विज्ञापन

खाना खाते ही पानी पीने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया सच

क्या आप भी खाना खाते ही पानी पी लेते हैं? एक्सपर्ट से जानिए ये आदत आपके पाचन को बिगाड़ रही है या नहीं.

खाना खाते ही पानी पीने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया सच
खाना खाने के बाद पानी पीने से क्या नुकसान होता है?
NDTV

क्या आपने कभी सोचा है कि खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीना आपकी सेहत पर क्या असर डालता है? हम में से ज्यादातर लोग खाना खाते ही एक गिलास भरकर पानी पी लेते हैं, लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि यह आदत हमारी पाचन क्रिया को प्रभावित कर सकती है. चलिए जानते हैं खाने के बाद पानी पीने से शरीर के अंदर क्या बदलाव आते हैं और क्या वाकई इससे कोई नुकसान होता है.

क्या खाने के तुरंत बाद पानी पीने से पाचन खराब होता है?

जब हम खाना खाते हैं तो पेट में एसिड बनता है जो खाने को पचाने का काम करता है. अगर आप खाना खाते ही बहुत सारा पानी पी लेते हैं तो ये एसिड थोड़ा पतला हो जाता है, लेकिन घबराने की बात नहीं है. हमारा शरीर इतना स्मार्ट है कि वो तुरंत ही दोबारा एसिड बनाकर सब कुछ बैलेंस कर लेता है.

क्या पानी पीने के कोई फायदे भी हैं?

हर बार पानी पीना नुकसानदायक नहीं होता. कुछ मेडिकल शोध यह बताते हैं कि सही तरीके से पानी पीने से शरीर को यह लाभ मिलते हैं,

  • खाना निगलने में आसानी: कई बार गला सूखा होता है या खाना गले में अटकता है, ऐसे में थोड़ा पानी पीने से निगलने की प्रक्रिया आसान हो जाती है.
  • कब्ज से राहत: दिनभर सही मात्रा में पानी पीने से पेट साफ रहता है और कब्ज जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है.

क्या कहते हैं डॉक्टर?

मशहूर गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. विपुल रॉय राठौड़ के अनुसार, ज्यादातर लोगों के लिए खाने के बाद थोड़ा पानी पीना नुकसानदायक नहीं है. पेट अपना एसिड खुद मैनेज कर लेता है, लेकिन अगर कोई व्यक्ति एक साथ बहुत सारा ठंडा पानी गटक लेता है, तो इससे पेट फूलना या एसिड रिफ्लक्स जैसी दिक्कतें बढ़ सकती हैं. इसलिए, हमेशा सलाह दी जाती है कि एक बार में ढेर सारा पानी पीने के बजाय पूरे दिन में थोड़ा-थोड़ा पानी पिएं.

पाचन को दुरुस्त रखने के आसान और असरदार टिप्स

अगर आप अपने पेट को हमेशा स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो अपनी रोजमर्रा की आदतों में ये छोटे-छोटे बदलाव जरूर करें,

  • धीरे-धीरे खाएं: खाने को हमेशा चबा-चबाकर और इत्मीनान से खाएं, ताकि शरीर को पूरा पोषण मिल सके.
  • खाना बहुत जल्दी न खाएं: बाइट्स को अच्छे से चबाएं ताकि पेट पर ज्यादा जोर न पड़े.
  • हाइड्रेशन का सही तरीका: खाना खाने के तुरंत बाद गटक-गटक कर पानी पीने के बजाय, खाने के दौरान केवल एक-दो घूंट पानी लें.

खाने के बाद पानी कब पीना चाहिए?

बेहतर होगा कि पानी खाने के आधे घंटे पहले या बाद में पिया जाए.

Watch Video: 

इसे भी पढ़ें: नल का पानी छीन रहा है बालों की चमक, डर्मेटॉलोजिस्ट से जानें हेयर वॉश का सही तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Drinking Water After Meals, Water After Eating, Khane Ke Baad Pani Kyu Nahi Pina Chahiye, Drinking Water During Meals, Is Drinking Water After Meals Bad
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com