Til ka Tel Kaise Nikale: सर्दियों का सीजन शुरू हो गया है और इस दौरान तिल से बनी चीजें अधिकतर लोग खाना शुरू कर देते हैं. कई लोग तिल के लड्डू खाते हैं तो कुछ खाने में तिल के तेल का इस्तेमाल करते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि तिल का तेल भारतीय रसोई का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. इसका इस्तेमाल खाना बनाने, अचार तैयार करने और आयुर्वेदिक उपायों में भी किया जाता है. हालांकि बाजार में मिलने वाले कई तेलों में मिलावट या प्रिजर्वेटिव होने का डर बना रहता है. ऐसे में अगर आप शुद्ध और प्राकृतिक तिल का तेल इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो इसे घर पर भी पारंपरिक तरीके से बना सकते हैं. इसी कड़ी में आज हम आपको घर पर तिल का तेल निकालने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं. आइए जानते हैं...
तिल का तेल बनाने के जरूरी सामग्री
- 700 ग्राम सफेद तिल
- गर्म पानी
- एक बड़ी कढ़ाई
- मिक्सर-ग्राइंडर
- छन्नी
- कांच का एयरटाइट जार
यह भी पढ़ें: प्रोटीन वाली रोटी कैसे बनाएं? आटे में मिला दें ये जादुई चीज, कभी नहीं होगी प्रोटीन की कमी
कैसे निकालें तिल का तेल?
सबसे पहले तिल को एक बड़े बर्तन में डालें और इतना पानी भरें कि तिल पूरी तरह डूब जाएं. लगभग 3 मिनट तक भिगोकर रखें, ताकि धूल और गंदगी निकल जाए. इसके बाद छन्नी की मदद से तिल को निकालें और साफ पानी से दोबारा धो लें. फिर इन्हें अच्छी तरह निथरने दें. अब एक सूखी और साफ कढ़ाई में तिल डालें. शुरुआत में तेज आंच पर 3 से 4 मिनट तक चलाते हुए भूनें, ताकि बची हुई नमी खत्म हो जाए. इसके बाद आंच को मध्यम और फिर धीमा कर दें. लगातार चलाते रहें. करीब 10 से 12 मिनट बाद तिल हल्के सुनहरे रंग के होने लगेंगे और इनमें से खुशबू आने लगेगी. यही संकेत है कि तिल अच्छी तरह भुन चुके हैं. अब इन्हें पूरी तरह ठंडा होने दें.

Add image caption here
फिर ठंडे हुए तिल को थोड़ा-थोड़ा करके मिक्सर में पीसें. बीच-बीच में चम्मच से मिश्रण को चलाते रहें ताकि तिल समान रूप से पिसें. धीरे-धीरे तिल अपना प्राकृतिक तेल छोड़ने लगेंगे और मिश्रण गाढ़ा, चिकना और क्रीमी पेस्ट जैसा बन जाएगा. जब पेस्ट मुलायम और एकसार हो जाए तो इसे एक बड़े बर्तन में निकाल लें.
अब गर्म पानी तैयार करें. गर्म पानी को धीरे-धीरे तिल के पेस्ट में डालें और लगातार चलाते रहें. कुछ देर बाद तेल और पेस्ट अलग-अलग होने लगेंगे. तेल ऊपर की सतह पर आने लगेगा. तेल को जल्दी ऊपर लाने के लिए बर्तन को हल्का हिलाएं या चम्मच की मदद से मिश्रण को धीरे-धीरे दबाएं. कुछ समय बाद साफ और सुनहरा तेल सतह पर दिखाई देने लगेगा.
आखिर में चम्मच की मदद से ऊपर आए तेल को निकालें और एक बार छन्नी से छान लें. इससे छोटे कण अलग हो जाएंगे. शुरुआत में तेल थोड़ा धुंधला दिखाई दे सकता है, लेकिन कुछ दिन रखने पर ये साफ हो जाता है. तैयार तेल को एक साफ और एयरटाइट कांच की बोतल में भरकर ठंडी और सूखी जगह पर रखें.
यह भी पढ़ें: मटर की नमकीन कैसे बनाएं? जानें बाजार जैसी कुरकुरी मटर नमकीन बनाने की रेसिपी
यह भी पढ़ें: बचे चावल फेंकिए मत, 10 मिनट में बनाएं टिक्की कटलेट, बच्चे कहेंगे रोज बनाइए
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं