विज्ञापन

पूरी का भी बनता है हलवा! ससुराल की पहली रस्म में सोनल ने चखी ये बुंदेलखंडी रेसिपी

ससुराल में पहली बार पूरी का हलवा खाकर हैरान रह गईं सोनल, बुंदेलखंड की इस पुरानी डिश का स्वाद अगर आप भी लेना चाहते हैं, तो नोट करें रेसिपी.

पूरी का भी बनता है हलवा! ससुराल की पहली रस्म में सोनल ने चखी ये बुंदेलखंडी रेसिपी
पूरी का हलवा कैसे बनाते हैं?
NDTV

शादी के बाद ससुराल की रस्मों और वहां के खाने का मजा ही अलग होता है. यूट्यूब पर @Sonal Ki Rasoi चैनल चलाने वाली सोनल ने ऐसा ही एक किस्सा शेयर किया. सोनल के यूट्यूब पर 40 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं.

उन्होंने बताया कि शादी के बाद जब वो पहली बार ससुराल गईं तो वहां उन्हें एक ऐसी चीज दिखी जिसके बारे में उन्होंने पहले कभी सुना ही नहीं था, नाम था पूरी का हलवा. नाम सुनते ही उन्हें बड़ा अजीब लगा. मन में यही आया कि भला तली हुई पूरी का हलवा कैसे बन सकता है?फिर जिठानी के कहने पर जब उन्होंने इसे चखा तो स्वाद ही दिल में बस गया. ये बुंदेलखंड की एक पुरानी और फेमस डिश है, जिसे अक्सर तीज-त्योहार या कोई शुभ मौका होने पर बनाया जाता है. इसकी खास बात ये है कि इसे बिना नमक की गरमागरम पूरियों के साथ परोसा जाता है.

देखिए वीडियो...

सोनल ने इस पारंपरिक और टेस्टी बुंदेलखंडी डिश की पूरी रेसिपी स्टेप बाय स्टेप अपने चैनल पर शेयर की है.

सामग्री:

  • गेंहू का आटा (आवश्यकतानुसार कड़ा आटा गूंथने के लिए)
  • तने के लिए घी
  • चीनी (1.5 कटोरी पिसी हुई)
  • गर्म पानी (6 कटोरी)
  • इलायची पाउडर
  • मनपसंद ड्राई फ्रूट्स

बनाने की विधि:

  1. सबसे पहले सख्त आटा गूंथकर छोटी-छोटी पूरियां बेल लें और मीडियम ध्यम आंच पर सुनहरा व फूला हुआ सेक लें.
  2. अब सिकी हुई पूरियों को ठंडा कर के मिक्सी में 'ऑन-ऑफ' करते हुए चलाएं ताकि हल्का दरदरा चूरा बन जाए.
  3. अब इस लगभग 2 कटोरी पिसे हुए पूरी के चूरे को कड़ाही में धीमी आंच पर थोड़ा सूखा भून लें.
  4. इसमें 1.5 कटोरी चीनी और 6 कटोरी गर्म पानी डालकर मिला लें.
  5. तेज आंच पर लगातार चलाते हुए गाढ़ा होने तक पकाएं.
  6. अब इलायची पाउडर मिलाएं.
  7. गरमा-गरम पूरियों के साथ परोसें और ड्राई फ्रूट्स से सजाकर सर्व करें.

इसे भी पढ़ें: असली हल्दी की पहचान कैसे करें? अपनाएं ये 2 हैक, जिनसे मिनटों में हो जाएगी पहचान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Puri Halwa Recipe, Puri Halwa, Food, Bundelkhand
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com