विज्ञापन

दिल्ली-NCR के AQI में हुआ सुधार, यूपी से एमपी तक छाया कोहरा, पहाड़ों में शीतलहर, कब से होगी भीषण ठंड

Today Weather Today: दिल्ली-एनसीआर के प्रदूषण में हर दिन की तुलना में आज कमी दिखी है. AQI आज के दिन 300 से नीचे आ गया है. वहीं कोहरे का असर भी बढ़ गया है. यूपी, एमपी से लेकर पहाड़ी राज्यों में ठंड का असर बढ़ना शुरू हो गया है.

दिल्ली-NCR के AQI में हुआ सुधार, यूपी से एमपी तक छाया कोहरा, पहाड़ों में शीतलहर, कब से होगी भीषण ठंड
दिल्ली-NCR में AQI 300 से नीचे आया, आज कोहरा छाया (फोटो:IANS)
  • दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता में सुधार हुआ है, एयर क्वॉलिटी इंडेक्स 300 से नीचे आकर 186 दर्ज हुआ है.
  • 17 नवंबर 2026 को उत्तर भारत में ठंड और कोहरे का प्रभाव बढ़ गया है, जबकि बंगाल की खाड़ी में तूफान सक्रिय है.
  • पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में ठंड का असर बढ़ा है. 2 से 3 दिनों में ठंड और बढ़ेगी.

मौसम में तेजी से बदलाव दिख रहा है. 17 नवंबर 2026 के दिन एक तरफ उत्तर भारत में ठंड और कोहरे ने दस्तक दे दी है, तो दूसरी तरफ बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवाती तूफान दक्षिण और पूर्वी भारत में बारिश का अलर्ट जारी कर रहा है. वहीं दिल्ली-एनसीआर में भी हवा के स्तर में आज के दिन हल्का सुधार हुआ है. दिल्ली में एयर क्वॉलिटी इंडेक्स (AQI) फिलहाल 300 से नीचे आ गया है. जबकि नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम जैसे शहरों में भी AQI में गिरावट दिखी है. पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ना शुरू हो गई है. पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं की वजह से मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा में ठंड का असर अब बढ़ना शुरू हो गया है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक अगले 2 से 3 दिनों में मैदानी राज्यों के तापमान में और गिरावट हो सकती है, जिससे ठंड और ज्यादा शुरू होगी. 

दिल्ली-एनसीआर में AQI 300 से नीचे आया

दिल्ली में मंगलवार के दिन सुबह हल्की धुंध और कोहरा छाया हुआ है. सुबह 6:30 बजे तापमान 16 डिग्री, ह्यूमिडिटी 76 प्रतिशत थी और हल्का कोहरा बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक दिन में आसमान साफ रहेगा और धूप खिलेगी, दिल्ली का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. दिल्ली की हवा पिछले दिनों के मुकाबले हल्की साफ हुई है, आज सुबह दिल्ली का AQI 186 दर्ज किया गया जो अस्वस्थ श्रेणी में आता है. मुख्य प्रदूषक PM2.5 है. हालांकि यह पिछले दिनों के 350-592 जैसे बेहद खराब स्तर से बेहतर है. नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद और फरीदाबाद में भी सुबह धुंध छाई हुई है. दिन चढ़ने के साथ धूप निकलने से धुंध छंटने की उम्मीद है. लेकिन शाम होते ही फिर से प्रदूषण और ठंड बढ़ेगी, रात को तापमान 18-19 डिग्री तक गिर जाएगा, ऐसे में ठंड का असर भी दिखेगा.

दिल्ली समेत अन्य राज्यों का AQI जानने के लिए यहां क्लिक करिए.

यूपी में बढ़ने लगी ठंड 

उत्तर भारत में ठंड का असर बढ़ना शुरू हो गया है. पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं ने तापमान में गिरावट कर दी है, जिससे उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में सुबह के वक्त हल्की ठंड लग रही है. लखनऊ, कानपुर, आगरा, अलीगढ़ जिलों में तापमान 20 डिग्री से नीचे आ गया है. जिससे 22 शहरों में सुबह के वक्त घना कोहरा दिखा. हालांकि यूपी के लिए परेशानी की बात यह है कि यहां 30 से ज्यादा शहरों में एयर क्वॉलिटी इंडेक्स (AQI) 200 से ज्यादा बना हुआ है. जिससे हवा का स्तर खराब बना हुआ है, मौसम विभाग के मुताबिक यूपी में अगले 2 से 3 दिनों में ठंड का असर और बढ़ने वाला है. 

ये भी पढ़ेंः यमुना पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- प्रदूषण बढ़ा तो राज्यों-जिलों पर लगेगा जुर्माना, अधिकारियों से भी होगी वसूली

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Weather Today, Weather Today At My Location, Aaj Ka Mausam, Delhi AQI Today, Delhi NCR AQI
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com