विज्ञापन

देश के 10 राज्यों में आज प्रचंड बारिश, 80 की स्पीड से चलेंगी हवाएं, दिल्ली में घना कोहरा, कैसा है यूपी और बिहार का मौसम?

दिल्ली में इन दिनों तेज हवा चलने की वजह से प्रदूषण के स्तर में भी पहले के मुकाबले सुधार हुआ है. हालांकि अब भी यह 213 के साथ खराब श्रेणी में बना हुआ है. एक्‍यूआई में  पहले के मुकाबले हुए सुपधार को देखते हुए सरकार ने ग्रैप के तीसरे चरण को हटाते हुए पाबंदिया कम कर दी हैं.

देश के 10 राज्यों में आज प्रचंड बारिश, 80 की स्पीड से चलेंगी हवाएं, दिल्ली में घना कोहरा, कैसा है यूपी और बिहार का मौसम?
Weather Update: देशभर के मौसम का हाल यहां देखें
  • दिल्ली समेत देशभर के 10 राज्यों में आज भीषण भारी का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है
  • बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवात अकवान आंध्र प्रदेश में तेज हवाओं का कारण बनेगा
  • दिल्ली-एनसीआर में तापमान में गिरावट के साथ घना कोहरा छाया रहेगा, जिससे 22 नवंबर तक मौसम ठंडा रहेगा

दिल्ली समेत देशभर में ठंड का प्रकोप धीरे-धीरे बढ़ रहा है. कुछ हिस्सों में बारिश और तेज हवाओं का दौर भी शुरू होने की संभावना है. बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवात 'अकवान' तेजी से आगे की ओर बढ़ रहा है, इसके 19 नवंबर की दोपहर तक आंध्र प्रदेश और यनम के तटों पर नेल्लोर और टुनी के बीच से गुजरने की आशंका है. इसकी वजह से आंध्र, तमिलनाडु, तेलंगाना और ओडिशा के तटीय इलाकों में तेज बारिश देखने को मिल सकती है. इसका असर बंगाल तक देखने को मिलेगा. वहीं 120-130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं जो कि बढ़कर 145 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती हैं.18 नवंबर को 10 राज्यों में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है. इस दौरान पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश और 19-21 नवंबर को हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में घना कोहरा छाया रह सकता है.

इन 10 राज्यों में बारिश का अलर्ट

  1. आंध्र प्रदेश
  2.  कर्नाटक
  3.  छत्तीसगढ़
  4.  तमिलनाडु
  5.  ओडिशा
  6. झारखंड
  7.  पश्चिम बंगाल
  8.  तेलंगाना
  9.  बिहार 
  10. अंडमान निकोबार 

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

दिल्ली-एनसीआर में सर्दी ने अपना सितम ढहाना शुरू कर दिया है. गुलाबी ठंड अब तेज ठंड में तब्दील होती जा रही है. सोमवार को दिल्ली में इस मौसम की सबसे ठंडी सुबह देखी गई, तापमान 11.6 तक डिग्री तक गिर गया था. मौसम विभाग के आने वाले दिनों में तापमान में तेज गिरावट का अनुमान जताया है. आज तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट देखने को मिल सकती है. वहीं 22 नवंबर तक घने कोहरे का अलर्ट जारी है. मंगलवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान करीब 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है. हालांकि 20 नवंबर तक दिन में मौसम साफ रहेगा. बारिश की कोई संभावना फिलहाल नहीं है.

Latest and Breaking News on NDTV

दिल्ली में इन दिनों तेज हवा चलने की वजह से प्रदूषण के स्तर में भी पहले के मुकाबले सुधार हुआ है. हालांकि अब भी यह 213 के साथ खराब श्रेणी में बना हुआ है. एक्‍यूआई में  पहले के मुकाबले हुए सुपधार को देखते हुए सरकार ने  ग्रैप के तीसरे चरण को हटाते हुए पाबंदिया कम कर दी हैं.

कैसे रहेगा यूपी और बिहार का मौसम?

यूपी और बिहार में भी ठंड बढ़ने लगी है. सुबह और रात को को कोहरा देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक, 18 नवंबर को पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश  में सुबह और रात के समय घना कोहरा छाया रह सकता है. हालांकि बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है. वहीं बिहार का मौसम भी छठ के बाद तेजी से बदल रहा है. 21 नवंबर को बिहार के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ छीटों का अनुमान जताया गया है.

दिल्ली में आज सुबह औसत AQI 213 दर्ज किया गया. हालांकि, दिल्ली के कई प्रदूषण हॉटस्पॉट में AQI का स्तर काफी ज्यादा बना हुआ है. उत्तम नगर में AQI 385, जो 'बहुत खराब'है. चांदनी चौक में 292, बुराड़ी क्रॉसिंग में 286, DTU में 279 और ITO में 269 AQI दर्ज किया गया.लोधी रोड और मंदिर मार्ग जैसे इलाकों में हवा की क्वालिटी पहले के मुताबले बेहतर है, जो 'मध्यम' श्रेणी में आती है.

दिल्ली-NCR के अन्य इलाकों का AQI

गुरुग्राम AQI - 267
फरीदाबाद - 256
नोएडा - 186
गाजियाबाद - 196

कैसा रहेगा उत्तराखंड का मौसम?

उत्तराखंड में सुबहऔर शाम को ठिठुरन काफी बढ़ ग है. तेज हवा और गला देने वाली सर्दी इन दिनों महसूस की जा रही है. हालांकि दिन में तेज धूप खिल रही है, जिसकी वजह से सर्दी मबसूस नहीं होती है. लेकिन जैसे ही सूरज ढलता है, हवा चलने के बाद सर्दी बढ़ने लगी है. मौसम विभाग ने 18 नवंबर को प्रदेश के सभी जिलों में  मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है. बारिश का कोई अलर्ट फपिलहाल नहीं है. हालांकि तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिलती रहेगी. 

कैसा रहेगा छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश का मौसम?

छत्तीसगढ़ में आज मूसलाधार बारिश और आंधी की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है. वहीं 20-23 नवंबर को पूर्वी मध्य प्रदेश और 21-22 नवंबर को पश्चिमी मध्य प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.

ये वीडियो भी देखें-

ये भी पढ़ें-कल का मौसम: दिल्ली में कोहरा-ठंड, बंगाल से बिहार तक चक्रवात 'अकवान' का खतरा, 9 राज्यों में बारिश का अलर्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Weather Update, Delhi Ka Mausam, Aaj Ka Mausam, Rain Alert, Cold Weather
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com