विज्ञापन

महंगे सप्लीमेंट छोड़िए! आयरन से भरपूर पंपकिन सीड बटर खाकर देखें, घर पर ऐसे बनाएं

कद्दू के बीजों को सुपरफूड के रूप में जाना जाता है. इसके बीजों से तैयार बटर कई जरूरी पोषक तत्व जैसे आयरन, प्रोटीन, हेल्दी फैट से भरपूर होता है. यहां जानते हैं इसकी रेसिपी-

महंगे सप्लीमेंट छोड़िए! आयरन से भरपूर पंपकिन सीड बटर खाकर देखें, घर पर ऐसे बनाएं
pumpkin Seed Butter Recipe : पंपकिन सीड बटर रेसिपी

क्या आप आयरन की कमी को पूरा करने के लिए सप्लीमेंट्स ले रहे हैं? अगर हां, तो एक बार पंपकिन सीड बटर बनाकर जरूर खाएं. पोषण से भरपूर ये रेसिपी न सिर्फ स्वादिष्ट होती है, बल्कि शरीर की कई जरूरी मिनरल्स की कमी को दूर करने में प्रभआवी हो सकती है. मार्केट में मिलने वाला पंपकिन सीड मे कई तरह की मिलावट हो सकती है, जिससे शरीर को फायदे के बजाय नुकसान हो सकता है. ऐसे में घर पर इसे बनाकर जरूर देखें. अच्छी बात ये है कि इसे बनाने के लिए आपको सिर्फ 1 ही चीज की जरूरत है, जो है कद्दू के बीज. इस रेसिपी को इंस्टाग्राम पर batati.being.batati नाम के यूजर ने शेयर की है, जो सिर्फ कुछ ही मिनटों में बनकर तैयार हो जाता है. यहां जानते हैं रेसिपी-

Latest and Breaking News on NDTV

घर पर ऐसे बनाएं पंपकिन सीड बटर

आवश्यक सामग्री

पंपकिन सीड्स - 1 कप 
शहद - 1 से 2 चम्मच 
नमक - एक चुटकी 

बनाने की विधि

सबसे पहले पंपकिन सीड्स को धीमी आंच पर 4 से 5 मिनट तक हल्का भून लें. ध्यान रखें कि बीज जलें नहीं. इसके बाद इन्हें ठंडा होने दें. अब भुने हुए बीजों को मिक्सर या फूड प्रोसेसर में डालकर अच्छी तरह पीसें. शुरुआत में ये पाउडर जैसा लगेगा, लेकिन लगातार ब्लेंड करने पर इसमें मौजूद नैचुरल तेल निकलने लगेगा और मिश्रण बटर जैसा क्रीमी हो जाएगा. स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें थोड़ा शहद और एक चुटकी नमक भी मिला सकते हैं. तैयार बटर को कांच के जार में भरकर रख लें.

पोषक तत्वों का खजाना है कद्दू के बीज

पंपकिन सीड्स में आयरन, मैग्नीशियम, जिंक और हेल्दी फैट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. आयरन शरीर में हीमोग्लोबिन बनाने में मदद करता है, जिससे शरीर के विभिन्न अंगों तक ऑक्सीजन पहुंचती है. जिन लोगों को थकान, कमजोरी या आयरन की कमी की समस्या रहती है, उनके लिए यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है. इसके अलावा इसमें मौजूद प्रोटीन मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करता है. यही वजह है कि कई फिटनेस एक्सपर्ट भी इसे डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं.

कैसे खाएं पंपकिन सीड बटर?

आप पंपकिन सीड बटर को ब्रेड, टोस्ट, रोटी या फल के साथ खा सकते हैं. इसे स्मूदी या ओट्स में मिलाकर भी खाया जा सकता है. ये स्वादिष्ट होने के साथ-साथ शरीर को पोषण भी देता है.

ये भी पढ़ें - इस दिवाली मेहमानों को करें इंप्रेस, घर पर बनाएं स्वाद से भरपूर काजू पिस्ता रोल


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pumpkin Seed Benefit, Pumpkin Seed Benefits, Pumpkin Seed Butter, Pumpkin Seed For Blood Pressure, Food
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com