कई लोग डेयरी दूध की जगह प्लांट बेस्ड मिल्क का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं. खासतौर पर PCOS, एक्ने या हार्मोन से जुड़ी समस्याओं में डॉक्टर कई बार डेयरी प्रोडक्ट कम करने की सलाह देते हैं. बाजार में बादाम या ओट मिल्क आसानी से मिल जाता है, लेकिन इनकी कीमत काफी ज्यादा होती है. ऐसे में एक सस्ता और आसान विकल्प है सीड मिल्क, जिसे आप घर पर सिर्फ 10 मिनट में बना सकते हैं. करीब 50 रुपये में तैयार होने वाला यह मिल्क पोषण से भरपूर होता है और कॉफी या स्मूदी में इस्तेमाल करने पर स्वाद भी काफी अच्छा लगता है.

क्यों खास है यह पम्पकिन सीड मिल्क? (Benefits Of Pumpkin Seed Milk)

यह मिल्क कद्दू के बीज और तिल से तैयार किया जाता है. कद्दू के बीज में मैग्नीशियम (Magnesium) भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर के कई जरूरी कामों में मदद करता है. तिल में कैल्शियम (Calcium) और जिंक (Zinc) अच्छी मात्रा में होते हैं. माना जाता है कि ये मिनरल्स (Minerals) हार्मोन हेल्थ को सपोर्ट करने में भी मदद कर सकते हैं. यही वजह है कि कई लोग इसे डेयरी के विकल्प के रूप में इस्तेमाल करते हैं.

पम्पकिन सीड मिल्क बनाने के लिए सामग्री- (Ingredients For Making Pumpkin Seed Milk)

  • 4 टेबलस्पून कद्दू के बीज
  • 1 टेबलस्पून तिल
  • 750 मिली पानी

वीडियो देखें :

घर पर ऐसे बनाएं पम्पकिन सीड मिल्क- (How To Make Pumpkin Seed Milk)

  1. सबसे पहले कद्दू के बीज और तिल को 4 से 6 घंटे के लिए पानी में भिगो दें. चाहें तो इन्हें रातभर भी भिगो सकते हैं. इसके बाद भीगे हुए बीजों को 750 मिली ताजे पानी के साथ मिक्सर में डालें. करीब 30 से 40 सेकंड तक अच्छी तरह ब्लेंड करें.
  2. अब इस मिश्रण को मलमल के कपड़े या बारीक छलनी से छान लें ताकि दूध और गूदा अलग हो जाए. स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें थोड़ा शहद, दालचीनी या चुटकी भर समुद्री नमक भी मिला सकते हैं.
  3. तैयार मिल्क को कांच की बोतल में भरकर फ्रिज में रखें. यह आमतौर पर 2 से 3 दिन तक ताजा रह सकता है. ध्यान रखें कि इस मिल्क को गर्म नहीं करना चाहिए.

यह भी पढ़ें: पीले पड़ गए कॉलर और ढीले इलास्टिक को फिर से नया बना सकते हैं ये आसान टिप्स, घर पर करें ट्राई

बचा हुआ गूदा भी है काम का

सीड मिल्क छानने के बाद जो गूदा बचता है, उसे फेंकने की जरूरत नहीं है. इसे आटे में मिलाकर रोटी या पराठा बनाया जा सकता है. आप इसे स्मूदी में भी मिला सकते हैं या खजूर और पीनट बटर के साथ मिलाकर हेल्दी एनर्जी बाइट्स (Energy Bites) भी तैयार कर सकते हैं.

इस तरह आप कम खर्च में घर पर ही एक पौष्टिक प्लांट बेस्ड मिल्क (Plant Based Milk) तैयार कर सकते हैं, जो रोजमर्रा की डाइट (Diet) में आसानी से शामिल किया जा सकता है.

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com