विज्ञापन

1, 2 नहीं गर्मियों में शिकंजी पीने से मिलते हैं अनगिनत लाभ, जानें किन लोगों को और क्यों करना चाहिए इसका सेवन

Shikanji Pine Ke Fayde: क्या आप भी गर्मियों में खुद को सेहतमंद रखने के लिए मार्केट में मिलने वाले ड्रिंक का सेवन करते हैं अगर हां, तो आज से ही बंद कर दें और घर में बनी इस हेल्दी ड्रिंक को ट्राई करें.

1, 2 नहीं गर्मियों में शिकंजी पीने से मिलते हैं अनगिनत लाभ, जानें किन लोगों को और क्यों करना चाहिए इसका सेवन
Shikanji Benefits: शिकंजी पीने के फायदे.

Benefits Of Dinking Shikanji: गर्मियों की चिलचिलाती धूप और लू से बचने के लिए ठंडी-ठंडी शिकंजी बेहतर ऑप्शन है. स्वाद में लाजवाब और सेहत के लिए वरदान साबित होने वाला यह नेचुरल ड्रिंक गर्मी के मौसम में शरीर को तुरंत एनर्जी, ठंडक और हाइड्रेशन प्रदान करता है.  नींबू, काला नमक, भुना जीरा और पुदीने से बनी शिकंजी न सिर्फ प्यास बुझाती है, बल्कि कई स्वास्थ्य लाभ भी देती है. 

शिकंजी पीने के फायदे- (Health Benefits Of Drinking Shikanji)

शिकंजी शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को पूरा करती है, जो पसीने के साथ निकल जाते हैं. इसमें मौजूद नींबू विटामिन सी से भरपूर होता है, जो इम्यूनिटी बढ़ाने और शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मददगार है. यही नहीं शिकंजी के सेवन से पाचन क्रिया में सुधार होता है. यह लिवर की सफाई करने और जोड़ों के दर्द से भी राहत दिलाने में मददगार है.

वजन घटाने की चाह रखने वालों के लिए शिकंजी एक अच्छा ऑप्शन है. नींबू में पाया जाने वाला पेक्टिन फाइबर भूख को नियंत्रित रखता है और कैलोरी कम करने में सहायक होता है. भुना जीरा पाचन को मजबूत बनाता है, सूजन कम करता है और डायबिटीज को नियंत्रित रखने में मदद करता है. 

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Canva

वहीं, पुदीना ताजगी का एहसास कराता है और डिटॉक्स प्रक्रिया को तेज करता है. गर्मी में शरीर को ठंडक पहुंचाने के साथ ही शिकंजी पाचन एंजाइमों को सक्रिय करती है. शिकंजी गर्मियों में होने वाली पानी की कमी को पूरा करती है और पसीने से निकलने वाले नमक की भरपाई भी करती है.

यह एक एनर्जी देने वाली ड्रिंक है, जो पूरे दिन तरोताजा रखती है. गर्मियों में बाजार के ठंडे ड्रिंक की बजाय घर पर बनी शिकंजी का सेवन न सिर्फ स्वादिष्ट है, बल्कि सेहत के लिए भी ज्यादा फायदेमंद है.

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, गर्मी के मौसम में रोजाना एक-दो गिलास शिकंजी पीने से थकान कम होती है, त्वचा की रंगत निखरती है और पाचन संबंधी समस्याएं दूर रहती हैं.

कैसे बनाएं शिकंजी- (How To Make Shikanji)

शिकंजी घर पर ही बनाई जा सकती है. यह बनाना भी बहुत आसान है -ताजा नींबू का रस, ठंडा पानी, थोड़ा सा काला नमक, भुना जीरा पाउडर और पुदीना मिलाकर तैयार करें.

ये भी पढ़ें- पाचन की समस्या का रामबाण उपाय है सर्वांगासन, इन लोगों के लिए वरदान से कम नहीं, जानें करने का सही तरीका

क्या पैरों में होने वाला दर्द हार्ट की बीमारी का संकेत है? जानिए डॉक्टर ने क्या कहा

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shikanji Benefits, Shikanji Pine Ke Fayde, Who Should Drink Shikanji, Is Shikanji Good Or Bad, Shikanji Ghar Par Kaise Banaye
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com