अक्सर हमारे घरों में इडली या डोसा बनाने के लिए बैटर तैयार किया जाता है. कई बार मौसम बदलने या ज्यादा खट्टा हो जाने की वजह से यह बैटर बच जाता है और खट्टा हो जाता है. ऐसी स्थिति में हम में से ज्यादातर लोग उसे बेकार समझकर सीधे कूड़ेदान में फेंक देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही खट्टा बैटर आपके किचन के गंदे और चिपचिपे सिंक को चमकदार बना सकता है? जी हां, सोशल मीडिया पर इस जुगाड़ को देख आप हैरान हो जाएंगे.
पूरा वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें-
क्यों बचा हुआ बैटर है कमाल की चीज?
इडली का बैटर जब खट्टा हो जाता है, तो उसमें प्राकृतिक रूप से एसिड (फर्मेंटेशन के कारण) बन जाता है. यही एसिड जिद्दी मैल, चिकनाई और पानी के दाग-धब्बों को आसानी से काटने में मदद करता है. इसके साथ जब कुछ घरेलू और आम चीजें मिला दी जाती हैं, तो यह एक पावरफुल क्लीनिंग लिक्विड में बदल जाता है. आइए जानते हैं इसे बनाने और इस्तेमाल करने का बेहद आसान तरीका.

सिंक साफ करने का फॉर्मूला कैसे बनाएं-
सामग्री-
- 1 कप खट्टा इडली बैटर
- 1 चम्मच बेकिंग सोडा
- 1 चम्मच नमक
- आधा पैकेट इनो
- 1 छोटा नींबू
- 1 चम्मच कपड़े धोने का लिक्विड या वाशिंग पाउडर
तरीका-
- सबसे पहले एक साफ बर्तन में एक कप खट्टा इडली बैटर लें. इसमें बेकिंग सोडा, नमक, इनो और नींबू का रस मिलाएं.
- अब इसमें एक चम्मच कपड़े धोने का लिक्विड या वाशिंग पाउडर डालें. इन सभी चीजों को चम्मच की मदद से अच्छी तरह मिला लें ताकि एक गाढ़ा पेस्ट तैयार हो जाए.
- अब एक स्क्रबर या स्पंज की मदद से इस पेस्ट को अपने किचन के गंदे सिंक पर चारों तरफ अच्छी तरह फैला दें.
- पेस्ट लगाने के बाद सिंक को वैसे ही 10 मिनट के लिए छोड़ दें, ताकि मिश्रण अपना असर दिखा सके.
- 10 मिनट बाद स्क्रबर से सिंक को हल्के हाथों से रगड़ लें. आप देखेंगे कि कितनी भी पुरानी चिकनाई या काले दाग क्यों न हों, वे आसानी से छूट रहे हैं.
- अंत में साफ पानी से सिंक को अच्छी तरह धो लें. आपका किचन सिंक एकदम शीशे की तरह चमकने लगेगा और उसमें से गंदी बदबू भी गायब हो जाएगी.
- अगर अगली बार आपके घर में भी खट्टा बैटर बच जाए, तो उसे फेंकने के बजाय इस आसान और किफायती ट्रिक को जरूर आजमाएं.
ये भी पढ़ें- बाजार के स्नैक्स छोड़िए, घर पर बनाइए पौष्टिक ब्रोकली और पनीर बॉल, नोट करें रेसिपी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं