विज्ञापन

IT जॉब छोड़कर कैफे शुरू करने वाला शख्स काे हुआ अफसोस, बोला- स्टाफ के लिए अच्छा मालिक कभी मत बनना

बेंगलुरु के एक कैफे मालिक ने स्टाफ को बिना मांगे एडवांस सैलरी और मोबाइल फोन जैसी सुविधाएं दीं, लेकिन बदले में उन्हें सिर्फ धोखा मिला. सोशल मीडिया पर वायरल हुई इस आपबीती ने अब कर्मचारियों और मालिकों के बीच प्रोफेशनल बॉन्ड्रीज को लेकर एक नई बहस छेड़ दी है.

IT जॉब छोड़कर कैफे शुरू करने वाला शख्स काे हुआ अफसोस, बोला- स्टाफ के लिए अच्छा मालिक कभी मत बनना
बेंगलुरु के कैफे मालिक की कहानी हुई वायरल.
Insta@mateaka.chai

VIRAL VIDEO: अक्सर कहा जाता है कि अगर बॉस अच्छा हो तो कर्मचारी जान लगा देते हैं. लेकिन क्या जरूरत से ज्यादा अच्छा बनना भी किसी मालिक के लिए मुसीबत बन सकता है? बेंगलुरु के एक कैफे मालिक की कहानी तो कुछ ऐसा ही इशारा करती है. अपने स्टाफ को एडवांस सैलरी देने से लेकर मोबाइल फोन तक दिलाने वाले इस मालिक को अब अपनी दरियादिली पर पछतावा हो रहा है. उनकी इस कहानी ने सोशल मीडिया पर एक नई बहस छेड़ दी है. बेंगलुरु के 'माटेका कैफे' (Mateaka Cafe) के फाउंडर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो के जरिए अपना दर्द बयां किया है. 

IT जॉब छोड़ बदला कैफे का माहौल

कैफे खोलने से पहले उन्होंने आठ साल तक आईटी सेक्टर में काम किया था. उनका कहना है कि आईटी इंडस्ट्री में लोग एक-दूसरे की इज्जत करते हैं और साथ मिलकर काम करते हैं. लेकिन जब उन्होंने कैफे बिजनेस शुरू करने से पहले बाजार की पड़ताल की, तो तस्वीर बिल्कुल उलट थी. उन्होंने देखा कि फूड इंडस्ट्री में कर्मचारियों के साथ बदसलूकी होती है, गाली-गलौज और मारपीट तक की जाती है और सैलरी भी समय पर नहीं मिलती. बस यहीं से उन्होंने तय किया कि वह अपने कैफे में ऐसा माहौल बिल्कुल नहीं रखेंगे. 

WATCH VIDEO

8 घंटे की शिफ्ट, एडवांस सैलरी और महंगे तोहफे

जहां दूसरे कैफे में स्टाफ से 10 से 11 घंटे काम कराया जाता है, वहीं उन्होंने अपने यहां सख्ती से सिर्फ आठ घंटे की शिफ्ट रखी. बात यहीं खत्म नहीं हुई. उन्होंने अपने कर्मचारियों की हर मुमकिन मदद की.

कैफे मालिक बताते हैं, "बाजार में जब तक कोई कर्मचारी 2-4 साल पुराना न हो जाए, उसे एडवांस पैसे नहीं मिलते. लेकिन मेरे यहां अगर एक महीने में ही किसी से अच्छा तालमेल बैठ गया, तो मैं एडवांस सैलरी दे देता था. मैंने उन्हें मोबाइल फोन खरीदकर दिए. अगर किसी की ईएमआई (EMI) फंस जाती थी, तो वह भी मैंने भरी. उनके लिए अमेजन से सामान मंगवाया और उनके घर तक राशन-सामान भिजवाया. मुझे लगता था कि मैं सही कर रहा हूं."

'अच्छाई की कोई कद्र नहीं'

इतना सब करने के बाद भी कर्मचारियों ने वफादारी नहीं दिखाई और एक-एक कर काम छोड़कर चले गए. मालिक का कहना है कि उन्होंने कभी किसी को डांटा नहीं, बल्कि गलती होने पर प्यार से समझाया. लेकिन नतीजा सिफर रहा. उन्होंने निराश होकर कहा, "मुझे समझ आ गया है कि लोगों को इज्जत देना एक बात है, लेकिन वे आपकी इस भलाई और जज्बातों की कद्र नहीं करते. अगर आप जरूरत से ज्यादा ख्याल रखेंगे, तो स्टाफ आपको छोड़कर चला जाएगा." 

यह भी पढ़ें | IIT हैदराबाद ने बढ़ाई भारतीय सेना की ताकत, लद्दाख पर 3D प्रिटिंग से सिर्फ 14 घंटे में छाप रहे बंकर

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

उनकी इस पोस्ट पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. कई कारोबारियों ने इसे अपना दर्द बताया. एक यूजर ने लिखा, "मैं भी इस दौर से गुजर चुका हूं. यकीन मानिए, अगर आप बार-बार भलाई करेंगे तो लोग इसे आपकी कमजोरी समझ लेंगे. इसलिए एक लक्ष्मण रेखा खींचना बहुत जरूरी है." वहीं दूसरे यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, "बस इसी तरह एक अच्छे इंसान को अपनी अच्छाई पर पछतावा करने के लिए मजबूर किया जाता है." एक अन्य कारोबारी ने सलाह दी कि बिजनेस में भावनाओं की जगह प्रोफेशनल सिस्टम और नियम होने चाहिए, क्योंकि आखिर में लोग सिर्फ पैसा और काम न करने के बहाने ही तलाशते हैं.

यह भी पढ़ें | भारत की सबसे महंगी ट्रेन में ब्रिटिश यूट्यूबर का 3 दिन का सफर, बोले- इसकी प्राइवेसी ने दिल जीत लिया

यह भी पढ़ें | 'मिडिल क्लास इसलिए मिडिल क्लास रह जाता है', मारवाड़ी एंटरप्रेन्योर ने बताया पीढ़ियों की अमीरी का फॉर्मूला

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Instagram Viral Video, Cafe Owner Dispute, Real Story, Khabar Zara Hatke 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com