विज्ञापन

आज क्या बनाऊं: सिर्फ 5 मिनट में तैयार करें Saffron Coffee, हर घूंट में मिलेगा रॉयल फ्लेवर

बोरिंग कॉफी पीकर थक गए हैं, तो घर पर सिर्फ 5 मिनट में ऐसे बनाएं रॉयल केसर कॉफी.

आज क्या बनाऊं: सिर्फ 5 मिनट में तैयार करें Saffron Coffee, हर घूंट में मिलेगा रॉयल फ्लेवर
कैसे बनाएं रॉयल कॉफी.
NDTV

हममें से ज्यादातर लोग अपनी सुबह की शुरूआत ही एक कप हॉट कॉफी या चाय के साथ करना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप भी रोज-रोज एक जैसी कॉफी पीकर बोर हो चुके हैं और कुछ नया और मजेदार ट्राई करना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल सिर्फ आपके लिए है. आज हम आपको एक ऐसी शानदार कॉफी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो न सिर्फ पीने में जबरदस्त लगती है, बल्कि इसे बनाना भी बेहद आसान है. जी हां, हम बात कर रहे हैं केसर कॉफी (Saffron Coffee) की, जो केसर के शाही स्वाद और ठंडी-ठंडी क्रीमी कॉफी का एक बेहतरीन मेल है. इस रेसिपी को इंस्टाग्राम (snehasinghi1) नामक हैंडल पर शेयर किया गया है. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका.

​क्यों है यह कॉफी इतनी खास?

​यह कॉफी उन लोगों के लिए बेस्ट है जो घर पर स्पेशल फील करना चाहते हैं या घर आए मेहमानों को कुछ हटकर सर्व करना चाहते हैं. केसर की खुशबू और थिक कॉफी का कॉम्बो मुंह में जाते ही एक अलग ही सुकून देता है.

यहां देखें वीडियो- 

कैसे बनाएं रेस्टोरेंट जैसी फैंसी और रॉयल कॉफी-

सामग्री- 

  • ​केसर- 5 से 6 धागे
  • ​दूध- 180 मिलीलीटर
  • ​कॉफी पाउडर- 2 छोटी चम्मच
  • ​चीनी- डेढ़ से 2 छोटी चम्मच
  • ​पानी- 2 बड़ी चम्मच
  • ​बर्फ के टुकड़े- 5 से 6 टुकड़े

विधि- 

  1. सबसे पहले केसर के 5-6 धागों को माइक्रोवेव में सिर्फ 30 सेकंड के लिए रखें ताकि वे हल्के क्रिस्पी हो जाएं. 
  2. इसके बाद इसे ओखली में डालकर अच्छी तरह पीस लें ताकि यह लगभग पाउडर जैसा बन जाए.
  3. अब एक बर्तन में दूध लें और उसमें पिसा हुआ केसर मिला दें. इस दूध को अच्छे से उबाल लें. 
  4. जब दूध उबल जाए, तो इसे गैस से उतारकर पूरी तरह से ठंडा होने के लिए रख दें.
  5. जब तक दूध ठंडा हो रहा है, एक दूसरे गिलास या कप में कॉफी, चीनी और पानी को आपस में मिलाएं. 
  6. अब इसे चम्मच या फोल्डर की मदद से तब तक फेंटें जब तक यह बिल्कुल गाढ़ा और क्रीमी फोम न बन जाए.
  7. एक सर्विंग गिलास लें और उसमें 5 से 6 बर्फ के टुकड़े डालें. इसके बाद इसमें वह ठंडा किया हुआ केसर वाला दूध ऊपर से पौर दें.
  8. अब इस ठंडे केसर वाले दूध के ऊपर तैयार किया गया गाढ़ा कॉफी फोम आराम से रख दें. 
  9. आखिर में खूबसूरती बढ़ाने के लिए ऊपर से कुछ केसर के धागे और छिड़क दें.
  10. आपकी शानदार और रॉयल फ्लेवर वाली कॉफी बिल्कुल तैयार है. अब इसे अच्छे से मिक्स करें और इसके हर एक घूंट का मजा लें.

ये भी पढ़ें- आज क्या बनाऊं: न दाल भिगोने का झंझट, न घंटों इंतजार, सूजी-चावल के आटे से बनाएं इंस्टेंट डोसा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Coffee, Coffee Pine Ke Fayde, Best Coffee, Coffee Recipe In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com