विज्ञापन

इन 6 लोगों के लिए वरदान से कम नहीं सुबह खाली पेट अंजीर का पानी, जानें फायदे और पीने का सही तरीका

Anjeer Pani Ke Fayde: अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट पोषण से भरपूर अंजीर वाले पानी का सेवन करते हैं, तो शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं.

इन 6 लोगों के लिए वरदान से कम नहीं सुबह खाली पेट अंजीर का पानी, जानें फायदे और पीने का सही तरीका
Anjeer Water: अंजीर वाला पानी पीने के फायदे.
NDTV

Khali Pet Anjeer Ka Pani Pine Ke Fayde: आज की हमारी भागदौड़ भरी जिंदगी के चलते हम अपनी सेहत का उस तरह से ख्याल नहीं रख पाते, जैसा रखना चाहिए. अक्सर आपने घर के बड़े और डॉक्टर से ये जरूर सुना होगा कि अगर सुबह की शुरुआत हेल्दी आदत के साथ हो, तो पूरा दिन शरीर में एनर्जी बनी रहती है और कई बीमारियां हमसे कोसों दूर रहती हैं. अगर आप भी खुद को हेल्दी और सेहतमंद रखना चाहते हैं, तो इस बदलते मौसम में सुबह खाली पेट सिर्फ गुनगुना पानी नहीं बल्कि अंजीर वाले पानी का सेवन कर सकते हैं.

अंजीर एक ऐसा ड्राई फ्रूट्स है जिसे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है, आयुर्वेदिक एक्सपर्ट राम अवतार के अनुसार, अगर आप सुबह खाली पेट अंजीर वाले पानी का सेवन करते हैं, तो यह शरीर के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. क्योंकि जब इसे रातभर पानी में भिगोकर रखा जाता है और सुबह इसका पानी पिया जाता है, तो इसके फायदे और भी ज्यादा बढ़ जाते हैं. आइए जानते हैं इसे पीने के फायदे और सही तरीका. 

​अंजीर वाला पानी पीने के फायदे- (Anjeer Ka Pani Pine Ke Fayde)

​1. पाचन तंत्र मजबूत करने के लिए- (Anjeer Water For Digestion)

अंजीर में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो पेट को साफ करने में मदद करता है. सुबह खाली पेट इसे पीने से पेट से जुड़ी दिक्कतें धीरे-धीरे दूर हो सकती हैं. 

​2. वजन कम करने के लिए- (Anjeer Water For Weight Loss)

मोटापे से परेशान लोगों के लिए अंजीर वाला पानी फायदेमंद साबित हो सकता है. क्योंकि इसे पीने से लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है, जिससे बार-बार कुछ भी अनचाहा खाने की इच्छा नहीं होती. साथ ही, यह शरीर के मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जिससे फैट तेजी से बर्न होता है. 

Latest and Breaking News on NDTV

​3. हाई ब्लड प्रेशर के लिए- (Anjeer Water For Blood Pressure)

बढ़ता हुआ ब्लड प्रेशर दिल की सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है. अंजीर में पोटैशियम अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर में सोडियम के असर को कम करता है और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में मदद कर सकता है.

​4. डायबिटीज के मरीज के लिए- (Anjeer Water For Diabetes)

एक्सपर्ट राम अवतार बताते हैं कि अंजीर का पानी ब्लड शुगर लेवल को अचानक बढ़ने से रोकता है. हालांकि, इसे पीने से पहले एक बार अपने डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें. 

​5. इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए- (Anjeer Water For Immunity)

अंजीर के पानी में विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं, जो शरीर की ताकत को बढ़ाते हैं और बीमारियों से लड़ने में मदद कर सकते हैं.

​6. ग्लोइंग स्किन के लिए- (Anjeer Water For Skin)

अंजीर के पानी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालते हैं, जिससे चेहरे पर नेचुरल चमक आती है और दाग-धब्बे कम हो सकते हैं.

​कैसे बनाएं अंजीर का पानी और क्या पीने का सही तरीका- (How To Make Anjeer Water)

  • ​रात को सोने से पहले दो सूखी अंजीर को एक गिलास साफ पानी में भिगोकर रख दें.
  • ​पूरी रात अंजीर पानी में भीगकर नरम हो जाएगी और अपने गुण पानी में छोड़ देगी.
  • ​अगली सुबह उठकर सबसे पहले खाली पेट उस पानी को पी लें.
  • ​आप चाहें तो भीगी हुई अंजीर को चबाकर खा भी सकते हैं.

आयुर्वेदाचार्य एवं योग गुरु डॉ. राम अवतार (Prof. Dr. Ram Avtar) एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त विशेषज्ञ हैं. उनके पास योग, आयुर्वेद, नाड़ी विज्ञान और न्यूरोथेरेपी में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव है.

ये भी पढ़ें- इन 5 लोगों के लिए रामबाण है सुबह खाली पेट मेथी वाले पानी का सेवन, एक्सपर्ट से जानें फायदे और पीने का सही तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anjeer Water, Anjeer Water Benefits, Anjeer Ka Pani Ke Fayde, Anjeer Ka Pani Kaise Banaye, Soaked Fig Water Benefits
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com