आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम सभी फिट और हेल्दी रहना चाहते हैं. इसके लिए हम जिम जाने से लेकर महंगे हेल्थ प्रोडक्ट्स तक पर काफी पैसे खर्च करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमारी किचन में ही ऐसी कई चीजें मौजूद हैं जो बिना किसी साइड इफेक्ट के हमें हेल्दी रख सकती हैं. ऐसी ही एक कमाल की चीज है अंजीर. अगर आप रात को सोने से पहले दो अंजीर पानी में भिगोकर रख दें और अगली सुबह खाली पेट इसका सेवन करें, तो शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं.
क्या है अंजीर खाने का सही तरीका-
रात को सोने से आधा घंटा पहले एक कांच के गिलास में पानी लें और उसमें दो सूखी अंजीर भिगोकर रख दें. सुबह उठकर सबसे पहले खाली पेट इन भीगी हुई अंजीर को चबाकर खा लें और चाहें तो बचा हुआ पानी भी पी सकते हैं.
भीगे अंजीर खाने के फायदे-
1. पेट के लिए-
अगर आपको भी कब्ज, गैस या एसिडिटी की शिकायत रहती है, तो भीगा हुआ अंजीर आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है. अंजीर में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पेट को साफ करने में मदद करता है. जब आप सुबह खाली पेट इसका सेवन करते हैं, तो आपका पाचन तंत्र मजबूत होता है और पेट से जुड़ी दिक्कतें धीरे-धीरे कम हो सकती हैं.

Photo Credit: pexels
2. वजन घटाने-
अगर आप बढ़ते वजन से परेशान हैं और लाख कोशिशों के बाद भी चर्बी कम नहीं हो रही है, तो अंजीर आपकी मदद कर सकता है. इसमें मौजूद डाइटरी फाइबर आपके पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है, जिससे आपको बार-बार भूख नहीं लगती. इसके अलावा, यह आपके मेटाबॉलिज्म को तेज करता है जिससे कैलोरी तेजी से बर्न होती है.
3. खून की कमी-
अंजीर आयरन और विटामिन का एक बेहतरीन सोर्स है. जिन लोगों के शरीर में खून की कमी है या जो दिनभर थकान और कमजोरी महसूस करते हैं, उन्हें अपनी डाइट में भीगा हुआ अंजीर जरूर शामिल करना चाहिए. इसके नियमित सेवन से शरीर में हीमोग्लोबिन का लेवल सुधर सकता है.
4. दिल की सेहत-
अंजीर में पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में मदद कर सकते हैं. साथ ही, यह शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करता है जिससे दिल की बीमारियों का खतरा काफी हद तक कम हो सकता है.
ये भी पढ़ें- गंदी और बदबूदार सिंक को मिनटों में चमकाएगा इडली बैटर, बस इस ट्रिक को अपनाएं
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं