विज्ञापन

IND vs NZ Test Series: हाथ टूटा, सपना टूटा! सैंटनर टेस्ट सीरीज से बाहर, टीम इंडिया की बल्ले-बल्ले

भारत के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका लगा है. मिचेल सैंटनर हाथ में फ्रैक्चर के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं. उन्हें चोट पांचवें और आखिरी वनडे मुकाबले के दौरान लगी थी.

IND vs NZ Test Series: हाथ टूटा, सपना टूटा! सैंटनर टेस्ट सीरीज से बाहर, टीम इंडिया की बल्ले-बल्ले
मिचेल सैंटनर
AFP

टी20 और वनडे सीरीज का समापन हो चुका है. क्रिकेट प्रेमियों को भारत और न्यूजीलैंड के बीच गुरुवार (19 नंवबर 2026) से दो मैचों की टेस्ट सीरीज का रोमांच देखने को मिलेगा. अहम सीरीज से पहले न्यूजीलैंड की टीम को एक और बड़ा झटका लगा है. व्हाइट बॉल फॉर्मेट के कप्तान मिचेल सैंटनर टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं. सैंटनर पांचवें और आखिरी वनडे मुकाबले में चोटिल हो गए थे. उन्हें हाथ में चोट लगी थी. अब स्कैन में पता चला है कि उनके दाहिने हाथ में फ्रैक्चर है. 

डीन फॉक्सक्रॉफ्ट की चमकी किस्मत

मिचेल सैंटनर के बाहर होते ही सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स की तरफ से शिरकत करने वाले स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर डीन फॉक्सक्रॉफ्ट की किस्मत चमक उठी है. उन्हें सैंटनर के रिप्लेसमेंट के तौर पर चुना गया है. डीन ने अपना पहला और एकमात्र टेस्ट मुकाबला इसी साल 27 मई से 29 मई के बीच आयरलैंड के खिलाफ बेलफास्ट में खेला था. 

Latest and Breaking News on NDTV

डेब्यू टेस्ट मुकाबले में डीन फॉक्सक्रॉफ्ट का शानदार रहा था. टीम के लिए उन्होंने सातवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कुल 129 गेंदों का सामना किया था. इस दौरान वह 75.96 की स्ट्राइक रेट से 98 रन बनाने में कामयाब हुए थे. वहीं गेंदबाजी के दौरान उन्हें एक भी सफलता हाथ नहीं लगी थी. 

सैंटनर के बाहर होने के बाद न्यूजीलैंड की टेस्ट स्क्वॉड 

टॉम लैथम (कप्तान), टॉम ब्लंडेल, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर और विल यंग. 

भारत बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज शेड्यूल 

पहला टेस्ट- 19 नवंबर से 23 नवंबर के बीच - बेसिन रिजर्व, वेलिंगटन.

दूसरा टेस्ट- 27 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच - हैगली ओवल, क्राइस्टचर्च. 

यह भी पढ़ें- T20 से पहले आया था मैक्स क्रिकेट, 8 रन के शॉट वाला अनोखा फॉर्मेट, अगर ये नहीं होता तो T20 भी नहीं होता?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
New Zealand, Mitchell Josef Santner, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com