Kharbuje Ke Beej Ka Drink: गर्मी में शरीर को ठंडक और एनर्जी (Energy) देने के लिए लोग कई तरह के ड्रिंक्स (Drinks) का सहारा लेते हैं. लेकिन अगर आप कुछ नेचुरल और हेल्दी विकल्प ढूंढ रहे हैं, तो खरबूजे के बीजों से बना ड्रिंक एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. यह ड्रिंक न केवल शरीर को ठंडा रखता है बल्कि आपको दिनभर एनर्जी भी देता है. खास बात यह है कि इसे घर पर बहुत आसानी से तैयार किया जा सकता है और इसमें किसी भी तरह के केमिकल या प्रिजर्वेटिव (Preservative) की जरूरत नहीं होती है.
क्यों खास है खरबूजे के बीज का ड्रिंक?
खरबूजे के बीज पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं. इनमें प्रोटीन (Protein), फाइबर (Fibre), आयरन (Iron) और मैग्नीशियम (Magnesium) अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं. गर्मियों में यह ड्रिंक शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है और कमजोरी को दूर करता है. साथ ही यह पाचन (Constipation) को भी बेहतर बनाता है और शरीर को अंदर से ठंडक देता है.
खरबूजे के बीज का ड्रिंक बनाने के लिए जरूरी सामग्री- (Ingredients For Making Musk Melon Seeds Drink)
- खरबूजे के बीज
- ठंडा दूध या पानी
- मिश्री या शहद
- इलायची पाउडर
घर पर कैसे बनाएं यह ड्रिंक- (How To Make This Drink At Home)
- इस ड्रिंक को बनाने के लिए सबसे पहले खरबूजे के बीजों को अच्छी तरह साफ कर लें.
- अब इन्हें कुछ घंटों के लिए पानी में भिगो दें.
- इसके बाद भीगे हुए बीजों को मिक्सर में डालकर बारीक पीस लें.
- इसमें थोड़ा ठंडा दूध या पानी मिलाएं.
- स्वाद के लिए आप इसमें मिश्री या शहद मिला सकते हैं.
- अब इस मिश्रण को छान लें और ठंडा करके सर्व करें.
यह भी पढ़ें- कटे हुए फल जल्दी पड़ जाते हैं काले? आजमाएं ये आसान ट्रिकस्, घंटों तक दिखेंगे एकदम फ्रेश
क्या हैं इसके फायदे? (Benefits Of Musk Melon Seeds Drink)
यह ड्रिंक शरीर को तुरंत एनर्जी देता है. इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर की कमजोरी को दूर करते हैं. गर्मी के कारण होने वाली थकान और डिहाइड्रेशन से बचाने में यह मददगार होता है. इसके अलावा यह स्किन के लिए भी फायदेमंद माना जाता है और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है.
कब पिएं ये ड्रिंक?
इस ड्रिंक को आप सुबह या दोपहर में ले सकते हैं. खासकर तेज गर्मी में बाहर से आने के बाद यह शरीर को तुरंत राहत देता है. इसे नियमित रूप से पीने से शरीर में ठंडक बनी रहती है और आप पूरे दिन तरोताजा महसूस करते हैं.
अगर आप इस गर्मी में हेल्दी और नेचुरल ड्रिंक की तलाश में हैं, तो खरबूजे के बीज का यह ड्रिंक जरूर ट्राई करें. यह स्वाद में भी अच्छा होता है और सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है.
Watch Video: कैसे बनाएं अचारी आलू टिक्का रेसिपी | How To Make Achari Aloo Tikka
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं